First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > गुरु अश्लेषा नक्षत्र 2026: 12 राशियों पर महाप्रभाव

हमारे इस देवगुरु बृहस्पति के लिए आपने प्रथम भाग में देश दुनियां की और प्राकृतिक प्रभाव के बारे में जाना। देवगुरु बृहस्पति के अश्लेषा नक्षत्र के प्रवेश के बारे में द्वितीय भाग में जानते हैं कि, इस गोचर का मनुष्य के जीवन पर क्या असर पड़ेगा? जिसमें आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस लेख में आप सभी राशियों का सटीक विश्लेषण पढ़कर यह जान सकते हैं कि, इस समय आपको क्या खास लाभ होने वाला है और कहां सावधानी रखें?

गुरु के गोचर का महाप्रभाव: आपकी राशि से गुरु उच्च के होकर चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको भवन का लाभ होगा। पैतृक संपत्ति के लिए, लेकिन माता के सेहत का ध्यान रखें। 

करियर के क्षेत्र में अच्छी बढ़त बनी रहेगी। इस दौरान यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो, आपके ग्रह पूरा सपोर्ट दे रहे हैं।भविष्य के लिए कोई बड़ी योजना पर इस दौरान हाथ में आ सकती है।

माता तथा किसी खास व्यक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अनावश्यक बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से बचें, तनाव बढ़ सकते हैं। 

गोचर का असर: आपकी राशि से गुरु का गोचर पराक्रम भागवत हो रहा है। जिससे छोटी-छोटी यात्राएं और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य तथा सुख बढ़ेगा। 

प्रबंधन चिकित्सा कला मार्केटिंग मीडिया तथा शासन प्रशासन और राजनीतिक जीवन के करियर बहुत बड़ा फायदा आ सकता है। व्यापारिक तथा कार्मिक मोर्चे पर छोटी-छोटी यात्राएं जारी रखें। 

परिवार के साथ भाई बहनों में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। कोई ऐसी बात जो गोपनीय रखने के योग्य हो, उसे सार्वजनिक करने से बचें।

गुरु के नक्षत्र प्रवेश का प्रभाव आपकी राशि से गुरु का गोचर धन भावगत हो रहा है, दौरान आपको अच्छे स्वादिष्ट भोजन का लाभ और कोई अचानक धन लाभ मिल सकता है। 

गुरु के इस नक्षत्र प्रवेश के कारण निजी और सरकारी क्षेत्र में करियर में मान सम्मान और पदोन्नति के योग मिलेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो, सफल रहेंगे। कहीं से बड़ा व्यापारिक समझौता फाइनल मोड पर पहुंच सकता है। 

भोजन की टेबल में भोजन करते समय ऐसी बातों को ना उठाएं जो, उस दौरान जरूरी नहीं है। अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। 

गोचर का असर: गुरु इस राशि में प्रथम भाव में गोचर कर रहें हैं। जिससे आपकी क्षमता और अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमताएं मजबूत होगी।

आजीविका के क्षेत्र में अच्छे मौके मिलेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक मोर्चे पर नई शुरुआत, आपके लिए बहुत ही सफलता मिलेगी।

ओवर कॉन्फिडेंस तथा परिवार में छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचना चाहिए। अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। 

गुरु के नक्षत्र प्रवेश का प्रभाव: इस राशि से गुरु 12 में भाव में संचरण करेंगे। जिससे आपकी यात्राएं और व्यापारिक जीवन में भाग दौड़ और आध्यात्मिक उन्नति के साथ शारीरिक परेशानियां हो सकती है।

आजीविका से जुड़े पहलुओं को साधने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। यदि आप अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे हैं तो, आपका प्रमोशन हो सकता है। विदेश से कोई बड़ा कारोबारी समझौता हाथ लग सकता है। 

इस दौरान आपके खर्च अधिक बढ़ सकते हैं। अपने सेहत का ध्यान रखें, हल्के योगासन करते रहें। 

गुरु के नक्षत्र प्रवेश का असर :गुरु का गोचर आपकी राशि से लाभ भाव में हो रहा है जो, आपकी मनोकामना और इच्छा को पूरा करने वाला रहेगा। इस दौरान बेहतरीन धन लाभ और प्रतिष्ठा मिलेगी। 

गुरु आपकी आमदनी को कदम कदम पर बढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे संबंधित कार्य और व्यापार सट्टा बाजार शेयर बाजार लंबी अवधि के निवेश वहां से बड़ा व्यापारिक लाभ आपके हाथ लग सकता है। भाई बहनों का साथ मिलता रहेगा। 

कोई नजदीकी मित्र आपको अचानक नीचे गिराने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में अपनी आगे की रणनीति किसी से ना बताएं। 

गुरु के नक्षत्र प्रवेश का प्रभाव: गुरु आपके कर्म क्षेत्र में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको कार्मिक और व्यापारिक मोर्चे पर बहुत महत्वपूर्ण सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। पिता का सहयोग बना रहेगा। खेल तथा अन्य क्षेत्रों में कोई सम्मानित पुरस्कार आपको मिलेगा। 

इस दौरान कोई बड़ा कारोबारी समझौता सफल होगा। करियर के क्षेत्र में अच्छी स्थिति रहेगी। तथा आपकी धन लाभ की जो कामना है। वह सफल होगी। कदम कदम पर धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहंकार से बातचीत ना करें। और अपने कार्य पर फोकस करें। 

गुरु के नक्षत्र प्रवेश का प्रभाव: इस राशि से गुरु धर्म भावगत गोचर करेंगे। इस दौरान आपको छोटी और बड़ी दोनों तरह की यात्रा में जाना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे आपका भरोसा और मजबूत होगा। 

स्कूली शिक्षा और प्रतियोगी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता के योग बन रहे हैं। प्रयासों को जारी रखें। 

किसी भी कार्य में अनावश्यक जल्दी से बचें। बड़े बुजुरग लोगों को इग्नोर ना करें यह न सोचे कि अब उनका समय नहीं है। उनके अनुभव का फायदा मिलेगा।

आपकी इस राशि से गुरु का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। इस राशि के स्वामी का अष्टम भाव में गोचर महत्वपूर्ण परिवर्तन दे सकता है। इस दौरान कोई गुप्त राज गुप्त विद्या खनन और ऊर्जा के कार्यों से अच्छा लाभ मिलता है। 

मैनेजमेंट प्रशासन शोध चिकित्सा ज्योतिष बीमा दलाली कमीशन के कामों तथा खनन के क्षेत्र में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। अचानक पैतृक संपत्ति से धन वसीयत का लाभ हो सकता है।

इस समय आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। किसी ऐसी जगह में अकेले ना जाएं जहां असुरक्षा की भावना अधिक हो और कोई ऐसा कार्य न करें जिसमें चोट लगने की आशंका है। 

देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है। जिससे साझेदारी के व्यापार में बड़ी सफलता और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। 

गुरु का यह गोचर आपके लिए व्यापारिक जीवन में भाग दौड़ देने वाला रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो, सफल रहेंगे। लेकिन पूरे मन से प्रयासों को करें। किसी भी आर्थिक गतिविधि को अंतिम रूप देने से पहले उसे जरूर जांच और परख लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 

जीवनसाथी के साथ प्यार और सौहार्द के साथ पेश आएं छोटी-छोटी बातों में झगड़े से दूर रहें। अपने सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

गुरु के नक्षत्र प्रवेश का प्रभाव: गुरु आपके छठे भाव गत गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको नौकरी पेशा के क्षेत्र में अच्छी बढ़त मिलेगी। छोटी-छोटी चुनौतियां कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आ सकती है। 

इस दौरान अचानक कहीं से धन लाभ बीमा निवेश खनन तथा उधार में दिया हुआ धन मिल सकता है। लेकिन आपके खर्च भी बढ़े रहेंगे। 

अपने खान-पान के साथ ही हल्के व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें, छोटी-छोटी बातों में गुस्सा करना आपके पारिवारिक सुख शांति को खराब करेगा। 

गुरु के नक्षत्र प्रवेश का प्रभाव: देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपके बौद्धिक क्षमताओं में बेहतरीन प्रगति होगी। 

इस दौरान आपको प्रतियोगी क्षेत्रों में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। यदि आपके चिकित्सा तथा रसायन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो, वहां भी लाभ होगा। संतान की तरफ से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। अच्छे धन लाभ के योग बन रहे हैं।

प्रेम संबंधों में अत्यधिक हस्तक्षेप करना संबंधों को खराब कर सकता है। गलतफहमियों के कारण संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। संतान पक्ष को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाते रहें।

देवगुरु बृहस्पति जब अपने पुष्य नक्षत्र से निकाल कर अश्लेषा नक्षत्र की धरती पर अपना कदम रखेंगे। उस दौरान देश और दुनियां में ग्रह और नक्षत्र के सहयोग से जो स्थिति बन रही है। उसके अनुसार ज्योतिषीय सिद्धांत बता रहे हैं, देश और दुनियां में अजीबो और गरीबों स्थिति बन जाएगी। एक उत्तल-पुथल की स्थिति से युद्ध अशांति भूकंप, बीमारियां आदि उत्पन्न हो सकती है। लेकिन गुरु को यहां आध्यात्मिक शक्ति से जोड़ा जाता है जो, सृजन और सकारात्मक तथा परोपकार और ज्ञान को दर्शाता है।

 जिससे एक बात यह स्पष्ट निष्कर्ष के रूप में आती है, यदि दुनियां में जो स्वार्थ लोलुपता लालच और अहंकार की आंधी है, वह अज्ञान और दूरदर्शिता की कमी के कारण भयानक चक्रवात और तूफान के रूप में परिवर्तित होती दिखाई दे रही है। जहां पर मनुष्य का कल्याण नहीं होता। सरकारों और बड़े-बड़े नेताओं का पतन होता है तथा लोगों के गुस्से के कारण कई देशों का तख्ता पलट भी हो जाता है। अतः गुरु के ज्ञान और अध्यात्म को अपनाते हुए यदि दुनियां में बड़े और विकसित देशों के साथ अन्य छोटे देश थोड़ा भी विचार करेंगे तो, इस नक्षत्र का जो फल आ रहा है, वह बहुत ही कम और न्यूनतम हो जाएगा। क्योंकि गुरु कल्याण करने वाले हैं, संसार के सृजन का यदि कोई मार्ग दिखाता है तो, वह देवगुरु बृहस्पति ही हैं।

Q1. गुरु अश्लेषा नक्षत्र में कब प्रवेश करेंगे?

An. देवगुरु बृहस्पति 19 अगस्त 2026 को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Q2. गुरु अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश का क्या महत्व है?

An. गुरु को ज्ञान, धर्म, आध्यात्म, न्याय और समृद्धि का कारक माना जाता है। अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश के कारण इन विषयों के साथ रहस्य, रणनीति और परिवर्तन से जुड़े प्रभावों को भी ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाता है।

Q3. मेष राशि पर गुरु अश्लेषा नक्षत्र का क्या प्रभाव होगा?

An. मेष राशि वालों के लिए भवन, संपत्ति और करियर से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं। नौकरी बदलने या भविष्य की बड़ी योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है।

Q4. मिथुन राशि वालों को क्या लाभ मिलेगा?

An. मिथुन राशि वालों के लिए धन, करियर और व्यापार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पदोन्नति, सम्मान और बड़े कारोबारी समझौते के योग बन सकते हैं।

Q5. कर्क राशि के लिए गुरु का यह गोचर कैसा रहेगा?

An. कर्क राशि में गुरु का गोचर आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, करियर और व्यक्तिगत विकास को मजबूत कर सकता है। हालांकि अति-आत्मविश्वास से बचना जरूरी होगा।

Q6. कन्या राशि वालों के लिए गुरु अश्लेषा नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

An. कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ और आय के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। आर्थिक लाभ, प्रतिष्ठा और मनोकामना पूरी होने के अवसर बन सकते हैं।

Q7. तुला राशि वालों को गुरु गोचर से क्या लाभ होगा?

An. तुला राशि वालों के कर्म क्षेत्र में गुरु का प्रभाव करियर, व्यापार, सम्मान और आर्थिक लाभ के नए अवसर दे सकता है। बड़े कारोबारी समझौतों में सफलता मिल सकती है।

Continue Reading

Click here for Astro Call !