बुध चित्रा नक्षत्र में: 12 राशियों पर असर | 21 सितंबर 2026
21 सितंबर 2026 को बुध ग्रह का चित्र नक्षत्र में प्रवेश का 12 राशियों के जातकों के निर्णय क्षमता दिनचर्या और व्यवहार में गहरे व्यवहारिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
मंगल भवन के इस लेख में आचार्य अंकुश के साथ हम जानेंगे कि 12 राशियों के जीवन में किस तरह का गहरा बदलाव और उनके जीवन पर असर हो सकता है। क्योंकि यह गोचर सामान्य नहीं है, इसका प्रभाव देश दुनियां के साथ आपकी जेब पर भी पड़ने वाला है।
मेष राशि:
मानसिक ऊर्जा:
मनोवैज्ञानिक रूप से इस नक्षत्र में बुध ग्रह के प्रवेश होने के कारण आपकी मनोभावनाओं में बहुत अच्छा सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। जिससे आप किसी भी क्षेत्र में सकारात्मक होकर के काम करेंगे। अपने लक्ष्य की तरफ आपका ध्यान होगा।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
कैरियर और लाइफस्टाइल:
दैनिक रूटीन के कार्यों में एक सधी हुई प्रबंधन तकनीक पद्धति की तरफ बढ़ेंगे। फल स्वरुप आप के कार्मिक और व्यापारिक जीवन में अच्छी गुणवत्ता विकसित होगी और आपके वरिष्ठ अधिकारी इससे प्रभावित भी होंगे। बैठने चलने और खड़े होने की स्टाइल का ध्यान रखें। क्योंकि रीढ़ की हड्डी और जोड़ों के दर्द आपको यहां परेशान कर सकते हैं।
वृषभ राशि:
मानसिक ऊर्जा:
इस गोचर के प्रभाव से आपके अंदर ऐसी प्रतिभा विकसित होगी। जिससे व्यापारिक और कार्मिक रूप से आप और सशक्त होंगे, क्षमतावान बनेंगे। ज्यादा ध्यान आपका योजनाओं को अंतिम रूप देने और अपने विचारों को मूर्त रूप देने की तरफ रहेगा। इस दौरान किसी भी स्टॉक मार्केट या लंबी अवधि के निवेश से जुड़े और लेन-देन से जुड़े मामलों में आपकी मानसिक ऊर्जा सकारात्मक रहेगी। जिससे उसका मूल्यांकन करेंगे।
कैरियर और लाइफस्टाइल:
करियर के क्षेत्र में काफी सक्रियता बढ़ेगी। जिससे आप आईटी से जुड़े और डिजिटल टूल्स एप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्स या एडवांस्ड एक्सल शीट के उपयोग से काफी तीव्रता से कामों को करने में सफल होंगे। गुणवत्ता और तीव्रता से कामों को करने से आपकी लाइफ स्टाइल अच्छी होगी। लेकिन बच्चों और परिवार के बीच अचानक तनाव से बचना होगा। यहां पर लाइफस्टाइल में यह ध्यान देना पड़ेगा।
मिथुन राशि:
मानसिक ऊर्जा:
यह गोचर बौद्धिक और शारीरिक क्षमताओं के लिए वरदान साबित होगा। ऐसे एप्स और सोशल मीडिया संस्थानों से आप दूर हटाना पसंद करेंगे जो, सिर्फ समय नष्ट करते हैं और आपकी ऊर्जा का फायदा अपने लिए आपका प्रयोग करते हैं। मानसिक ऊर्जा के इस लेवल के कारण अपने समय की कीमत और अपने लक्ष्य को साधने तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान होगा।
करियर और लाइफस्टाइल:
कारोबारी जीवन को बेहतरीन बनाने और अच्छी प्रोडक्टिविटी आरंभ के लिए अग्रसर रहेंगे। वर्कप्लेस में बढ़िया बदलाव सकारात्मक स्थिति सुंदर फर्नीचर और एक पॉजिटिव वातावरण बनाने पर जोर रहेगा। लाइफस्टाइल में घर परिवार में सकारात्मक वातावरण बना हुआ रहेगा।
कर्क राशि:
मानसिक ऊर्जा:
शारीरिक और मानसिक सेहत इस दौरान बेहतरीन बनेगी। जिससे आप अपनी बातों को स्पष्ट तौर से कह पाएंगे। बौद्धिक क्षमताओं की वृद्धि होने से सारगर्भित और सधी हुई गंभीर बातें करेंगे। जिससे लोगों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा।
कैरियर और लाइफस्टाइल:
बैंकिंग मार्केटिंग प्रबंधन कलात्मक फिल्म सेल्स तथा आईटी डिजिटल क्षेत्र में कदम कदम पर प्रगति मिलेगी और आपकी रणनीतियां बेहतरीन और सक्सेसफुल रहेंगी। किसी भी मैसेज और वार्तालाप में सोच समझ कर प्रतिक्रिया दें, आक्रामक तथा विरोधात्मक बातों में बड़ा टकराव खड़ा हो सकता है।
सिंह राशि:
मानसिक ऊर्जा:
धन और सुख सुविधाओं के मामलों में बहुत अच्छी प्रगति होगी। इस दौरान आपकी मानसिक ऊर्जा सकारात्मक रहेगी। इसलिए किसी भी क्रय विक्रय से पहले उसके लाभ हांनि और विशेष रूप से खरीदी गई वस्तु की उपयोगिता का संक्षिप्त विचार करेंगे। वह असली है या नकली इसका भी ध्यान रखेंगे।
करियर और लाइफस्टाइल:
पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में कदम कदम पर तरक्की होगी। लेकिन कभी-कभी सहकर्मियों के व्यवहार और बेवजह की बातचीत आपको तनाव में डाल सकती है। इस दौरान आपकी नौकरी में वेतन वृद्धि होने के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। पारिवारिक लाइफस्टाइल में कुछ मामलों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। गुस्से से अपना निर्णय न सुनाएं।
कन्या राशि:
मानसिक ऊर्जा:
आपकी ऊर्जा बहुत ही सकारात्मक स्तर की बनी रहेगी। इस दौरान आप सपना बस नहीं देखेंगे। बल्कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसे एक दिशा में मजबूत रणनीति बनाकर कार्य करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि कई बार अचानक भाग दौड़ बढ़ेगी। लेकिन मानसिक ऊर्जा का लेवल इसे मैनेज करता हुआ दिखाई दे रहा है।
करियर और लाइफस्टाइल:
बुध आपकी राशि में बहुत ही महत्वपूर्ण ऊर्जा की वृद्धि करता हुआ दिखाई दे रहा। जिससे करियर में आपको एक बड़ा मुकाम मिलेगा। आपकी बॉडी लैंग्वेज बहुत अच्छी रहेगी। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में कदम कदम पर सफलता मिलेगी। घर परिवार में अचानक तनाव का कारण यह हो सकता है कि, अपने अनुरूप सभी को आप ढालना चाहेंगे। लेकिन वह आपके मां डंडों में खरा नहीं उतरेंगे जिससे यहां पर तनाव हो सकता है।
तुला राशि:
मानसिक ऊर्जा:
इस दौरान मानसिक ऊर्जा बहुत ही उम्दा किस्म की बनी रहेगी। जिससे अपने कई कार्यो को पूरा करने में सक्षम होंगे। लेकिन विरोधियों के चलते और बढ़ती हुई कारोबारी व्यवस्था कई बार मानसिक ऊर्जा को दबाव में लेने का प्रयास करेगी। लेकिन आप की बौद्धिक कुशलता के कारण उनकी राजनीत फेल होगी और आप उन्हें हमेशा के लिए बाय काट कर सकते हैं।
करियर और लाइफस्टाइल:
फिल्म कला प्रबंधन मार्केटिंग और अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में कदम कदम पर सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया से आप अधिक धन या अपना रुतबा कमा सकते हैं और पहचान बढ़ा सकते हैं। किसी भी लेन-देन बैंकिंग ई-कॉमर्स शॉपिंग ऑनलाइन पेमेंट के दौरान साइबर सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें। पासवर्ड और अपने कोड को सही ढंग से प्रयोग करें किसी से शेयर ना करें।
वृश्चिक राशि:
मानसिक ऊर्जा:
सामाजिक और कार्मिक मोर्चे पर आपको बहुत अच्छी प्रगति मिलेगी। क्योंकि आपकी मानसिक ऊर्जा का लेवल इस समय बहुत ही रचनात्मक रहेगा। जिससे आप सकारात्मक और पॉजिटिव बातें करना पसंद करेंगे। ऐसे लोगों के साथ नेटवर्किंग बनाएंगे जो कि आपके करियर और ज्ञान को और मजबूत करने में सहायक हो।
करियर और लाइफस्टाइल:
इस दौरान आपकी रचनात्मकता हाई क्वालिटी की तरफ बढ़ेगी। जिससे अपने करियर और व्यापार से जुड़े पहलुओं को मजबूती देने में अपनी ऊर्जा को आप लगाएंगे। ऐसे लोगों से दूरी बना लेंगे जो व्यर्थ समय खराब करते हैं और बिना सिर पैर की चर्चाओं में इधर-उधर की बातों में लगे रहते हैं। घर परिवार में बुजुर्गों के साथ या कार्य क्षेत्र में और किसी रिश्तेदारी में अपने अहंकार को ना प्रकट करें।
धनु राशि:
मानसिक ऊर्जा:
कार्य क्षेत्र में बढ़ती हुई हुई प्रतिभा और क्षमताओं के कारण आप एक सफल प्रबंधक या मैनेजर के रूप में अपने को स्थापित करेंगे। तकनीकी समस्या या अन्य मामलों में आपका जो कार्य प्रबंध है, वह उम्दा किस्म में रहेगा। जिससे लोग आपसे बहुत प्रभावित होंगे। यानी मानसिक ऊर्जा का लेवल यहां कदम कदम पर ख्याति दिलाने वाला रहेगा।
कैरियर और लाइफस्टाइल:
व्यापारिक और कार्मिक जीवन में बहुत बड़ी प्रगति के चांस मिलेंगे। यदि आप निजी और सरकारी संस्थानों में नौकरी कर रहे हैं तो, इस दौरान अपने कार्यों को बहुत ही बेहतरीन ढंग से करेंगे। इस दौरान ईमेल के द्वारा और लिखित दस्तावेजों के द्वारा रुके हुए प्रोजेक्ट को तूफानी अंदाज में पूरा करेंगे। अपने ऑफिस या कार्यालय में बायोमेट्रिक नई वर्क पॉलिसी को हरी झंडी दे सकते हैं।
मकर राशि:
मानसिक ऊर्जा:
एक नई सोच नई उमंग नया उत्साह आपको बदलते हुए कार्मिक स्ट्रक्चर आईटी और सूचना प्रौद्योगिकी को पुख्ता करने के अच्छे मौके देने वाली रहेगी। जिससे आप अपने कार्मिक और व्यापारिक संचालन को और पुख्ता तथा पारदर्शी बना पाएंगे।
करियर व लाइफस्टाइल:
करियर के क्षेत्र में आप अपने अनुभव और प्रयोग का मूल्यांकन करते हुए आगे कदम बढ़ाएंगे। इस दौरान कुछ नए ऐप और प्रोग्रामिंग के लांचिंग के लिए आपको फाइनल हरी झंडी देने की यहां कसरत करनी पड़ेगी। लाइफस्टाइल में ज्यादा मॉडर्न के चक्कर में घर के बुजुर्गों माता-पिता और अनुभवी लोगों को साइड ना करें।
कुंभ राशि:
मानसिक ऊर्जा:
इस दौरान संबंधित उद्योगों और कार्यालय में अपने कार्मिक लक्ष्य को और उत्पादन तथा विक्रय के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपके क्रियाकलाप बहुत ही उम्दा किस्म के रहेंगे। इस दौरान किसी की मीठी बातें और उनकी चालाकी को आप पहले ही समझ लेंगे। जिससे आप बड़े निर्णय लेने से पहले उसका मूल्यांकन कर पाएंगे।
कैरियर और लाइफस्टाइल:
इस दौरान संबंधित क्षेत्र में जैसे बैंकिंग चिकित्सा राजनीति वसीयत इंश्योरेंस पॉलिसी बैंक कलाकार और नॉमिनेशन से जुड़े क्षेत्र में आपकी कदम ताल जारी रहेगी। इस दौरान आपका कुछ समय यहां खराब हो सकता है। लेकिन बुलंद हौसलों के साथ और सावधानी के साथ जब आप कदम बढ़ाएंगे तो, करियर में एक नई सफलता मिलेगी।
मीन राशि:
मानसिक ऊर्जा:
बुध ग्रह के गोचर के कारण आप देखेंगे कि, एक अनूठी मानसिक ऊर्जा आपके अंदर विकसित हो रही है। जिससे आप तार्किक और ठोस चीजों का आधार लेकर अपने कार्य और व्यापार में बढ़ेंगे। जिससे आप संबंधित विक्रय और आमदनी से जुड़े उत्पादन से जुड़े क्षेत्रों में एक बढ़िया सफलताअर्जित करते हुए रहेंगे। मानसिक ऊर्जा का लेवल यहां अच्छा दिखाई दे रहा है जो आपकी सफलता का गवाह बनेगा।
यह भी जरुर पढ़ें- 21 सितंबर 2026 बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: देश-दुनिया पर असर
करियर और लाइफस्टाइल:
कार्मिक या व्यावसायिक मोर्चे पर बाधक बनने के लिए एक नई रणनीति के तहत काम करेंगे। यहां पर सभी लेन देन और व्यवसायिकता लिखित पर होने शुरू होंगे. किसी पर मौखिक रूप से भरोसा करना बंद होगा। कानूनी पहलुओं को मजबूत बनाने की आपकी तमन्ना पूरी होगी।
निष्कर्ष:
21 सितंबर 2026 को बुध ग्रह का चित्र नक्षत्र में प्रवेश के संपूर्ण देश और दुनियां सहित मानव सभ्यता को एक ऐसा दर्पण दिख रहा है, जहां पर बहुत कुछ कठिनाइयां अपने आप समाप्त होती हैं। जीवन में ख्वाबों और कल्पनाओं से हटकर हकीकत की दुनियां और व्यवहारिक दुनियां में उतरकर अपने लक्ष्य को अर्जित करने का यह गोचर संदेश दे रहा है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. बुध ग्रह चित्रा नक्षत्र में कब प्रवेश करेंगे?
An. 21 सितंबर 2026 को बुध ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
Q2. बुध के चित्रा नक्षत्र प्रवेश का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?
An. इस गोचर को ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णय क्षमता, मानसिक ऊर्जा, करियर, धन, दिनचर्या और व्यवहार में बदलाव से जोड़ा गया है। प्रभाव राशि के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
Q3. बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश से किन क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है?
An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका संबंध व्यापार, संचार, तकनीक, करियर, निवेश, दैनिक कार्यप्रणाली और निर्णय लेने की क्षमता से जोड़ा जाता है।
Q4. क्या बुध का यह गोचर करियर के लिए महत्वपूर्ण है?
An. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह गोचर करियर में योजना, प्रबंधन, संचार और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम अलग हो सकते हैं।
Q5. बुध चित्रा नक्षत्र गोचर में किन बातों का ध्यान रखें?
An. इस अवधि में महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने, लेन-देन में सावधानी बरतने, डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखने और बातचीत में संयम रखने की सलाह दी जाती है।