First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > How are people with a gap between their front teeth | कैसे होते हैं लोग जिनके सामने के दांतों में गैप होता है?

सामने के दांतों के बीच गैप से जानें भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण बातें : समुद्रशास्त्र में बताया गया है क‌ि व्यक्त‌ि के दांत भी उसके गुण-दोष, भाग्य व भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी देते हैं। तथ्य के अनुसार कहा जाता है कि, जिन जातकों के दांत मोतियों के समान चमकदार होते हैं वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।  उनका जीवन बहुत सुखमय होता है। इतना ही नहीं दांतों के बीच में खाली जगह के बारे में भी हस्तरेखा विज्ञान में बहुत कुछ जानकारी प्राप्त होती है। जनधारणा के अनुसार, दांतों के बीच का खाली स्थान जातक को अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का सूचक है। ‘मंगल भवन’ के इस लेख में आज हम बात करेंगे कि, दांतों के बीच खाली स्थान का होना, शुभ होता है या अशुभ।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जातक के सामने के दांतों के बीच गैप होना सौभाग्य का संकेत होता है। कहीं-कहीं कुछ संस्कृतियों का यह भी मानना ​​है कि दांतों में गैप होना भाग्यशाली होने का सूचक होता है। परन्तु दांतों के बीच का गैप, जिसे ‘डायस्टेमा’ कहा जाता है, जो कि एक सामान्य घटना है। इसके अलावा दांतों में गैप अक्सर छोटे बच्चों में भी होता है जिनके, अभी तक स्थायी दांत नहीं आए हो।

सामान्यतः यह सभी लोग नहीं देख पाते हैं कि, सामने के दांतों के बीच का गैप जितना छोटा सा हिस्सा भी, ज्योतिष शास्त्र में इतना महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में बहुत सारी रहस्यमयी बातों के बारे में उल्लेख किया गया है।

 कि, शरीर पर एक तिल भी बहुत मायने रखता है, और उसी प्रकार आपके दांत भी बहुत महत्वपूर्ण बातों के सूचक होते हैं। यदि आपके पास भी वह गैप है और आप विचार में हैं कि क्या सामने के दांतों के बीच गैप भाग्यशाली होने के सूचक है, तो इस लेख में हम कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताएँगे-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के सामने वाले दोनों दांतों के बीच खाली जगह(गेप) होती है, वह बहुत ही बुद्धिमान माने जाते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत ऊर्जावान व जिंदादिली से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में बहुत विशाल मुकाम हासिल कर सफलता प्राप्त करते हैं। इसलिए यदि आपके दांतों के बीच भी खाली स्‍थान यानी गैप हैं तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको खुश होना चाहिए कि कुदरत ने आपको बहुत अच्छा, बुद्धिमान व भाग्यशाली होने का सौभाग्य दिया है।

शास्त्रों में बताया गया है कि आपके सामने के दो दांतों के बीच खाली जगह है तो इसका एक मतलब यह भी है कि जातक बहुत वाचाल प्रवृत्ति का होगा। पुरे दिन में यदि आपको कोई बात करने वाला मिल जाए तो आप खुशी-खुशी बातों में अपना वक्त गुजार देंगे। अक्सर इस तरह के लोग खुले-विचार व खुश मिजाज के भी होते हैं। साथ ही ये लोग अपने दिल की बात कहने में बिल्कुल भी झिझकते नहीं हैं। यहाँ हम कह सकते हैं कि दांतों के बीच का गैप किसी भी प्रकार से अशुभ संकेत नहीं होता है। दांतों के बीच गैप वाले लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। 

  • जिनके जातकों के दांतों के बीच खाली जगह या गेप होती है उनके बारे में यह धारणा सत्य बताई जाती है क‌ि ऐसे लोग आर्थिक स्थिति व धन संबंधी मामलों में काफी बुद्धिमानी का उपयोग करते हैं। और धन संबंधी निर्णय बहुत ही समझदारी व सूझबूझ से लेते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति भी सामान्यतः अच्छी रहती है। उन्हें इस बात की बहुत अच्छी समझ होती है क‌ि निवेश कहां किया जाए जिससे लाभ प्राप्त हो और कहां नहीं।
  • इसके अलावा जिन लोगों में ऊपर वाले दांतों के बीच गैप है, तो ऐसे जातक करियर के मामले में भी बहुत भाग्यशाली होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे जातक अपने करियर में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं। नौकरी हो या व्यवसाय वें धीरे-धीरे और अपने निरंतर प्रयास से सफलता की ओर बढ़ते रहते हैं।
  • इसके साथ ही यह भी सत्य है कि ज‌िनके दांतों के बीच गैप होता है, ऐसे लोग अच्छा स्वादिष्ट व अलग-अलग प्रकार के भोजन करने के शौकीन होते हैं और यह उनकी सबसे बड़ी खूबी होती है। ऐसे जातकों को अलग-अलग तरह के व्यंजन अपने खाने में शामिल करना बहुत पसंद होता है। इसके साथ ही ऐसे लोग बहुत ही रचनात्मक और समझदार भी होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में दांतों के बीच गैप होने के कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताया गया है, जिससे कि आप अनुमान लगा सकते हैं कि दांतों के बीच गैप होना कितना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कुछ अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं-

दांतों के बीच गैप
  • सामुद्रिक शास्त्र में, दांतों के बीच का गैप जिन लोगों में होता है वे लोग ज्ञानवान होने के साथ-साथ अद्भुत कलाओं के धनी भी होते हैं। जिससे वे अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं।
  • इसके साथ दांतों के बीच गैप वाले जातकों का व्यक्तित्व बहुत सरल व सभ्य होता है। जिसके प्रभाव से ये लोग सदैव दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ये लोग कामयाबी हासिल करते हैं।
  • जिन लोगों के दांतों में गैप होता है ऐसे लोग बहुत अच्छे विचार व खुले विचारों के होते हैं;  इतना ही नहीं उनके अंदर किसी के प्रति बैर या कुविचार के भाव नहीं होते। ऐसे लोग सिर्फ काम की बाते करने में ही रूचि लेते हैं। बिना सिर पैर की या हवा में बातें करना भी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है।
  • जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है तो ऐसे लोग नौकरी में अपने कार्यक्षेत्र में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं। यह इस बात का सूचक है कि उन्हें करियर के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल होने वाली है।
  • ऐसे लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होने के साथ-साथ प्रत्येक काम को बड़े ही उत्साह के साथ करते हैं। इन लोगों को बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है।


Q. क्या सामने के दांतों के बीच गैप आकर्षक है?

An. कहीं-कहीं कुछ संस्कृतियों का यह भी मानना ​​है कि दांतों में गैप होना भाग्यशाली होने का सूचक होता है। परन्तु दांतों के बीच का गैप, जिसे ‘डायस्टेमा’ कहा जाता है, जो कि एक सामान्य घटना है।

Q. जब आपके सामने के दांतों के बीच गैप हो तो इसका क्या मतलब है?

An. समुद्रशास्त्र में बताया गया है क‌ि व्यक्त‌ि के दांत भी उसके गुण-दोष, भाग्य व भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी देते हैं। तथ्य के अनुसार कहा जाता है कि, जिन जातकों के दांत मोतियों के समान चमकदार होते हैं वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

Q. क्या दांतों के बीच गैप का होना शुभ होता है?

An. हां जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है ऐसे जातक भाग्यवान होते हैं।

Q. क्या, दांतों के बीच गैप आकर्षक दिखाई देता है?

An. वैसे तो दांतों के बीच गैप का होना बेशक आकर्षक नहीं लगता है पर जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है ऐसे लोग किस्मत के बहुत धनी होते है।

Continue Reading

Click here for Astro Call !