बुध का नक्षत्र गोचर 2026: 12 राशियों में धन और करियर का हाल
बुध के इस नक्षत्र में प्रवेश के कारण सभी 12 राशियों का सच क्या है? किसके घर होगी धन की बरसात और कौन रहेगा परेशान?
आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस लेख में जानते हैं कि, ब्रह्मांड के इस सबसे बड़े खेल में क्या पैसा आपके पाले में आने वाला है। और इस खेल में आप कितने सफल रहेंगे।
मेष राशि: बौद्धिक स्तर होगा मजबूत
बुध का यह गोचर आपके लिए सकारात्मक और शुभ परिणाम को दिखा रहा है। जिससे आपको बौद्धिक क्षमताओं को मजबूत करने और शिक्षक तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो, संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी या कोई नन्हीं किलकारी आपके आंगन में आपकी खुशियों को बढ़ा सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता और चाहत की स्थिति बनी रहेगी।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
सेहत के मोर्चे पर यह गोचर आपके लिए रामबाण रहेगा। यदि कोई रोग और पीड़ा है तो, उन्हें दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। धन लाभ के मजबूत अवसर मिलेंगे। जिससे आप अपने जीवन स्तर को अच्छा और सुंदर बनाने में सफल रहेंगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
वृषभ राशि:
पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई खास सफलता मिलेगी। यदि पहले कोई विवाद हो गया तो, उन्हें दूर करने में सक्षम होंगे। यदि आप किसी लंबे प्रोजेक्ट और बड़ी योजना की तैयारी कर रहे हैं तो, यहां सफल होंगे। शेयर बाजार में थोड़ा सावधान रहें। लेकिन जहां आपको लग रहा था कि, आपकी विजय नहीं होगी। आप उम्मीद छोड़ चुके थे वहां फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अचानक बड़ा टर्नओवर दे सकता है। यदि आप पूंजीगत निवेश किया था तो, वहां से बहुत बड़ा आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यानी नियमित आय के स्रोत बनना शुरू होंगे। प्रेम संबंधों में जो अलगाव और तनाव चल रहे थे, वह समाप्त होंगे।
मिथुन राशि:
आपको यहां अपने कार्य और व्यापार के साथ घर परिवार में भी समय देना पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों में लेन-देन को लेकर झगड़ा तथा तनाव की स्थिति हो सकती है। किसी को अप्रिय ना कहें और उन्हें भी सुने तथा मौका दें। एक तरफ मनगढ़ंत निर्णय ना ले और शंका आशंका के अनुसार किसी पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से बचें। अन्यथा यहां आपको नुकसान लग सकता है।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
धन कमाने के प्रयासों को यहां धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। पहले शुरुआती दिनों में आपको विरोधों का सामना करना पड़ सकता है जो, लेन-देन के मामले हैं, शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत में चोट लगने और रक्त विकार होने की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि:
बोलचाल की भाषा होगी सशक्त और बड़े लाभ के अवसर मिलेंगे। जिससे आपके हौसले बुलंद होंगे। यदि आप सूचना प्रौद्योगिकी मीडिया सेल्स मार्केटिंग कंपनी से जुड़े हैं या इन क्षेत्रों के बहुत बड़े खिलाड़ी हैं तो, यहां आपको बहुत बड़ा मुनाफा होता दिखाई दे रहा है। प्रतियोगी परीक्षा तथा खेल फिल्म जगत के क्षेत्र में आप इतिहास रच सकते हैं। लेकिन सावधानी बनाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। क्योंकि शत्रु पक्ष और विरोधी आपकी टांग खींच रहे हैं।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
आर्थिक मामलों में आपको यहां सूझबूझ से काम लेना होगा। हालांकि आपका धन अच्छा और मजबूत होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। कुटुंब और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लेकिन खानपान की लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। इसका ध्यान रखें।
सिंह राशि:
बुध के इस महा खेल में आपकी राशि सुख समृद्धि तथा धन को प्राप्त करती हुई दिखाई दे रही है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां से मन गदगद रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक कद और अच्छा होगा। जिससे समाज में आपकी गुडविल मजबूत होगी। यदि आप औद्योगिक और व्यापारिक प्रसार करना चाह रहे हैं या कोई नए अनुबंधों को प्राप्त करने की कोशिश में लगे हैं तो, यहां सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
आमदनी के नियमित स्रोतों को मजबूत करने का सिलसिला यहां जारी रहेगा। फलत: आपको संबंधित क्षेत्र से अच्छे मुनाफे की स्थिति बनेगी। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं या कोई आर्नामेंट वस्त्र आभूषण हीरे जवाहरात खरीदना चाह रहे हैं तो, उसके लिए भी आपकी जेब मजबूत रहेगी।
कन्या राशि:
आपकी राशि स्वामी का ही यह कमाल है जो, आपको देश देशांतर में घूमने का मौका देंगे। कोई बड़े प्रोजेक्ट और बड़े डील इस दौरान आपको मिल सकते हैं। हालांकि यहां भाग दौड़ और परेशानियों के कारण आप थोड़ा सा तनाव में रहेंगे। यहां सूझबूझ बनाकर चलें अन्यथा घाटा लग सकता है। आपके राशि स्वामी आपको खेल चिकित्सा तथा विदेश से जुड़े कामों में भी बड़ी सफलता दिलाने वाले रहेंगे।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
इस दौरान पूंजीगत निवेश तथा रियल स्टेट सूचना प्रौद्योगिकी और संबंधित क्षेत्र से आपकी आमदनी बढ़ेगी। लेकिन अचानक खर्च और अदालती मामले आपके सामने आ सकते हैं। जिन फाइलों को लेकर आपको भाग दौड़ करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य इस दौरान थोड़ा कमजोर रहेगा। शरीर में खुजली तथा अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
तुला राशि:
बुध ग्रह का यह नक्षत्र प्रवेश आपके मान प्रतिष्ठा और आमदनी को बढ़ाने वाला रहेगा। जिससे आप किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी विदेशी कम्पनियां मीडिया सूचना प्रौद्योगिकी सरकारी काम और राजनीति तथा उद्योगों से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस दौरान किसी पहुंचे हुए और प्रतिभाशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। लेकिन यहां सफलता जरूर मिलेगी।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
यहां पर आपको अच्छा धन लाभ होता हुआ इस ग्रही गोचर के अनुसार दिखाई दे रहा है। जिससे आपका रहन-सहन का स्तर मजबूत होगा। हालांकि खर्च भी आते रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ मधुरता रहेगी। यदि पहले कोई कहा सुनी हो गई है तो, वह समाप्त होकर संबंधों में चाहत डेवलप होगी।
वृश्चिक राशि:
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां आपका इंतजार कर रही हैं। आपके आडियास वरिष्ठ अधिकारियों को बहुत ही पसंद आएंगे। जिससे वह आपके लिए कोई बहुत सम्मानजनक पुरस्कार दे सकते हैं। यहां नए स्टार्टअप्स की ओपनिंग हो सकती है। यदि आप कोई नया उद्योग धंधा लगाना चाह रहे हैं या किसी निजी और सरकारी क्षेत्र में अपने करियर को निखारने की तैयारी कर रहे हैं तो, सफल रहेंगे।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
इस दौरान आपका लाभ कदम कदम पर बढ़ेगा। जिससे आप पसंदीदा भवन और भूमि खरीद सकते हैं। लेकिन प्रेम संबंधों में बढ़ती हुई तकरार और स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी के चलते आप परेशान हो सकते हैं यहां ध्यान रखना पड़ेगा।
धनु राशि: कर्म क्षेत्र में होगा बड़ा मुनाफा किस्मत साथ देगी।
इस गोचर के प्रभाव के कारण आपका भाग्य और प्रखर होगा। जिससे आपको कार्य स्थल पर बड़ा लाभ होगा। किसी बड़े अधिकारी की विदाई से आपको ताजपोशी मिल सकती है। इस दौरान कोई ऐसा खास प्रोजेक्ट मिलेगा। जिससे आप के करियर में कदम कदम पर उछाल देखने को मिलेगा।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
शारीरिक और मानसिक स्तर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लेकिन बढ़ती हुई भाग दौड़ और खान-पान की अनियमिताओं के कारण आपकी सेहत में रोग और पीड़ा उत्पन्न हो सकते हैं। यहां संयमित दिनचर्या का लाभ मिलेगा।
मकर राशि:
यह गोचर आपके भाग्य को मजबूत करेगा। लेकिन आपकी परीक्षा भी ले सकता है। यहां आपको संबंधित पूंजीगत निवेश खनन चिकित्सा अनुसंधान और तकनीक क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलते हुए दिखाई दे रही है। यानी आपकी सफलता का नया अध्याय खुलेगा। जिससे आपको कदम कदम पर सफलता मिलेगी। गुप्त विद्या या कोई वसीयत का पैसा इस दौरान मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
यहां पर आपकी पूंजी और मजबूत होगी। अचानक धन लाभ मिलेगा। और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी के साथ किसी वंचित स्थान में घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि:
यहां पर कदम कदम पर मिलती सफलता आपके हौसलों को बुलंद रखने वाली रहेगी। यदि आप किसी सरकारी और निजी क्षेत्र में अपने करियर को सुधारने के लिए साक्षात्कार में गए हुए हैं तो, सफल रहेंगे। हालांकि किसी प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने और संबंधित क्रय विक्रय के सामानों की सप्लाई को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
सेहत के दृष्टिकोण से यह बुध ग्रह का गोचर आपके लिए रामबाण बना हुआ रहेगा। जिससे आप अपने कार्यों को पूरी क्षमता के साथ करने में सक्षम रहेंगे। हालांकि धन लाभ अचानक होगा और कुछ गुप्त आमदनी के स्रोत भी हो सकते हैं। यहां पर प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति होगी। लेकिन तनाव भरी बातों को ना करें।
मीन राशि:
कार्य और व्यापार के क्षेत्र में एक नया हौसला और जज्बा दिखाई देगा। हालांकि की साझेदारी से कार्य बनेंगे। आपके पार्टनर के दिमाग में क्या चल रहा है, इस गोचर से इसका खुलासा हो सकता है। किंतु समझदारी भरा जो निर्णय है, उससे आपको स्थान का लाभ मिलेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। और कार्य तथा व्यापार और उद्योगों को आगे बढ़ाने में आप सफल होंगे। कोई नई खोज नई तकनीकी आपके हाथ लग सकती है।
यह भी जरुर पढ़ें- 5 सितंबर 2026 को बुध की बड़ी चाल, व्यापार और बाजार पर असर
आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य:
इस दौरान आपको अपना मुनाफा बढ़ाने और जीवन स्तर को बेहतरीन बनाने के मौके मिलेंगे। आपका अर्थ लाभ कदम कदम पर बढ़ता रहेगा। जिससे आपके हंसल और मजबूत होंगे। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं तो, यहां आपको अच्छी सफलता मिलेगी। लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ सकते हैं।
अंतिम निष्कर्ष:
ब्रह्मांड के इस खेल के महारथियों ने अपना अपना पासा फेंक दिया है। जहां आपका बचाना बहुत ही मुश्किल है। 5 सितंबर 2026 की यह गोचरीय घटना कोई साधारण घटना नहीं है। बल्कि यह समय का वह चक्र है। जहां पर आपने अगर दिमाग नहीं लगाया तो, बहुत बड़ा धोखा खा सकते हैं। यदि आपने दिमाग लगा दिया तो, आप राजा की तरह राज भोग भी कर सकते हैं।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. बुध का नक्षत्र गोचर 2026 में कब होगा?
An. बुध का नक्षत्र गोचर 5 सितंबर 2026 को होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव 12 राशियों के करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
Q2. बुध गोचर से किन राशियों को धन लाभ मिल सकता है?
An. मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आर्थिक लाभ के अवसर बनने के संकेत हैं, जबकि परिणाम व्यक्तिगत कुंडली पर निर्भर करेंगे।
Q3. बुध गोचर का करियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. इस दौरान कुछ राशियों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी, नौकरी के अवसर, बड़े प्रोजेक्ट और व्यापार विस्तार के मौके मिल सकते हैं
Q4. बुध के इस गोचर में किन राशियों को सावधान रहना चाहिए?
An. मिथुन, कन्या और कुछ अन्य राशियों को लेन-देन, निवेश, खर्च और कार्यस्थल पर विवादों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Q5. क्या बुध गोचर से शेयर बाजार में लाभ होगा?
An. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। निवेशकों को जल्दबाजी के बजाय बाजार के वास्तविक आंकड़ों और जोखिम को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।
Q6. बुध गोचर से व्यापार पर क्या असर पड़ेगा?
An. व्यापारियों के लिए नए प्रोजेक्ट, साझेदारी, निवेश, तकनीक और व्यापार विस्तार से जुड़े अवसर बन सकते हैं। कुछ मामलों में लेन-देन को लेकर सावधानी जरूरी होगी।