First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > पंचबली का रहस्य: श्राद्ध कर्म में महत्व और विधान

सनातन धर्म में कोई भी यज्ञ तब तक पूर्ण नहीं माना जाता है। जब तक प्राकृतिक से जुड़े तत्वों के लिए समर्पण और बलिदान कर्म न किया जाए। इसी प्रकार पितर पक्ष में श्राद्ध के वक्त यदि पंचबली का विधान नहीं किया जाता है तो, श्राद्ध कर्म अपूर्ण और अधूरा माना जाता है।

पंचवली का जो परम रहस्य है, वह यह बताता है कि, प्राकृतिक से जुड़े जीव जंतु जैसे गो के लिए ग्रास निकालना गाय को सनातन परंपरा में पूज्य और माता का दर्जा दिया गया है। 

क्योंकि इसके अंदर समस्त देवताओं का वास होता है। गाय के अंदर सात्विक शक्ति मौजूद होती है और अपने गुणों के कारण मात्र पृथ्वी की पोषकता को ही नहीं बढ़ाती, बल्कि मनुष्य के जीवन को संरक्षित और सुरक्षित करते हुए उसके रोग प्रतिरोधक क्षमता को माता की ही तरह बढ़ाती है। 

इसके अतिरिक्त ऐसी लोक मान्यता या शास्त्रीय परंपरा का विधान है कि, मनुष्य योनि से छूटने के बाद आत्म तत्व किसी भी योनि में कर्मों के अनुसार प्रवेश कर सकता है। क्योंकि जैसे सबसे पहले यह बताया गया कि, मनुष्य का तन सबसे दुर्लभ है। उसे पाने के लिए अनेक योनियों का जो चक्र है, उसे पार करते हुए नाना प्रकार के दुख सहते हुए मनुष्य में आत्मा को स्थान मिल पाता है।

इसके साथ ही यह माना जाता है कि, सूक्ष्म शरीर धारी पूर्वज किसी भी जीव जंतु के रूप में आकर अपना अंश ग्रहण कर सकते हैं। क्योंकि इसके पीछे जो प्रकृति और श्राद्ध का विज्ञान है, वह अत्यंत गूढ़ रहस्यों से भरा हुआ है।

जो यह बताता है कि, सूक्ष्म में रूप में जो आत्म तत्व आपके द्वारा तर्पण और श्राद्ध के अंश को पाना चाहते हैं, वह प्रकृति के किसी हिस्से या किसी जीव के रूप में आकर उसे स्वीकार करते हैं। जो, अनंत ब्रह्मांड और प्रकृति की तरंगों से जुड़े हुए हैं, वह इस प्रकार से शक्ति रखते हैं कि, अपने हिसाब से अपना अंश ले सकते हैं। 

इसलिए तर्पण में पंचवली का विधान किया जाता है। यानी भोजन के तैयार होने के पश्चात उसे पांच स्थानों में रखकर के निकला जाता है।

जैसा कि इस शब्द में नाम पंचबली कर्म रखा गया है। इससे स्पष्ट है कि, यह पांच जगह विभक्त होगा या पांच जगह ग्रास रखा जाएगा। 

इस बाली में गाय को पूरी खीर हलवा बड़े मुगौडें आदि जो पितरों के निमित्र भोजन तैयार किया जाता है। उसको गाय के निमित्त ग्रास निकाला जाता है। क्योंकि गाय में सभी देवताओं का वास शास्त्रों के अनुसार माना जाता है। 

कुत्ते को प्राकृतिक से जोड़कर देखा जाता है। जो कि यमराज का वाहन लोक परलोक के मार्ग का प्रहरी कहलाता है। यह तमोगुण और सुरक्षात्मक ऊर्जा का अद्भुत प्रतीक है। कुत्ते के विषय में ऐसा कथानक मिलता है कि, यह अपनी तरंगों के द्वारा प्रेत आत्माओं को पहचान लेता है, उन्हें देख लेता है। यानी प्राकृतिक की सूक्ष्म तरंगों का ऐसा रहस्य है। जिसे आम मनुष्य समझ नहीं सकता। क्योंकि इन सब बलिदान के द्वारा यह पितरों को हरी झंडी मिल जाती है कि, उनके लिए पितृ यज्ञ शुरू हो चुका है। क्योंकि गाय और कुत्ते भोजन खा रहे हैं, यहां भंडारे का प्रोग्राम चल रहा है। जिससे उनकी तरंगे सीधे इन प्राकृतिक जीवन से टकराती है। और उन्हें ज्ञात हो जाता है कि, इस स्थान पर हमें जाना है।

शास्त्रों में काक को अत्यंत महत्वपूर्ण और चेतना से युक्त माना जाता है। इसकी दृष्टि और चेतना इतनी तीव्र होती है जो कि लोकों से आई हुई तरंगों को तत्काल पकड़ लेती है। काक को पितरों का साक्षात सहायक माना जाता है। क्योंकि कौवा भी अपनी तरंगों के द्वारा जब प्राकृतिक में हलचल करता है तो, उन तरंगों के संकेत को पहचान लेते हैं और समझ जाते हैं कि, उनके निमित्त यहां पितृ यज्ञ चल रहा है। अतः इस स्थान में उन्हें जाना चाहिए। 

इसी प्रकार शास्त्रों में चीटियां और पृथ्वी में रहने वाले सूक्ष्म जीव जो भूमि के अंदर सूक्ष्म चेतना का प्रतिनिधित्व करते हैं, पाताल लोक से जिनका संबंध है। जब वह ग्रास को ग्रहण करते हैं तो, यह सूक्षम तरंगे दिवंगत पितरों के पास पहुंच जाती है, कि उनके लिए पितृ यज्ञ की बेदी सज चुकी है। अतः वह जिस स्थान में रहते थे, उस स्थान की तरंगे और पहचान हरी झंडी इनके द्वारा उन्हें मिल जाती है। जिससे ठीक पितर उसी स्थान में जाते हैं, जहां उनका पितृ यज्ञ का कार्य चल रहा होता है।

पंच तत्वों का ऐसा महत्वपूर्ण अंग है। जिसके बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। जल की सूक्षमता और व्यापकता कितनी विशाल है, सभी लोग जानते हैं। जल की तरंगे और उसका वाष्प बनकर जल के रूप में उड़ना तथा उसमें रह रहे जीवन की अद्भुत प्राकृतिक तरंगे इस प्रकार से संकेत करती हैं। जिससे पितृ और दिवंगत आत्माएं समझ जाती हैं कि, यहां पर उनके लिए पितृ यज्ञ हो रहा है। क्योंकि हमारे पितर पितृ लोक से पधारे हुए होते हैं, दूसरे लोक से आए हुए सूक्ष्म शरीर धारी पितृ सही स्थान पर पहुंचे, इसलिए शास्त्रों में उन्हें प्रकृति के पंच बली के ऐसे संकेत को दिया और जोड़ा है। जिससे पितृ ठीक स्थान पर आकर के अपने तर्पण और श्राद्ध कर्म के द्वारा तृप्त होते हैं।

पितृ पक्ष शुद्ध रूप से दिवंगत आत्माओं का ऐसा पहलू और रहस्यमई विज्ञान है। जिसे समझना आम व्यक्ति के मन और विचारों से बाहर हो जाता है। क्योंकि जो विचारों में परिपक्व ज्ञानी है, वह इस विज्ञान को समझ सकता है। पितृ पक्ष कोई रूढ़िवादिता या अंधविश्वास का अवसर नहीं है या केवल ब्राह्मणों को भोजन करने का कर्मकांड नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण का ऐसा मार्ग है, जो अपने पितरों को तृप्त करते हुए स्वयं का कल्याण कर लेता है। ब्राह्मण को पूजनीय और भूसूर जमीन के देवता के रूप में माना गया है। जिस प्रकार मूर्तियों में देवत्व होता है, मंत्रों और क्रिया विधान के द्वारा देवता उस फल को प्रकट कर देते हैं। इसी प्रकार शास्त्रों और पुराणों का कथन यह है कि, ब्राह्मण भगवान का मुख है, अग्नि भगवान का मुख है, यानी ब्राह्मण जब खाता है तो, उसे हमारे पितृ प्राप्त कर लेते हैं। क्योंकि मातृ देवो भव पितृ देवो भव कहा जाता है। वह देवता उस ब्राह्मण के द्वारा प्राप्त करते हैं। ब्राह्मण के अंश में उसके रूप में सूक्ष्म तरीके से प्रवेश कर जाते हैं और अपने श्राद्ध का अंश पाकर तृप्त होते हैं। 

सनातन धर्म में मोक्ष और परम गति के विशेष ऊर्जा केंद्रों में वर्णित पितृ तीर्थ राज गया धाम कहा जाता है। जो बिहार राज्य में पड़ता है। यहां पर साक्षात विष्णु भगवान के चरण आज भी मौजूद है। महाराज दशरथ के पिंडदान की क्रिया भगवान श्री राम ने स्वयं यहां पर किया था। यहां से फल्गु नदी के तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष मिल जाता है और वह भवसागर तर जाते हैं।

महाप्रतापी गयासुर की ऐसी अमर कहानी है, जिसने भगवान विष्णु को अपने तपबल से प्रकट किया था। तभी भगवान विष्णु ने उसे ऐसा वरदान दिया था कि, तुम्हारे नाम से यह धाम प्रसिद्ध होगा और इस धाम पर जो अपने पितरों को पिंडदान देगा। उसके पितरों को मोक्ष प्राप्त होगा।

यह स्थान उत्तराखंड हिमालय की गोद में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित, ब्रह्म कपाल के नाम से विख्यात है। इस ब्रह्म कपाल शिला पर पितरों के निमित्त पिंडदान करने से उन्हें मोक्ष मिल जाता है। और उनके निमित्त पुनः से श्राद्ध करने की आवश्यकता नहीं रह जाती है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित है। संगम त्रिवेणी ऐसा पवित्र स्थान है, जहां पर पिंडदान करने से सात पीढ़ियां के पितरों का उद्धार हो जाता है और कर्ता को अश्वमेध यज्ञ से बढ़कर फल प्राप्त होता है। उसको धन विजय यश मिलता है। 

यह स्थान गुजरात में पितरों के पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है जैसे गया धाम में पितरों का श्राद्ध प्रसिद्ध है। वैसे ही गुजरात का सिद्धपुर मातृ श्राद्ध के लिए एकमात्र और सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा का केंद्र माना गया है। यहां माता के निमित्त पिंडदान करने से मातृ शक्ति का उद्धार होता है और करने वाले को परम गति तथा सुख सौभाग्य प्राप्त होता है।

पितृ पक्ष का वास्तविक जो संदेश निकालकर के आ रहा है, वह बताता है कि, हमारा तन और मन जिस आधार पर इस धरती पर प्रकट हुआ है। उन पित्त रूपी दिवंगत पूर्वजों का हमें श्राद्ध पुरे श्रद्धा और विश्वास तथा शास्त्रीय नियमों के अनुसार करना चाहिए। उन्हीं की देन से हमें सुख शांति धन वैभव ऐश्वर्य सब कुछ मिला है। इसलिए हमें कभी यह नहीं भूलना चाहिए कि, हमारा अस्तित्व हमारे पूर्वजों के कारण ही है।‌ प्रत्येक मनुष्य को पूरे विधि विधान के साथ श्राद्ध के इन 16 दिनों में पितरों का तर्पण स्मरण पूजन और दान जरूर करना चाहिए। इससे न केवल पितरों को मोक्ष मिलता है, बल्कि कुंडली में उत्पन्न पितृ दोष समाप्त होता है और उनका आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव बना रहेगा। जिससे पीढ़ियां और वंश सफलता पूर्वक फूलता रहेगा।

Q1. श्राद्ध कर्म में पंचबली क्या है?

An. पंचबली श्राद्ध कर्म से जुड़ी पारंपरिक विधि है, जिसमें भोजन का अंश गाय, कुत्ते, कौवे, चींटी आदि जीवों तथा जलचरों के निमित्त अर्पित किया जाता है।

Q2. श्राद्ध में पंचबली क्यों दी जाती है?

An. धार्मिक परंपरा में पंचबली को प्रकृति और विभिन्न जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान एवं समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इसे श्राद्ध कर्म का महत्वपूर्ण अंग बताया गया है।

Q3. पंचबली में कौन-कौन सी बलि शामिल होती है?

An. पंचबली में सामान्यतः गौबली, स्वानबली, काकबली, पिपीलिकादि-बलि और जल जंतुओं के निमित्त अर्पण का उल्लेख मिलता है।

Q4. श्राद्ध में कौवे को भोजन क्यों कराया जाता है?

An. हिंदू धार्मिक परंपराओं में कौवे को पितरों से संबंधित प्रतीक के रूप में माना जाता है। इसलिए श्राद्ध में कौवे के लिए भोजन अर्पित करने की परंपरा है।

Q5. श्राद्ध में ब्राह्मण भोजन का क्या महत्व है?

An. परंपरागत मान्यता के अनुसार श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराना पितरों के निमित्त किए जाने वाले कर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

Q6. पितृ श्राद्ध के लिए कौन से तीर्थ प्रसिद्ध हैं?

An. गया धाम, बद्रीनाथ का ब्रह्म कपाल, प्रयागराज का त्रिवेणी संगम और गुजरात का सिद्धपुर पितृ कर्म एवं पिंडदान के लिए प्रसिद्ध तीर्थ माने जाते हैं।

Q7. गया धाम में पिंडदान का क्या महत्व है?

An. धार्मिक मान्यता के अनुसार गया धाम में फल्गु नदी के तट पर पिंडदान और श्राद्ध करने का विशेष महत्व है तथा इसे पितृ कल्याण से जोड़ा जाता है।

Continue Reading

Click here for Astro Call !