First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > बुध स्वाति नक्षत्र गोचर: 12 राशियों पर प्रभाव और बदलाव

मेष राशि से लेकर के मीन राशि तक इस गोचर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट होने जा रहा है। इस गोचर की घटनाएं कुछ ऐसी हैं जो, सीधे आपसे जुड़ी हैं और आप उन्हें महसूस भी कर सकते हैं। 

इस गोचर के अनुसार आपका व्यावहारिक रूप इस तरह से बनेगा। जिससे आपके अंदर जिद हो सकती है। अपनी बात को हमेशा ऊपर रखने के प्रयास में रहेंगे। यह बातें सामने वाले व्यक्ति के दिल में लग सकती है। 

व्यापारिक मोर्चे पर अचानक किसी नए नियम और शर्तों के कारण परेशानी और चुनौती बढ़ेगी। हालांकि कोई नया क्लाइंट इस दौरान आपसे जुड़ सकता है। 

प्रेम संबंधों में अचानक तनाव और बात विवाद इतने गहरे हो सकते हैं कि, आपकी बातचीत ठप हो सकती है दो-तीन दिनों तक कोई मैसेज और संवाद नहीं होगा।

इस गोचर के अनुसार कार्य और व्यापार के क्षेत्र में जो लोग आपके पैर खींच रहे थे, चोरी छुपे वार करने को तैयार थे, वह लोग बेनकाब होंगे और आप मजबूती से आगे बढ़ेंगे। 

इस दौरान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता के अवसर बन रहे हैं। प्रयास करेंगे तो, श्रेष्ठ सफलता मिलेगी। 

अचानक दूर की यात्रा तथा बाहर खाने की आदत एसिडिटी तथा पेट की समस्या और इन्फेक्शन का संकेत मिल रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य में परेशानी महसूस हो सकती है। 

आपका आत्म बल बढ़ेगा सकारात्मक वातावरण मिलेगा। जिससे व्यवहारिक जीवन में आप ज्यादा सक्रिय रहेंगे। अपनी बातों के प्रभाव से बहुत से काम सिद्ध करेंगे। 

विद्यार्थियों के लिए यह समय सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। यदि किसी परीक्षा की तैयारी में हैं तो सफलता मिलेगी। लेखन मीडिया सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी सफलता होगी। 

योजना बद्ध तरीके से कामों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जिससे एक के बाद एक काम मिलते रहेंगे। लेकिन अंतिम रूप से कामों को फाइनल करने में तनाव हो सकता है। 

इस दौरान घर को सजाने संवारने और सुख सुविधाओं को बढ़ाने में आपकी दिलचस्पी रहेगी। ऑफिस के कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। जरूरत की वस्तुओं को खरीदने के लिए बाजार का रुख कर सकते हैं। 

प्रॉपर्टी फैक्ट्री कच्चे माल और एजेंसियों से जुड़े कुछ नए कामों को हाथ में लेने की कोशिशें सफल होगी। इस दौरान कोई बड़ी डीलिंग हो सकती है। कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लैपटॉप स्मार्टफोन ले सकते हैं। 

घर परिवार में किसी सदस्य के साथ या माता जी के साथ किसी मुद्दे पर अचानक तार्किक बहस हो सकती है। भावनाओं में आकर कोई फैसला न करें। 

इस दौरान फोन कॉल में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कार्मिक जीवन की क्षमताएं बढ़ेगी। बाजार का नेटवर्क मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। कुछ लोगों से व्यक्तिगत मिलकर काम सिद्ध करेंगे। 

अगर आप मार्केटिंग कंसलटेंसी सेल्स फार्मा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हैं। तो इस दौरान आपकी क्षमताएं बातचीत करने का तजुर्बा ऐसा रहेगा। जिससे क्लाइंट बढ़ेंगे। छोटी-छोटी यात्राओं का दौर बना रहेगा। 

कार्मिक और व्यापारिक जीवन की व्यस्तता तथा चुनौतियों के कारण निजी संबंधों और घर परिवार में समय नहीं दे पाएंगे। जिससे घर के लोग तंग आ सकते हैं और आपसे नाराज हो सकते हैं। 

इस दौरान घर परिवार तथा कार्य क्षेत्र में आप अधिक प्रैक्टिकल होना पसंद करेंगे। जिसे जो कहना है सीधे कह देंगे, इससे लोगों के बीच अचानक तनाव बढ़ सकता है। उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ाते रहेंगे। 

इस दौरान संबंधित कारोबार और व्यापार से कदम कदम पर सफलता मिलेगी। जिससे आपका मुनाफा बढ़ता रहेगा। धन वृद्धि से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। 

बढ़ते हुए कार्मिक दबाव और घरेलू खर्चों के कारण आपकी पॉलिसी बदल सकती है। यानी घर में होने वाले प्रत्येक खर्चे पर पैनी नजर रखेंगे। जिससे जीवनसाथी के साथ खटपट और तनाव महसूस हो सकता है। 

बुध ग्रह का गोचर आपके कारोबारी जीवन को संवारने वाला और आपके व्यक्तिगत विचारों को उच्च करने वाला रहेगा। इस दौरान अपनी वेशभूषा को और आकर्षक बनाने में दिलचस्पी दिखाएंगे। 

आपके आजीविका से जुड़े पहलुओं में बड़ा उछाल आ सकता है। यहां सफलता की स्थिति से आपका मन गदगद होगा। हालांकि दुविधा के कारण कई बार सही निर्णय में विलंब हो सकता है। 

आपके कार्य और व्यापार की प्रगति से लोग आपका सम्मान करेंगे। तथा आपसे सफलता के सूत्र जानना चाहेंगे। अपने को कमजोर महसूस ना करें। संबंधों में थोड़ा तनाव से गुजरना पड़ सकता है। 

बढ़ती हुई भाग दौड़ और कार्य का दबाव जिससे कुछ क्षण शांति से बैठना अच्छा लगेगा। कुछ गुप्त योजनाओं को समय से पहले नहीं बताएंगे। जिससे उन्हें क्लियर करने में अच्छी खासी सफलता होगी।

इस दौरान दूर देश के कारोबार विदेश से जुड़े बिजनेस मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ कोई आर्थिक समझौता आपके लिए बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट ला सकता है। लेकिन अचानक खर्च बढ़ते रहेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग आपकी जेब पर भारी पड़ेगी। 

इधर-उधर की बातों में मन घूमता रहेगा। अचानक नींद उचट सकती है। करवट बदलते हुए समय बीतेगा। स्वास्थ्य समस्या महसूस हो सकती है।

व्यावहारिक पहलू: घर परिवार में आनंद बढ़ेगा। सकारात्मक वातावरण मिलेगा। इस दौरान कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आपका हौसला बुलंद रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

इस दौरान लंबे समय से रुका हुआ कोई पैसा आपके हाथ लगेगा। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो, सफल होंगे। कारोबार में आपका सम्मान और मुनाफा बढ़ेगा। 

मित्र मंडली के साथ इस दौरान अधिक समय देंगे। उनके साथ किसी पार्टी का प्लान बनेगा। प्रेम संबंधों में बढ़ती हुई नजदीकियों से उनके साथ आगे बढ़ने का प्लान हो सकता है। 

आपकी कारोबारी नीति बड़ी सफलता दिलाएगी। जिससे दफ्तर में अधिकारियों के द्वारा आपको सम्मानित किया जाएगा। प्रोजेक्ट को फाइनली पूरा करने और उत्साह के साथ काम करने का पुरस्कार मिलेगा। 

संबंधित उत्पादन विक्रय सूचना प्रौद्योगिकी अध्यापन के क्षेत्र में आपको एक बड़ी जिम्मेदार मिल सकती है। यदि आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो, सफल होंगे। 

इस दौरान आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे। घर परिवार का वातावरण सकारात्मक बना हुआ रहेगा। लेकिन सेहत की समस्याएं परेशान कर सकती है। अचानक तनाव से परेशान हो सकते हैं।

पिछले महीने के जो कार्य बार-बार रुक रहे थे, अड़चन आ रही थी, वह समाप्त होगी। आपके किस्मत के सितारे बुलंद होंगे। जिससे आपके अंदर अनूठा आत्मविश्वास पैदा होगा। इस दौरान कोई बड़ी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

इस दौरान आजीविका के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। जिन लक्ष्यों को अपने चिन्हित किया था वह प्राप्त होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों के लिए समय छोटी-छोटी यात्राओं का रहेगा। 

पिता या घर के सदस्यों के साथ किसी गंभीर विषय पर गहन मंथन हो सकता है। जिससे आगे की योजना तय की जाएगी। इस दौरान आपकी प्रगति से आपका मन और मजबूत होगा तथा समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

इस दौरान आपके मन और विचारों में गुप्त रहस्यों का पता लगाने में व्यस्त रहेंगे। सामने वाला क्या कहना चाहता है, उसके हाव-भाव देखकर के बहुत सी चीजों को समझ जाएंगे। 

अचानक धन खर्च हो सकता है। कोई आपसे आग्रह पूर्वक पैसे लेकर बाद में उन्हें ना लौटालने का ड्रामा कर सकता है। किसी फर्जी स्कीम व कंपनी में अपना पैसा नहीं लगना चाहिए। 

इस दौरान ग्रहों के कारण बढ़ता हुआ खर्च और गुप्त रहस्य जिन्हें आप जानकर कई बार हैरान और परेशान होंगे। वह आपको चैन से सोने नहीं देंगे। प्रेम संबंधों में अचानक तनाव हो सकता है।

बुध ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन का जो प्रभाव देखने को मिल रहा है। उसके ज्योतिषीय सिद्धांत और कथन जो है उसके आधार पर यहां पर प्रत्येक राशि के विषय में और उपरोक्त लेख के विषय में वर्णन किया गया है। यानी बुध की बौद्धिकता शुक्र की भौतिक चाहत और स्वाति नक्षत्र वायु की उड़ान इन तीनों का तालमेल ऐसा है जो, आपके जीवन में सुख शांति तो देगा। लेकिन बेचैनी घबराहट और क्रोध से बचने के संकेत साफ मिल रहे हैं। क्रोध और अचानक गुस्से से बचना पड़ेगा। यदि आपको अपना व्यक्तिगत प्रभाव इस नक्षत्र का जानना है तो, हमारे वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें।

Q1. बुध स्वाति नक्षत्र में कब प्रवेश करेंगे?

An. बुध ग्रह 1 अक्टूबर 2026 को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Q2. बुध के स्वाति नक्षत्र गोचर का मुख्य प्रभाव क्या होगा?

An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार करियर, व्यापार, धन, रिश्तों और निर्णय क्षमता पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है।

Q3. किन क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं?

An. आईटी, व्यापार, मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा और संचार से जुड़े क्षेत्रों में प्रगति के संकेत बताए गए हैं।

Q4. क्या इस गोचर से आर्थिक बदलाव होंगे?

An. कई राशियों के लिए धन लाभ के संकेत हैं, जबकि कुछ को बढ़ते खर्च और निवेश में सावधानी रखनी होगी।

Q5. रिश्तों पर बुध गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा?

An. संवाद में स्पष्टता बढ़ सकती है, लेकिन अहंकार, क्रोध और गलतफहमी से तनाव की स्थिति भी बन सकती है।

Q6. इस गोचर में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

An. जल्दबाजी में निर्णय लेने, अनावश्यक खर्च और विवाद से बचें तथा महत्वपूर्ण मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

Continue Reading

Click here for Astro Call !