First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > Gemini-Leo Compatibility | मिथुन-सिंह राशि में अनुकूलता, क्या अपनी-अपनी समानताओं के साथ बना पाएंगे अनुकूल रिश्ता

मिथुन-सिंह राशि में,अनुकूलता- ज्योतिष शास्त्र में, मिथुन-सिंह राशि के जातकों के बीच अच्छी मित्रता और अनुकूलता होती है। राशि चक्र में सिंह राशि की शैली, रचनात्मक होती है और बहुमुखी प्रतिभा के धनी और गर्मजोशी मिथुन राशि की विशेषता होती है। मिथुन के मजाकिया स्वभाव का सिंह राशि के जातक बहुत आनंद उठाते है। ये दोनों ही जातक बहुत साहसी प्रवृत्ति के होते हैं। आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम मिथुन-सिंह राशि के बीच संबंधों में अनुकूलता के बारे में, विस्तार से चर्चा करेंगे-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन और सिंह दोनों ही राशियों के जातक साथ मिलकर एक बेमिसाल दोस्ती कायम करते हैं। दोस्ती के आलावा उनके बीच लगाव का एक मजबूत बंधन भी होता है। उनका जोड़ा एक चंचल प्रेमी के रूप में उभरकर आता हैं जिसमें, मौज-मस्ती की भावना के साथ-साथ गंभीरता भी होती है। मिथुन और सिंह राशि के लोग जब भी किसी के प्रेम में, पड़ते हैं तो, पहली नजर में एक-दूसरे का होने की सोच बना लेते हैं। जिससे की वें अपने रिश्ते को आगे ले जाने, का अवसर देते हैं। सिंह जातक को मिथुन जातक की बुद्धिमत्ता बहुत आकर्षित करती है और मिथुन को सिंह जातक का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व आकर्षित करता है। इसके साथ ही, मिथुन और सिंह (gemini & Leo) राशि के जातकों के पास एक-दुसरे से संवाद हेतु दुनिया भर के मुद्दे होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, मिथुन और सिंह के बीच प्रेम का एक बेहद शक्तिशाली और चुंबकीय होता है। अतः यह कहने में बिलकुल भी संकोच नहीं किया जा सकता है की, मिथुन और सिंह राशि के जातक, में एक आदर्श प्रेम जोड़ी बनने के पूरे गुण होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, किसी भी राशि के बीच प्रेम और लगाव तो होता ही है साथ ही, संबंधों में कुछ सकारात्मक और नकारात्मक पहलू भी होते हैं। सकारात्मक पक्ष की बात करें तो, मिथुन और सिंह दोनों राशि साहसी स्वभाव की होती हैं।

दोनों को ही मनोरंजन और आनंद के पल सुहाने लगते हैं। साथ ही, मिथुन और सिंह के बीच कई तरह की अनुकूलता भी पाई जाती है। उनके संबंध प्रशंसनीय और गर्मजोशी होते है। अपने समान गुणों के कारण वे आसानी से दोस्त बन जाते हैं।

समय के साथ धीरे-धीरे उनका रिश्ता भी रोमांटिक होने लगता है। मिथुन राशि के लोग कुछ अस्थिर स्वभाव के होते हैं उन्हें कंट्रोल करने का कार्य सिंह राशि के जातक बहुत अच्छे से कर लेते हैं। मिथुन राशि की मीठी-मीठी बातें सिंह राशि के जातकों को, सहज आकर्षित करती हैं। सिंह जातकों को स्वतंत्रता बेहद पसंद होती है, और उनकी स्वतंत्रता की भावना का मिथुन जातक बहुत सम्मान करते हैं।

हर रिश्ते की तरह मिथुन और सिंह राशि के बीच के संबंधों में भी कुछ प्रतिकूलताएं पाई जा सकती हैं। जिसमें मुख्य रूप से, मिथुन जातकों की अलग-अलग क्षेत्र में रुचि होने के कारण यह सिंह जातक में ईर्ष्या को पैदा कर सकती है। साहसी होने के कारण, मिथुन और सिंह दोनों ही राशियाँ आक्रामक भी होती है। अतः उनके बीच एक छोटी सी गलतफहमी भी विशाल रूप ले सकती है। सिंह को मिथुन का मनमौजी और चंचल स्वभाव परेशान कर सकता है, वहीं सिंह का रिश्तों पर हावी होना मिथुन को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। इसके साथ ही एक विशेष बात यह भी है की, इन दोनों की जोड़ी के बीच उनके नजरिए को लेकर भी विवाद की स्थिति बन सकती है। दोनों ही अलग-अलग प्रवृत्ति, विचार व स्वभाव वाले होते है। जहां, एक दिल से सोचता है, वहीं दूसरा दिमाग से निर्णय लेने में अधिक विश्वास करता है।

ज्योतिष में, दोनों की जोड़ी के वैवाहिक संबंधों के बारे में यह बताया गया है की, उनका वैवाहिक जीवन बिना किसी परेशानी और वाद-विवाद के सफलतापूर्वक, अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है। कभी-कभी मिथुन राशि के जातक, अपनी बातचीत के दौरान हास्य व्यंग्य छिपे हुए शब्दों का उपयोग करते हैं, लेकिन उनके इरादे गलत नहीं होते हैं।

लेकिन वे, सिंह को इन बातों से कष्ट पहुंचा सकता है। ज्योतिष में, मिथुन और सिंह की जोड़ी एक बेहतरीन मेल साबित हो सकती है। मिथुन के बातचीत करने का अंदाज सिंह को बहुत पसंद आता है। कई बार कुछ छोटे-मोटे मनमुटाव के कारण दोनों का वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही दोनों ही अपनी स्वतंत्रता में दूसरों का दखल बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। हालांकि किसी भी समस्या को दोनों मिलकर, आसानी से निपटा देते हैं।

राशि चक्र में, मिथुन राशि, एक वायु तत्व राशि कहलाती है। इस राशि पर, बुध ग्रह का शासन होता है। वहीं सिंह राशि, अग्नि राशि अग्नि तत्व से सम्बन्धित होती है। इस पर सूर्य ग्रह का शासन होता है। उन्हें जोश, जुनून और एक-दूसरे के लिए मर-मिटना पसंद होता है। मिथुन और सिंह के बीच गहरा मन का रिश्ता होता, इसलिए इंटीमेसी इनके रिश्ते को और मजबूत बनाती है। इतना ही नहीं, मिथुन जातक इंटिमेसी के दौरान कुछ नया करते हैं और सिंह उतनी ही ऊर्जा से मिथुन का साथ देता है। मिथुन और सिंह दोनों ही कामुक राशियां है। बेडरूम में वे एक-दूसरे का पूरी तरह से साथ देते हैं। इसके साथ ही, वे अपना जीवन पूरे उत्साह और आनंद के साथ व्यतीत करना पसंद करते हैं।

 हालांकि जीवन के प्रति उनका अपना अलग-अलग नजरिया होता है। लेकिन इन सबके बावजूद भी उनके बीच के मतभेदों को खुद ही दूर कर लेते हैं। सिंह राशि का स्थिर स्वभाव रिश्ते में होने वाले अविश्वास को शांत करता है। वहां जीवन के प्रति मिथुन का आनंददायक दृष्टिकोण सिंह जातक को ख़ुशी देने का कार्य करता है। अतः मिथुन और सिंह की जोड़ी अद्भुत और आदर्श जोड़ियों में से एक बन सकती है।

मिथुन-सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र, के अनुसार, हम कह सकते हैं कि मिथुन और सिंह राशि के जातक भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। लेकिन वे दूसरे की भावनाओं को समझने में कुछ कमजोर होते हैं। इसके अलावा, मिथुन जातक, बौद्धिक रूप से अधिक अच्छे होते हैं। परन्तु उन्हें परस्पर भावनाओं को व्यक्त करने या समझने में कठिनाई हो सकती है। दूसरी ओर, सिंह राशि के लोग कोमल हृदय के होते है, जो भावनात्मक रूप से प्रेम व स्नेह की चाह रखते है। अतः सिंह और मिथुन राशि में प्रेम संबंध को मजबूत करने के लिए उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की आवश्यकता है। जैसे- वे दोनों परस्पर एक-दुसरे के प्रति सहानुभूति रख सकते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन और सिंह राशि में, उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत उनके बीच का अधिक प्रेम है। जिसमें वे अपने खुले विचारों से एक-दूसरे के साथ संचार करते है। अपनी अतिरिक्त ऊर्जा और आनंदमय जीवन जीने की चाह सिंह और मिथुन राशि के बीच अनुकूलता का मुख्य केंद्र बिंदु है।

इसी के साथ, मिथुन और सिंह राशि के रिश्ते में कमजोरी उनके भावनात्मक दृष्टिकोण के नजरिये को कहा जा सकता है। वे सामने वाले की भावनाओं को ठीक तरह से नहीं समझ पाते हैं। इसके अलावा, वे दोनों, एक-दूसरे पर आसानी से भरोसा  भी नहीं कर पाते हैं। अपने भावी रिश्ते को सुचारू रूप से चलाने के लिए, उन्हें परस्पर बात करने और समझौते के साथ चलने की जरूरत है। जिससे वे अपने प्रेम जीवन को खुशहाल बना सके।


Q. क्या, मिथुन और सिंह का मेल अच्छा है?

An. ज्योतिष शास्त्र में, मिथुन-सिंह राशि के जातकों के बीच अच्छी मित्रता और अनुकूलता होती है। राशि चक्र में सिंह राशि की शैली, रचनात्मक होती है और बहुमुखी प्रतिभा के धनी और गर्मजोशी मिथुन राशि की विशेषता होती है। मिथुन के मजाकिया स्वभाव का सिंह राशि के जातक बहुत आनंद उठाते है। ये दोनों ही जातक बहुत साहसी प्रवृत्ति के होते हैं।

Q. मिथुन-सिंह राशि में, प्रेम अनुकूलता कैसी होती है?

An. मिथुन और सिंह दोनों ही राशियों के जातक साथ मिलकर एक बेमिसाल दोस्ती कायम करते हैं। दोस्ती के आलावा उनके बीच लगाव का एक मजबूत बंधन भी होता है। उनका जोड़ा एक चंचल प्रेमी के रूप में उभरकर आता हैं जिसमें, मौज-मस्ती की भावना के साथ-साथ गंभीरता भी होती है।

Q. मिथुन राशि को सिंह राशि क्यों पसंद है?

An. अपने समान गुणों के कारण वे आसानी से दोस्त बन जाते हैं।

समय के साथ धीरे-धीरे उनका रिश्ता भी रोमांटिक होने लगता है। मिथुन राशि के लोग कुछ अस्थिर स्वभाव के होते हैं उन्हें कंट्रोल करने का कार्य सिंह राशि के जातक बहुत अच्छे से कर लेते हैं। मिथुन राशि की मीठी-मीठी बातें सिंह राशि के जातकों को, सहज आकर्षित करती हैं।

Q. मिथुन और सिंह राशि का नकारात्मक पहलू क्या है?

An. हर रिश्ते की तरह मिथुन और सिंह राशि के बीच के संबंधों में भी कुछ प्रतिकूलताएं पाई जा सकती हैं। जिसमें मुख्य रूप से, मिथुन जातकों की अलग-अलग क्षेत्र में रुचि होने के कारण यह सिंह जातक में ईर्ष्या को पैदा कर सकती है। साहसी होने के कारण, मिथुन और सिंह दोनों ही राशियाँ आक्रामक भी होती है। अतः उनके बीच एक छोटी सी गलतफहमी भी विशाल रूप ले सकती है।

Continue Reading

Click here for Astro Call !