21 सितंबर 2026 बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: देश-दुनिया पर असर
21 सितंबर 2026 बुध ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश देश दुनिया में गहरा प्रभाव
प्रस्तावना:
वैदिक ज्योतिष में चित्रा नक्षत्र अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह नक्षत्र क्रम में 14वें स्थान पर आता है। इन नक्षत्रों में ग्रहों का गोचर अपने आप में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक नक्षत्र के चरण में ग्रहों का प्रवेश करना देश और दुनियां में गहरे प्रभाव को बनाने वाला हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह नक्षत्र अंतरिक्ष में अनूठा और दूर से ही पहचान में आ जाता है। यह बहुत ही प्रभावशाली और एक महत्वपूर्ण नक्षत्र है। यानी प्रत्येक नक्षत्र में प्रवेश के कारण ग्रह उस नक्षत्र से जब जुड़ता है। उसकी भूमि में जाता है तो, उस ग्रह नक्षत्र के प्रभाव से जीवन में गहरा असर डालते हैं। विश्व में कोई ऐसा स्थान नहीं है। जहां पर इन ग्रह नक्षत्रों का गोचरीय असर ना देखा जाता हो।
इस नक्षत्र का प्रभाव ऐसा है जो, अपनी आभा के कारण और प्रतिभा के कारण लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहता है। इसका आकर्षण और प्रभाव इतना तीव्र होता है कि, इसके तरफ लोगों का खींच जाना एक आम बात हो जाती है। जिस प्रकार से हीरे को तरासते के बाद उसकी सुंदरता और वास्तविक चमक बढ़ जाती है। ठीक इसी प्रकार इस चित्रा नक्षत्र की ऊर्जा मनुष्य के अंदर जब छिपी रहती है तो, मनुष्य अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ता है और वह आपदा में भी अवसर खोज लेता है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
चित्रा नक्षत्र के स्वामी भगवान विश्वकर्मा:
भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी कहा जाता है, जो वास्तु कला चित्र आभूषण और अनेक तरह की कलाकृतियां और सृजनात्मकताओं से युक्त होते हैं। भगवान विश्वकर्मा इस संसार के महान शिल्पी और वास्तुकार माने जाते हैं। विश्वकर्मा अपने अंदर छिपी हुई अदृश्य ऊर्जा भावनाओं विचारों को किसी मूर्ति या पत्थर में उतारने की बड़ी खूबसूरत क्षमता रखते हैं।
इस नक्षत्र में जब बुध ग्रह का आगमन हो रहा है तो, संसार में फिल्म कला संगीत ऊर्जा रचनात्मक सौंदर्य प्रसाधन खान-पान प्रौद्योगिकी इस तरह के विभिन्न क्षेत्रों में जहां बौद्धिक कला की अधिक जरूरत होती है। उन क्षेत्रों में बहुत अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। बड़े-बड़े डिजाइनर बड़े-बड़े पुल और गाड़ी पलंग वाहन भवन इंजीनियरिंग और आई टी से जुड़े क्षेत्रों में बहुत बड़ा उछाल आता है।
बुध ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव:
ग्रहों के गणितज्ञ बुध ग्रह बौद्धिक कौशल सांख्यिकीय व्यापार उद्योग सूचना प्रौद्योगिकी और तार्किक तथा बौद्धिक क्षमताओं से युक्त हैं। जब यहां कलात्मक और रचनात्मक क्षेत्र में बुद्धि और कौशल का प्रयोग होता है तो, यह समुचित दुनियां के लिए एक अद्भुत तथा प्रयोगशाली नियम बन जाते हैं। जब बुद्धि के साथ कला का प्रयोग होता है तो, उसकी सजीवता और आकषर्कता इतनी बढ़ जाती है कि, लोग उसकी तरफ आकर्षित होना शुरू कर देते हैं।
बुध ग्रह अपने आप में बहुत ही उन्नत किस्म का सांख्यिकीय विश्लेषक और सॉफ्टवेयर जनरेटर भी है, इस नक्षत्र के स्वामी का जो प्रभाव चित्रा नक्षत्र में दिखाई देता है, वह धरातल में भावनाओं को उकेरने उनके निर्माण बड़े-बड़े उद्योग जगत का निर्माण इन्हें मनुष्य धरातल में उतरने के लिए अधिक क्रियाशील बना हुआ रहता है। उद्योग धंधों का विकास कला और सृजनात्मक क्षेत्र का विकास आईटी फिल्म और अन्य क्षेत्रों में प्रगति और विकास का एक नया अध्याय शुरू हो जाता है।
वैश्विक परिदृश्य आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव
बुध ग्रह के इस नक्षत्र में प्रवेश के कारण 21 सितंबर 2026 के दौरान विश्व तथा दुनियां भर के देशों में बहुत ही संरचनात्मक परिवर्तन की लहर चलेगी।
तकनीकी क्षेत्र में नई खोज: यहां पर नक्षत्र और ग्रहों का जो प्रभाव देखने को मिल रहा है, वह सूचना प्रौद्योगिकी डाटा और तकनीकी क्षेत्र में बहुत ही उन्नति और प्रोग्रेस करता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव रहेगा। जिससे बहुत ही सुंदर सॉफ्ट वेयर प्रणाली डेवलप होगी। यह तकनीक विकास और रोबोटिक युग का ऐसा समय होगा। जहां पर लोग बहुत ही आश्चर्य से देखेंगे।
दुनियां में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर:
इस ग्रह के प्रवेश के कारण रियल स्टेट शहरी क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव होंगे। बहुत उन्नत किस्म की गगनचुंबी इमारतें तैयार होगी जो, बहुत ही स्मार्ट और अच्छी होगी यहां पर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रभावी रहेगा। जिससे चित्रकला वास्तु और शिल्प के क्षेत्र में कलाकारी और आकषर्कता को बहुत ही विविध तरह से उभारा जाएगा। यहां पर तकनीकी का पुनरुत्थान और प्रभाव दिखाई दे रहा है। विकास मॉडल कंप्यूटिंग सॉफ्टवेयर बहुत ही उन्नत होती दिखाई दे रही हैं।
इस दौरान भावनाओं में प्राकृतिक तरीके से निर्माण और सूर्य की ऊर्जा का प्रयोग तथा वास्तुकला को प्राथमिकता मिलेगी। जिससे शहरी क्षेत्र में लोग प्राकृतिक हवा और धूप से जुड़ सके, इस तरह के प्रभावशाली नए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर जोर रहेगा।
व्यापारिक संधियों में आर्थिक लक्ष्य का ध्यान:
अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति के मंचों पर भावनात्मक और कूटनीतिक पहलू होंगे कमजोर तथा इस पर ध्यान दिया जाएगा कि, जिस भी समझौते को किया जा रहा है, उससे उन्हें कितना आर्थिक लाभ मिलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रभावशाली देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यवहारिक तथा आर्थिक नफे नुकसान पर आधारित समझौतों को आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
शेयर बाजार में प्रभाव:
इस दौरान शेयर बाजार में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। जिससे कृत्रिम और केवल बनावटी प्रोडक्टों के कंपनियों का शेयर काफी नीचे जा सकता है। इसके विपरीत ऐसे उद्योग धंधे तथा इंफ्रास्ट्रक्चर जिनके पास ठोस व्यापारिक संरचना और प्रॉपर्टी है, उनमें बहुत अच्छा सूचकांक शेयर बाजार का चढ़ा रहेगा। वहीं पर विनिर्माण ऑटोमोबाइल सेमीकंडक्टर फार्मा आदि के क्षेत्र में भी बड़ी मजबूती दिखाई देगी। जिससे उनके शेयर अच्छे रहेंगे।
फैशन और डिजाइंस के क्षेत्र में बढ़त:
शेयर बाजार के साथ-साथ विश्व के बाजार में फैशन बाजार और स्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत बड़ी तब्दीली देखने को मिलेगी। जिससे यह बाजार बहुत ही फायदे वाला और मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स फैशन और उद्योगों में पूरी तरह से बदलाव दिखाई दे रहा है। यहां उनके उत्पादों की मांग बढ़ती रहेगी और उनकी कार्य क्षमताएं अच्छी रहेगी। जिससे उनके शेयर बाजार और मजबूत रहेंगे।
दुनियां में युद्ध का खतरा और अशांति का माहौल:
इस दौरान मिडिल ईस्ट और पश्चिम के देशों में अशांति और गोरिल्ला युद्ध की स्थिति बनी हुई रहेगी। अपने रुतबे और दबदबे को कायम रखने के लिए अमेरिका ईरान तथा रूस यूक्रेन इसराइल और ईरान तथा सऊदी अरब साहित दुनियां के कई देशों में युद्ध का खतरा बना हुआ रहेगा। यह चिंगारी धीरे-धीरे इतनी बड़ी हो सकती है कि, इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां और देश भी कूद सकते हैं। हालांकि यहां पर अपने दबदबे और रुतबे को कायम करने के लिए कूटनीतिक चाल और राजनीतिक षड्यंत्र जारी रहेंगे। जिससे उन्हें आईटी के क्षेत्र में बढ़त मिलेगी। यानी अपनी कूटनीति और राजनीति को मजबूत करने के लिए तथा विश्व के मंच में ताकत को प्रदर्शित करने का खेल चलता रहेगा।
जन जीवन पर असर: विश्व के बड़े देशों और प्रभावशाली संपन्न देशों की संसद से निकला हुआ आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध दुनियां के कई देशों में खलबली मचा सकता है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र संघ के मामलों में ऐसे कई मामले देखे जा सकते हैं। जहां पर छोटे देश और विकासशील देशों पर दबाव बनाने के लिए वह अपना आर्थिक चाबुक चला सकते हैं। व्यापारिक और उनके कारोबारी स्तर को डाउन करने की बड़ी भारी साजिश रची जा सकती है।
व्यवहारिक जीवन और मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव:
बुध ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश दुनियां के अनेक देशों में वहां के लोगों के व्यावहारिक जीवन में बड़ा बदलाव तथा स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव छोड़ने वाला रहेगा। हालांकि इसके सकारात्मक असर जो बन रहे हैं, यह बता रहे हैं कि, कई बार छोटी-छोटी गलतियों को जैसे दैनिक कार्य नौकरी उद्योगों में कमियां ढूंढने के बाद उन्हें तुरंत ठीक करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और लोग अपने समय की कीमत समझते हुए आगे बढ़ते रहेंगे। हालांकि युद्ध प्रभावित क्षेत्र और संभावित क्षेत्रों में लोगों की व्यवहारिक शैली प्रभावित होती है और उनके स्वास्थ्य में बुरा असर यह नक्षत्र प्रवेश दे सकता है।
जन जागरूकता: इस गोचर के प्रभाव से लोगों के अंदर एक नई ऊर्जा और चेतना भी जागृत होगी। जिससे लोग अपने अंदर छुपे हुए हुनर और कला को प्रदर्शित करना चाहेंगे। समाज में बढ़कर आएंगे एक दूसरे का सहयोग और सद्भाव की भावना विकसित होती दिखाई दे रही है। लोग अपने सेहत के प्रति जागरूक होंगे। जिससे अपने खान-पान का भी ध्यान देंगे और अपनी कला और कार्य क्षमताओं औद्योगिक तथा मैनेजमेंट की क्षमताओं का अच्छा प्रयोग करेंगे।
यह भी जरुर पढ़ें- गुरु अश्लेषा नक्षत्र: 12 राशियों पर असर, 20 सितंबर 2026
स्वास्थ्य:
सेहत के मामलों में चित्रा नक्षत्र का संबंध मानव शरीर के निचले हिस्से जैसे नाभि चक्र उसके पेट गुर्दे आंतरिक नसे आदि मानी जाती है। इस दौरान इस नक्षत्र के प्रभाव से लोगों में दादा खाद खुजली एसिडिटी तीव्र बुखार चकत्ते पड़ना और नसों में खिंचाव अत्यधिक मानसिक सक्रियता के कारण अनिद्रा जैसी स्थिति परेशान कर सकती है। जिससे बीपी के बढ़ने और अन्य प्रकार की समस्याओं के उत्पन्न होने के आसार बन रहे हैं।
सावधानी और बचाव:
बुध के इस चित्रा नक्षत्र में प्रवेश के कारण आपको अपने कारोबारी जीवन सहित स्वास्थ्य और अन्य पहलुओं में विशेष रूप से मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। यहां पर जो कठिनाइयां आ रही है, उन्हें दूर करने के लिए आपको फील्ड पर तैनात होना पड़ेगा। मौके पर ध्यान देना पड़ेगा। यदि आप बुध की बौद्धिक क्षमताओं और चित्रा की कलात्मकता को सही ढंग से अपने जीवन में प्रयोग करना चाहते हैं तो, यहां आपको अपने बौद्धिक और कलात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए सक्रिय होना पड़ेगा। तभी इसका बड़ा फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कब होगा?
An. बुध ग्रह 21 सितंबर 2026 को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
Q2. चित्रा नक्षत्र का स्वामी कौन है?
An. वैदिक ज्योतिष में चित्रा नक्षत्र के देवता भगवान विश्वकर्मा माने जाते हैं, जो शिल्प, वास्तुकला और रचनात्मकता से जुड़े हैं।
Q3. बुध के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश का क्या प्रभाव माना जाता है?
An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह गोचर तकनीक, व्यापार, आईटी, डिजाइन, कला, संचार और रचनात्मक क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।
Q4. बुध के चित्रा नक्षत्र गोचर का शेयर बाजार पर क्या प्रभाव होगा?
An. ज्योतिषीय दृष्टि से इस अवधि में बाजार में उतार-चढ़ाव और तकनीकी, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, फार्मा तथा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
Q5. क्या बुध का चित्रा नक्षत्र गोचर तकनीकी क्षेत्र को प्रभावित करेगा?
An. ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार AI, सॉफ्टवेयर, डेटा, रोबोटिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में नई गतिविधियों और विकास की संभावनाएं बन सकती हैं।
Q6. बुध के चित्रा नक्षत्र प्रवेश का स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव माना जाता है?
An. ज्योतिषीय मान्यताओं में चित्रा नक्षत्र को शरीर के कुछ आंतरिक अंगों और मानसिक सक्रियता से जोड़ा जाता है। इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति सावधानी और संतुलित दिनचर्या रखने की सलाह दी जाती है।