First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में गोचर: 12 राशियों पर प्रभाव

देवगुरु बृहस्पति के अश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रवेश का प्रभाव 12 राशियों के जातकों के जीवन में अलग-अलग रूप से देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों के लिए यह गोचर धन लाभ, सम्मान, करियर और भाग्य में वृद्धि के संकेत दे रहा है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और व्यक्तिगत जीवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

आइए जानते हैं गुरु के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव।

धन लाभ और राजयोग का इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

गुरु के इस गोचर के कारण आपके कार्मिक और शारीरिक क्षमताओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ का स्तर मजबूत होगा और इस दौरान आपको कोई बड़ा सम्मान या तरक्की मिल सकती है।

मिथुन राशि

गुरु का गोचर आपके दूसरे भाव में हो रहा है। इससे आपको संपत्ति का लाभ और कीर्ति मिल सकती है।

यदि पुरानी संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने में सफलता मिल सकती है। आपकी बोलचाल की भाषा प्रभावशाली और अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

गुरु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है और यहां गुरु उच्च के होकर गोचर करेंगे। इससे आपका व्यक्तित्व बेहतर बनेगा।

यदि आप कोई कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। नौकरी और समाज में आपको सम्मान प्राप्त होगा। इस दौरान पदोन्नति के भी योग बन सकते हैं।

कन्या राशि

गुरु आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है।

यदि आपका कोई पैसा फंसा हुआ है तो इस दौरान उसकी दोबारा वापसी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा और आजीविका के मामलों में दमदार सफलता मिल सकती है। आपका करियर बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा।

यदि आप विदेश में अध्ययन के लिए जाना चाहते हैं या नौकरी के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो सफलता मिल सकती है।

इस दौरान देव दर्शन और आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी।

मकर राशि

कारोबारी जीवन में बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान कोई जरूरी सहमति बन सकती है, जिससे कारोबार को बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

वैवाहिक जीवन का आनंद बढ़ेगा और संबंधों में मधुरता आएगी। यदि विवाह में कोई समस्या आ रही है तो वह दूर हो सकती है और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

गुरु का गोचर इन राशियों को देगा मिश्रित परिणाम

मेष राशि

घर, गाड़ी, शोरूम और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। लेकिन अचानक किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

इसके साथ ही कोई व्यक्ति गुप्त तरीके से आपके जरूरी दस्तावेज चुराने का प्रयास कर सकता है। इसलिए इस दौरान सावधानी रखना जरूरी होगा।

तुला राशि

करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इस दौरान आपको बड़ी जिम्मेदारियां पूरी करने के अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य बेहतर बनेगा।

हालांकि मानसिक और शारीरिक थकावट बढ़ सकती है। इसलिए अपनी दिनचर्या को मजबूत बनाते हुए योगासन पर ध्यान देना होगा।

मीन राशि

ज्ञान और कलात्मक पक्ष मजबूत होंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशी का समाचार मिल सकता है।

हालांकि निजी संबंधों में अचानक तनाव बढ़ सकता है। किसी भी अंतिम निर्णय से पहले उसके बारे में अच्छी तरह विश्लेषण जरूर कर लें।

गुरु ने इन राशियों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

सिंह राशि

गुरु का गोचर आपके द्वादश भाव में हो रहा है। यह भाव विदेश और खर्चों से जुड़ा हुआ है।

इसके कारण कोर्ट-कचहरी के मामलों और अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है।

धनु राशि

गुरु का गोचर आपके आठवें भाव में हो रहा है। इससे धन खर्च और अचानक किसी साजिश जैसी स्थिति बन सकती है।

कारोबारी जीवन में कोई अंतिम फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर मंथन करना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह गोचर कुछ परेशानियों के संकेत दे रहा है। इसलिए अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें।

कुंभ राशि

गुरु का यह गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है। इस दौरान अचानक धन खर्च बढ़ सकता है।

शरीर में लिवर और पेट से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आजीविका के क्षेत्र में बढ़ते संघर्षों के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं।

नियमित दिनचर्या के साथ हल्के व्यायाम को जारी रखें, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सके।

अश्लेषा नक्षत्र के गुरु की दुनिया के लिए चेतावनी

अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी सर्प माने जाते हैं, जिन्हें भूगर्भ या पाताल का निवासी माना जाता है।

यदि दुनिया के देशों ने विकास के नाम पर अंधाधुंध खनन और पृथ्वी के भीतर होने वाली गतिविधियों को समय रहते नहीं रोका, तो परिस्थितियां गंभीर हो सकती हैं।

मेट्रो निर्माण, बड़े-बड़े बंकर बनाने और अन्य क्षेत्रों में भूगर्भीय खनन जैसी गतिविधियों के कारण पृथ्वी के भीतर प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो सकता है।

जब पृथ्वी के भीतर प्रकृति के विरुद्ध गतिविधियां चलती रहें और उन्हें समय रहते नहीं रोका जाए, तो शेषनाग यानी सर्प, जो धरती को धारण करते हैं, गुरु के संयम, नैतिक धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान के कारण शांत बैठे हैं।

लेकिन जहां अभी गंड मूल में गुरु का गोचर हो रहा है, वहां यह संकेत मिल रहा है कि सर्प यानी शेषनाग धरती पर भयानक भूकंप और तबाही ला सकते हैं।

इसलिए दुनिया को पृथ्वी के अत्यधिक खनन और अवैध छेड़छाड़ को रोकने की आवश्यकता है।

पर्यावरण और पृथ्वी की सुरक्षा जरूरी

विश्व की सरकारों को अपने-अपने देशों में पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

धरती के अवैध खनन, मेट्रो और बंकरों तथा अन्य सुरंगों के निर्माण के लिए होने वाली गतिविधियों और नदियों के प्रवाह को रोकने जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर सरकारें लोगों को पर्यावरण और पृथ्वी के संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकती हैं।

इससे आने वाले समय में धरती का जीवन सुरक्षित रखने और वातावरण को मानव के अनुकूल बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

गुरु का ज्ञान और अध्यात्म प्राकृतिक जीवन और उसकी रक्षा के लिए उपयोगी माना जाता है। यह केवल सुख-सुविधाओं की ओर नहीं ले जाता, बल्कि मनुष्य को त्याग, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

स्वार्थ, हिंसा, क्रोध, झूठ, पापाचार, प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन, धरती का अवैध खनन और पहाड़ों से अंधाधुंध खनन जैसी गतिविधियों को रोकने का संदेश भी गुरु के माध्यम से देखा जा सकता है।

बृहस्पति का संदेश है कि मनुष्य अपने भीतर त्याग, ज्ञान और जागरूकता लेकर आए, जिससे उसका कल्याण हो।

गुरु के अश्लेषा नक्षत्र गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

इस गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। हालांकि सभी राशियों में अशुभ प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है और कुछ राशियों में गुरु के अश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रवेश का स्पष्ट असर दिखाई दे रहा है।

सर्प गायत्री या नाग गायत्री का पाठ

अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी सर्प माने जाते हैं। इसलिए सर्प गायत्री या नाग गायत्री का पाठ करवाना या स्वयं करना चाहिए।

भगवान शिव को जल अर्पित करें

भगवान शिव को दूध और गंगाजल अर्पित करें तथा उन्हें बेलपत्र भी चढ़ाएं।

गाय को हरा चारा खिलाएं

गाय के लिए हरा चारा और 100 ग्राम गुड़ खिलाने का संकल्प लें।

पक्षियों को दाना डालें

नित्य प्रति पक्षियों को दाना डालें और ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लें।

लेन-देन में पारदर्शिता रखें

सावधानी के तौर पर किसी भी कार्य, लेन-देन और साझेदारी में पारदर्शिता रखें। अपना बही-खाता भी दुरुस्त रखें।

धर्म और आध्यात्मिक मार्ग से होगा लाभ

गुरु के इस गोचर के कारण धर्म और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले लोगों का विकास हो सकता है। उनके विचार मजबूत होंगे तथा आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ सकता है।

धर्म और आध्यात्मिक मार्ग से उन्हें ऐसी ऊर्जा मिल सकती है, जिससे उनके कई काम बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा तथा जीवन का गौरव बढ़ेगा।

गुरु यहां सीधे धर्म भाव और लाभ भाव से जुड़ रहे हैं। जो व्यक्ति ईश्वर, धर्म और आध्यात्मिकता को पाने का पुरुषार्थ करेगा तथा पूजा-पाठ, यज्ञ, अनुष्ठान, व्रत, नियम और संयम की ओर कदम बढ़ाएगा, उसके भाग्य में सुधार हो सकता है और धन लाभ की स्थिति बन सकती है।

गुरु का गोचर यश, कीर्ति और भाग्य बढ़ाने वाला

गुरु का यह गोचर यश, कीर्ति और भाग्य को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

भारत की कुंडली के अनुसार गुरु की स्थिति धर्म, अध्यात्म और तीर्थ स्थलों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में संकेत देती है। इससे पर्यटन और उद्योग के साथ-साथ सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में गोचर यह संकेत दे रहा है कि दुनिया में धर्म और नीति को अधिक बल मिल सकता है।

जो लोग आध्यात्मिक और सत्य के मार्ग पर चलेंगे, उन्हें जीवन में अधिक सुख और शांति प्राप्त हो सकती है।

गुरु का यह गोचर केवल आध्यात्मिक पहलू को ही प्रभावित करने वाला नहीं है, बल्कि भाग्य, धन लाभ, प्रेम जीवन, घर-परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े कई मामलों में भी बदलाव ला सकता है।

यदि गुरु के आध्यात्मिक मार्ग को सही अर्थों में अपनाया जाए और ज्ञान, त्याग, सत्य तथा धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ा जाए तो देश और दुनिया का भविष्य अधिक कल्याणकारी हो सकता है।

Continue Reading

Click here for Astro Call !