
गुरु अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 2026: युद्ध, अर्थव्यवस्था व राशियां
19 अगस्त 2026 को आध्यात्म और ज्ञान के कारक गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश देश और दुनियां में महाप्रभाव..
किस राशि को होगा बड़ा फायदा…
देश और दुनियां के हालात तथा वैश्विक युद्ध और प्राकृतिक प्रकोप
प्रस्तावना: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव:
वैदिक ज्योतिष के अनुसार देवगुरु बृहस्पति को आध्यात्मिक ज्ञान धर्म और परोपकार न्याय तथा देवत्व से जोड़कर देखा जाता है। यह अपने पुष्य नक्षत्र से निकलकर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसके स्वामी सर्प होते हैं, इस नक्षत्र को बहुत ही उग्र स्वभाव वाला माना जाता है। इस नक्षत्र की भूमि में जो रहस्यमयी घटनाएं हैं, वह संसार में कूटनीतिक और गुप्त रूप से चलने वाले एजेंडें, हमले युद्ध तथा विष युक्त पदार्थों के प्रयोग और अचानक होने वाले बदलाव से जोड़कर देखा जाता है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
जब आध्यात्म और ज्ञान के कारक गुरु न्याय युक्त होकर इस सर्पाकार अश्लेषा नक्षत्र की धरती में अपना कदम रखते हैं तो, विश्व परिदृश्य में बहुत ही रहस्यों को छुपा कर बड़े-बड़े मंचों से गोपनीय समझौते और बड़े षड्यंत्र सामने प्रकट होते हैं। हालांकि गुरु का गोचर उच्च राशि यानी कर्क राशि में हो रहा। नक्षत्र की तीक्ष्णता और उसकी स्वभाव की स्थिति को देखते हुए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह बात स्पष्ट होती है कि, इस वक्त विश्व परिदृश्य में कई तरह की उथल-पुथल ला सकता है। जिससे शांति भंग हो सकती है। पर्यावरण विषाक्त होने के कारण कई तरह की बीमारियां और जीवन के सामने चुनौतियां आ जाती हैं।
दुनियां में संघर्ष और युद्ध की आशंका है:
इतिहास के पन्ने यदि पलटे तो, जब विश्व में अशांति और संघर्ष तथा युद्ध होते हैं। आकाश में मिसाइल गड़गड़ाती हैं और तोपों की आवाज़ गूंजती है, तब कोई क्रूर नक्षत्र या ग्रह ऐसी स्थिति बनाता है। जिससे युद्ध भड़क जाता है। गुरु अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे दुनियां के कई हिस्सों में बड़े सैन्य टकराव और युद्ध देखने को मिल सकते हैं। जैसा की 1990 और 91 के दशक में खाड़ी देशों का युद्ध देखा गया था।
छिपी हुई कूटनीतिक और वार जोन:
अश्लेषा नक्षत्र स्वभावगत आक्रामक तो है ही, लेकिन गुप्त रूप और पीछे से योजना बनाकर वार करने में बहुत ही माहिर है, जिससे दुनियां के कई देश आमने-सामने से युद्ध ना लड़ते हुए कूटनीतिक के साथ आर्थिक प्रतिबंधों का खेल खुफिया जानकारी के सहारे साइबर युद्ध इस तरह की स्थितियों को बना देता है। जिससे आधी दुनियां परेशान होने लगती है।
घातक मिसाइल और परमाणु रसायनिक हथियारों का खौफनाक मंजर:
अश्लेषा नक्षत्र का संबंध सीधे खौफनाक स्थिति को दर्शाता है, जिसमें विष और घातक रासायनिक हथियारों, परमाणु हथियारों का प्रयोग या उनके प्रयोग की धमकियां लगातार आती रहती है।
अशांति का माहौल: अनेक देशों में इस स्थिति के चलते कई तरह के शांति समझौते एक ही झटके में टूट जाते हैं और उनके बीच आंतरिक मतभेद तथा अविश्वास बहुत बढ़ जाता है। जिसके भरोसे की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती है।
अमेरिका की आंतरिक अशांति:
संयुक्त राज्य अमेरिका की कुंडली से यह पता लग रहा है कि, विश्व में जो स्थिति बनेगी, गुरु के गोचर के कारण वह यहां बड़े देश में आंतरिक अशांति ला सकता है:
राजनीतिक क्षेत्र में खलबली:
अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में भारी उथल-पुथल और सत्ता प्रतिष्ठानों पर बड़े नेताओं के साथ आंतरिक विद्रोह का सामना और सरकार की नीतियों के लीक होने से जनता का आक्रोश भड़केगा।
आर्थिक मंदी का दौर:
वित्तीय संस्थानों और बैंकिंग प्रणाली में आर्थिक उतार-चढ़ाव का दौरा बना रहेगा। क्योंकि अमेरिकी कूटनीति फैसलों के कारण वहां की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से परेशान रहेगी।
विदेश नीति में खामियां:
अमेरिका के द्वारा विदेश नीति की खामियां उसे असफलता के दौर की ओर धकेल देगी। जिससे दूसरे देशों के साथ उसकी गुप्तकुट नीति का जाल उसके लिए परेशानी का सबक बन सकती है। विश्व परिदृश्य में अमेरिका के ऊपर उंगलियां उठाई जाएंगी।
मिडिल ईस्ट का मंजर: बारूदी बवंडर के बीच शांति स्थापित करने के प्रयास:
वैश्विक परिदृश्य में मिडिल ईस्ट हमेशा से चर्चा में बना रहा है, जो अति संवेदनशील माना जाता है। गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश इस क्षेत्र की अस्थिरता को दिख रहा है।
अचानक सैनिक हमले:
इजराइल और ईरान तथा पड़ोसी मुल्कों के बीच अचानक से हमले की बरसात हो सकती है। कोई ऐसा घटनाक्रम इस दौरान घट सकता है। जिससे सुस्त हो रही मिसाइल की गड़गड़ाहट अचानक तेज रोशनी के साथ आकाश में भाग दौड़ करते दिखाई देगी। जो खुफिया तौर पर बंकर और बारूदी मिशनों के ठिकाने बनाए गए हैं, वहां पर या ऊर्जा संयंत्र में बड़ी-बड़ी मिसाइल और अत्यधिक ड्रोन हमले में अचानक तेजी देखने को मिल सकती है।
गहराते वैचारिक और धार्मिक मतभेद:
गुरु को ज्योतिष शास्त्र में अध्यात्म और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। यानी धर्म के कारक और आध्यात्म के कारक गुरु जब अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो, इस क्षेत्र में उग्रवाद आतंकवाद कट्टरता के चलते वैचारिक और धार्मिक उन्माद तथा गहरे मतभेद उभर सकते हैं। जो युद्ध की चिंगारी को और भयानक कर सकते हैं।
ऊर्जा और तेल का खेल:
संपूर्ण विश्व में ऊर्जा के स्रोतों और उनसे जुड़े संसाधनों के लिए विश्व परिदृश्य में राजनीतिक विषमता की आंधी चलेगी। तेल की जरूरत को पूरा करने के लिए जहां एक पक्ष सक्रिय रहेगा। वहीं दूसरा पक्ष तेल आपूर्ति लाइनों को नष्ट करने सप्लाई को बाधित करने और समुद्री मार्गो जैसे लाल सागर और और होरमुज में जहाज पर चुपचाप हमले होते रहेंगे और उनकी आवृत्ति और बढ़ सकती है।
प्राकृतिक प्रकोप का रौद्र रूप:
अश्लेषा नक्षत्र जल तत्व की राशि के अंतर्गत आता है। यानी कर्क राशि में यह नक्षत्र आता है। इस कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। और अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी सर्प है। जिसके कारण प्रकृति प्रकोप और कई तरह की आपदाएं देश और दुनियां में आती रहती है।
भयानक बाढ़ और अतिवृष्ट:
इस दौरान अगस्त और सितंबर से लेकर अक्टूबर नवंबर के महीनानों में दुनियां के कई हिस्सों में भयानक बाढ़ और अतिवृष्ट रहेगा। विशेष रूप से दक्षिण एशिया और अमेरिका के तटीय क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से जनजीवन अस्त और व्यस्त हो सकता है।
समुद्र में बवंडर और सुनामी: इस नक्षत्र में गुरु के प्रवेश के कारण समुद्र के भीतर हलचल बढ़ने से बड़े-बड़े चक्रवती बवंडर उठाएंगे। जिससे तटीय क्षेत्रों में संपत्तियों को और जन धन को भारी नुकसान हो सकता है।
नए वायरस और महामारी का अटैक:
गुरु का इस नक्षत्र में प्रवेश हमें सरस इबोला जैसे वायरसों की याद दिलाता है। क्योंकि जब यह वायरस फैलें थे, तब गुरु इसी स्थिति में गोचर कर रहे थे और अब अगस्त और सितंबर तथा अक्टूबर का जो महीना है, यह किसी महामारी और किसी गैस के बड़े रिसाव विस्फोट की आशंका को बढ़ा रहा है, जिससे भारी जनधन की हांनि होने की आशंका प्रबल हो रही है।
भूगर्भ में बड़ी हलचल:
धरती के अंदर जब टैकटोनिक प्लेट्स में अचानक कंपन होता है तो, भूकंप के बड़े-बड़े झटके और भूगर्भ में बहुत बड़ी हलचल देखने को मिलती है। इससे मैदानी क्षेत्र से लेकर पार्वती और संवेदनशील क्षेत्रों में मध्यम और तीव्र किस्म के भूकंप अचानक आ सकते हैं।
गुरु के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश का भारत में असर:
देवगुरु बृहस्पति के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर का प्रभाव भारत के लिए निश्चित परिणाम को दिखा रहा है।
आर्थिक और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति:
गुरु के इस गोचर के कारण देश के दुश्मन अंदर खाने भारत के खिलाफ साजिश करते रहेंगे। जिन्हें मुंहतोड़ जवाब सरकारों के द्वारा दिया जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर भारत का बाजार अच्छा बना रहेगा । आर्थिक स्थिति पर बड़ा उछाल आएगा। जिससे भारत दुनियां के लिए सुरक्षित ठिकाना बना रहेगा।लेकिन ऊर्जा की जरूरत को लेकर कई बार शेयर बाजार में उठा पटक हो सकती है। इन मामलों पर भारत को सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए।
गुप्त शत्रुओं पर सरकार का हंटर चलेगा:
देश के भीतर रह रहे तथा देश की सीमा से जुड़े हुए गुप्त शत्रु और देश के गद्दार इस समय भारत से पंगा लेने का घिनौना प्रयास कर सकते हैं। जिसका समय रहते भारत की खुफिया एजेंसी पर्दाफाश करेगी और शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। जिससे वह ऐसी हरकत करने से पहले 10 बार जरूर सोचेंगे।
यह भी जरुर पढ़ें- 17 अगस्त 2026 सिंह संक्रांति: 12 राशियों पर असर व उपाय
निष्कर्ष:
दुनियां के मंच में गुरु का यह नक्षत्र प्रवेश राजनीतिक और वैचारिक पहलुओं के द्वारा बहुत ही बड़ी समीक्षात्मक और वैचारिक मूल्यों के मंथन का समय रहेगा। अध्यात्म और परोपकार से जुड़े हुए गुरु सत मार्ग पर चलने का संदेश दे रहें हैं। दुनिया के लोगों को अनैतिक और खड्यंत्रकारी चालों से दूर रहते हुए मानवता के लिए समर्पित तथा दूरदर्शिता को देखते हुए ईश्वर की सत्ता पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। अन्यथा युद्ध संघार बारूदी बवंडर प्राकृतिक प्रकोप और अनैतिक चालों की वजह से मनुष्य अपने ही बुने जाल में अपने ही जीवन को नर्क में डाल देगा। जिससे विश्व पटल में युद्ध और मंदी के बादल छाए रहेंगे। यदि गुरु के ज्ञान और अध्यात्म से सीख लेते हुए दुनियां दूरदर्शिता रखते हुए कदम बढ़ाएगी तो, निश्चित रूप से मंदी का दौरा और बारूदी बवंडर के बदले देखते ही देखते ओझल हो जाएंगे।
यानी कोई भी क्षेत्र हो जहां पर राजतंत्र तानाशाही लोगों के मध्य जब धर्म और मानवता के खिलाफ दूरदर्शिता पर पर्दा डालते हुए कार्य किया जाता है तो, वहां पर इस नक्षत्र का विपरीत असर मैदानी जंग को सजा देता है। अतः देश और दुनियां के लोगों को दूरदर्शिता रखते हुए मंथन करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. गुरु अश्लेषा नक्षत्र में कब प्रवेश करेंगे?
An. ज्योतिषीय गणना के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 19 अगस्त 2026 को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
Q2. गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर क्यों महत्वपूर्ण है?
An. गुरु को ज्ञान, धर्म, न्याय और आध्यात्म का कारक माना जाता है, जबकि अश्लेषा नक्षत्र को रहस्य, रणनीति और गुप्त गतिविधियों से जोड़ा जाता है। इसलिए इस गोचर को ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
Q3. गुरु अश्लेषा नक्षत्र गोचर का विश्व राजनीति पर क्या असर होगा?
An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में कूटनीतिक तनाव, राजनीतिक बदलाव, गुप्त समझौते और वैश्विक शक्ति संतुलन से जुड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।
Q4. क्या गुरु अश्लेषा नक्षत्र में युद्ध का संकेत देता है?
An. ज्योतिषीय विश्लेषण में अश्लेषा की तीक्ष्ण प्रकृति को संघर्ष और तनाव से जोड़ा जाता है। हालांकि किसी वास्तविक युद्ध की निश्चित भविष्यवाणी केवल ग्रह गोचर के आधार पर नहीं की जा सकती।
Q5. गुरु के इस गोचर का प्राकृतिक आपदाओं पर क्या प्रभाव हो सकता है?
An. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस दौरान अत्यधिक वर्षा, बाढ़, चक्रवात और अन्य प्राकृतिक घटनाओं की आशंका पर चर्चा की जाती है। वास्तविक आपदाएं वैज्ञानिक और भौगोलिक परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं।
Q6. भारत पर गुरु अश्लेषा नक्षत्र गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. लेख के ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार भारत के आर्थिक पक्ष, आंतरिक सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऊर्जा और बाजार से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी होगी।
Q7. क्या इस गोचर से शेयर बाजार प्रभावित हो सकता है?
An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ऊर्जा, तेल और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। निवेश संबंधी निर्णय लेते समय वास्तविक आर्थिक आंकड़ों और विशेषज्ञ सलाह को प्राथमिकता दें।












