
कन्या लग्न में मंगल ग्रह का प्रभाव, लग्न का निर्धारण, मारक/ कारक, उसकी शुभ/अशुभ स्थिति
प्रस्तावना
ज्योतिष शास्त्र के द्वारा भारतीय ऋषियों ने पूर्वकाल में यह ज्ञान अर्जित कर लिया था कि, सूर्यादि नवग्रहों का इस धरती में क्या प्रभाव पड़ता है? इसका जातक ग्रंथों में बड़ा ही अद्भुत एवं सटीक विश्लेषण हमें प्राप्त होता हैं। मनुष्य के जन्म के पीछे उसकी अनेकों इच्छाओं के कारण कर्म भोग का चक्र चलता रहता है। जिसे राशिचक्र कहा जाता है। इस चक्र के द्वारा प्रत्येक जातक एव जातिकाओं के जन्म के पीछे के कारण और उसके कर्म भोगों का निर्धारण होता है। वह इस धरती में कब तक रहेगा, क्या करेगा..? तथा उसका जन्म कब और कैसे हुआ…? उस समय उसके घर परिवार में कैसा वातावरण रहा? वह अल्पायु रहेगा। या फिर मध्यमायु या फिर दीर्घायु होकर इस धरती में अपने घर परिवार एवं समाज में कीर्ति एवं यश को स्थापित करने वाला रहेगा। उसे कब रोग पीड़ा परेशान कर सकते है? और उसका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उसकी शिक्षा एवं दीक्षा किस प्रकार से रहेगी? धनी रहेगा या फिर निर्धन? नेतृत्व कर्ता रहेगा या फिर सामान्य जीवन जीने वाला? इस जीवन के अनेकानेक पहलुओं का विचार ज्योतिष शास्त्र में लग्न के निर्धारण के साथ ही शुरू हो जाता है। इसी प्रकार से जो हमें लग्न प्राप्त होती है। वह बहुत ही महत्वपूर्ण एवं जातक एवं जातिकाओं के जीवन के सभी वृतांओं को वर्णित करने वाला होता है।
तो आइये जानते हैं आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन की इस खास प्रस्तुति में कन्या लग्न में मंगल ग्रह कैसे शुभ एवं अशुभ परिणामों को देने वाला रहता है? तथा कौन से विशेष प्रभाव, कारक, मारक आदि को भी जानते हैं।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
ज्योतिष शास्त्र में जन्म राशि
जातक ग्रंथों में फल कथन के दृष्टिकोण से व्यक्ति की जन्म राशि अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी मानी जाती है। जिससे यह ज्ञात होता हैं कि, अमुक बालक एवं बालिका का जन्म किस नक्षत्र एवं किस राशि में हुआ है? तथा उसका क्या नाम होगा? क्योंकि जैसा कि पूर्व में वर्णन किया जा चुका है, कि व्यक्ति अपने कर्म भोग के कारण ही इस धरती में जन्म लेता है। अतः उसके जन्म के समय नक्षत्रों के अनुसार ही उसका नामाक्षर तथा उसके नाम का निर्धारण स्वतः ही हो जाता है। इसी प्रकार उसका रूप रंग एवं स्वभाव आदि का ज्ञान कुण्ड़ली के द्वारा प्राप्त होता है। जन्म राशि ज्योतिष में ऐसा महत्वपूर्ण पहलू है, जिसके बिना न केवल कुण्ड़ली अधूरी है। बल्कि व्यक्ति के नामकरण संस्कार के लिए उसके सही नामाक्षर का चुनाव भी सम्भव नहीं हैं। जैसे किसी व्यक्ति का जन्म भरणी नक्षत्र में हुआ तो, उसकी मेष राशि हुई।
लग्न का निर्धारणः
बालक एवं बालिका के जन्मलग्न को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वैदिक ज्योतिष में किसी भी जातक एवं जातिकाओं के जन्मलग्न के निर्धारण के द्वारा ही यह ज्ञात होता है कि, उसका जन्म पत्र किस लग्न का है। उसके जन्म के समय कौन सा नक्षत्र था? तथा उसकी कौन सी राशि है? इन सभी पहलुओं का विचार तभी सम्भव है। जब व्यक्ति को उसकी सही जन्मतिथि एवं जन्म समय तथा जन्म स्थान का ज्ञान हो। यानी किसी भी जातक एवं जातिका के जन्म के समय कौन सी लग्न पूर्वी क्षितिज में उदित हो रही थी? इसका निर्धारण इन्हीं बिन्दुओं के द्वारा किया जाता। जिसे लग्न स्पष्ट भी कहा जाता है।
ज्योतिष में कन्या लग्न के प्रमुख लक्षण
इस लग्न में जन्म लेने वाले जातक एवं जातिकाओं के शरीरिक बनावट एवं चाल तथा ढ़ाल एवं रूप रंग आकृतिक आदि का ज्ञान लग्न के द्वारा ही किया जाता है। जिससे ज्योतिष शास्त्र में लग्न को शरीर कहा गया है। इससे द्वारा व्यक्ति की चेहरे की आकृति एवं उसका स्वभाव, तथा उसका प्रारब्ध आदि का ज्ञान होता है। इस लग्न में जन्म लेने वाले जातक एवं जातिकाओं का कद मध्यम यानी न बहुत बड़े और न ही बहुत ही छोटे होते हैं। इनके बालों का रंग काला होता है। सधी एवं चुस्त चाल से चलने वाले, युवा एवं जोशीले दिखने वाले होते हैं। इनकी नज़र तेज होती है। जिससे कोई इनसे जल्दी बच नहीं पाता है। वृक्ष स्थल विकसित एवं उभार लिए हुआ रहता है। नाक सीधी तथा बोलने में कई बार अप्रिय बोल जाते है।
कन्या लग्न में अन्य विशेषताएं
विचारों एवं भावों में कमजोर तथा किसी के बहलाने एवं फुसलाने मे जल्द आ जाते है। यानी भावनाओं में बहने वाले तथा ज्ञानी होते है। किसी संदर्भ को एवं विषयों को जानने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने वाले होते हैं। इनकी बौद्धिक क्षमताएं मजबूत होती है। यह अच्छे एवं विवेकी विश्लेषक की श्रेणी में शुमार होते हैं। कई बार यह बहुत तर्कशील रहते हैं। और किसी भी विषय के सार तत्व को जानने की जिज्ञासा बनी हुई रहती है। किन्तु दूसरे की निन्दा करने वाले और उनकी कमियों को उजागर करने वाले होते हैं।
कन्या लग्न के अन्य स्वभावगत गुण
यह विलक्षण बुद्धि से युक्त होते हैं। भाषाओं के जानकार होते है। यानी अच्छी बुद्धि के कारण अध्ययन एव अध्यापन के क्षेत्रों में ख्याति अर्जित करते है। तथा विषयों को जल्द जानने एवं समझने का कौशल इनमें बना हुआ रहता है। यह अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए बड़ी चतुराई से कोई कार्य निकालने वाले होते है। किन्तु कई बार इनका आत्मविश्वास कमजोर और डगमगाता हुआ रहता है। जिससे इनकी परेशानियों में इजाफा बना हुआ रहता है। तथा गुणा गणित में इनका दिमाग ज्यादा चलता है। यह अच्छे गणितज्ञ एवं प्राच्य विद्याओं के जानकार भी होते हैं। स्त्री की संगति इन्हें ज्यादा पंसद होती है।
कन्या लग्न कार्य एवं व्यवसाय में सफल
यह अपने क्षमताओं एवं योग्ताओं के कारण कार्य एवं व्यवसाय में प्रायः सफल रहते है। तथा खेती बाड़ी के कामों तथा उनसे होने वाले उत्पादनों जैसे आटा मील, दलहन, तिलहन आदि की ब्रांड़िग करने यानी अपने व्यवसाय को खड़ा करने में माहिर होते है। इन्हें बाग तथा बगीचे लगाना भी अत्यंत पसंद है। जिससे यह इन कामों में बढ़ चढ़कर रूचि लेने वाले होते हैं। अपने घर को सजाना और उसे सुन्दर बनाना भी इनका एक बहुत बड़ा गुण है। यदि शरीर में कोई छोटी से छोटी रोग एवं पीड़ा है। तो उसमें यह जल्द ही घबराने वाले होते हैं। इनके लिए जीवन के 20 से 25 वर्ष तथा 25 से 35 वर्ष की आयु जीवन के खास मुकाम अर्जित कराने वाले होते हैं।
कन्या लग्न में मंगल का प्रभाव
मंगल ग्रह
मंगल ग्रह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक एवं जातिकाओं को जोश एवं ऊर्जा को देने वाला रहता है। यह अपने कार्य के प्रति उत्सुक एवं जिज्ञासु बने हुए रहते है। किन्तु अपनी अस्थिर बुद्धि एवं स्वभाव के कारण कई बार यह अपने कार्यों को अंतिमरूप देने से पहले ही अपनी चाल को बदल लेते हैं। जिससे यह एक कार्य को छोड़कर दूसरे कार्यों को आजमाना चाहते हैं। सेना पुलिस और पलटन से जुड़े कामों में यह प्रमुख भूमिका में रहने वाला होता है। युद्ध के मैदान एवं उससे जुड़ी क्रिया-कलापों को अंतिम रूप देने में लगे हुए रहते हैं। इसके स्वभाव में अधिक गुस्सा तथा इच्छाओं की पूर्ति न होने के कारण यह अत्यंत चिड़चिड़ा तथा अपने व्यवहारों में रूखापन लिए हुए रहता है। छोटी-छोटी बातों में तनाव को बढ़ाने वाला तथा क्रोधी होता है। युद्ध कला एवं ज्वलशील पदार्थों से इस ग्रह का नाता रहता है। अग्नि एवं बारूद के स्थानों में इसकी उपस्थिति पाई जाती है। सुरंग का निर्माण और शत्रु को मारने के लिए बारूदी सुरंग आदि लगाना एवं अपने लक्ष्यों को साधने के लिए कई बार घात भी करने वाला होता है। यदि इसके प्रभाव किसी कुण्ड़ली में हैं, तो ऐसा व्यक्ति अपने परिजनों से अक्सर कटा हुआ तथा दूर-दूर बना हुआ रहता है। एक बाद यदि कोई बात हो जाए तो, उसे अपने सम्मान से जोड़कर बहुत दिनों तक उसे याद रखने वाला भी होता है। इस लग्न के स्वामी ग्रह बुध की मंगल के साथ नैसर्गिक शत्रुता होने के कारण मंगल कहीं न कहीं परेशानियों को देने वाला रहता है।
कन्या लग्न में मंगल का फलादेश
इस लग्न के स्वामी बुध ग्रह हैं। जो कि राजसी गुणो से युक्त तथा सुख सुविधाओं को पसंद करने वाले होते है। यह जहाॅ रहते हैं, वहाॅ सभी प्रकार की आधुनिक सुख-सुविधाओं को जुटाने वाले होते हैं। इस लग्न के स्वामी ग्रह को शुभ माना जाता है। किन्तु यह नपुंसक होते हैं। नवग्रह मण्ड़ल मे इन्हें युवराज की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि लग्न एवं मंगल ग्रह का गुण समान होने के कारण कुछ मामलों में यहाॅ एकरूपता के दर्शन हो सकते हैं। इस लग्न को पृथ्वी तत्व एवं द्विस्वभाव वाली माना जाता है। वहीं भौम ग्रह पुरूषार्थ करने वाले पुरूष ग्रह की श्रेणी में शामिल है। जिससे जातक अपने कार्य एवं व्यापार को उच्च उठाने में महारत हासिल करता है। हालांकि इसके कई नकारात्मक परिणाम भी इस लग्न में उभर कर आते हैं। जैसे सेहत में खराबी, घर परिवार में अनबन एवं लड़ाई झगड़े। भाई बहनों के मध्य बार-बार छोटी बातों में बड़े झगड़े और हक की लडाई लंबी चलने के आसार बने हुए रहते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव आदि मंगल के अशुभ प्रभाव के कारण उत्पन्न होते रहते हैं।
कन्या लग्नगत मंगल का दृष्टि प्रभाव
यहाॅ मंगल यदि लग्नगत है तो, वह प्रथम भाव में होने पर चैथे तथा सातवें और आठवें स्थानों को अपनी दृष्टि से देखेगा। यहाॅ मंगल प्रथम भावगत स्थिति होने के कारण व्यक्ति के सेहत को नुकसान देने वाला। तथा भूमि एवं भवन में हांनि वाहन सुख में कमी या फिर दुर्घटना आदि की सम्भावनाएं बन जाती है। अचानक चोटादि भय भी उत्पन्न होने लगता है। मंगल चतुर्थ भाव में होने पर वह दारा भाव, कर्म भाव और लाभ भाव को देखेगा। हालांकि चतुर्थ एवं दारा भावगत मंगल अशुभ परिणामों को देने वाला कहा जाता है। किन्तु कर्म एवं आय भावगत मंगल शुभ परिणामों को देने वाला माना जाता है। दारा भावगत मंगल की स्थिति रिश्तों के लिहाज से अशुभप्रद और परस्पर विश्वास की कमी तथा रिश्तों में तनाव आदि को देने वाला और मृत्यु तुल्य कष्ट को देने वाला या फिर कई बार वह अपनी अशुभता एवं नकारात्मकता के कारण रिश्तों में मृत्यु का कारण भी बन जाता है।
मंगल की दशाः
ज्योतिष शास्त्र में दशा एक ऐसा पहलू जिसकी प्राचीनता आज से नहीं बल्कि रामायणकाल से चली आ रही है। महाराज दशरथ जी के पवित्र अयोध्या नगरी में जब कष्ट एवं पीड़ाएं उत्पन्न हुई तो, उन्हानें ऐसा एहसास किया कि, मानों शनि आदि पाप एवं कू्रर ग्रहों की दशा आ गई है। जिससे अयोध्या की पवित्र भूमि में संबंधों में तनाव एवं कष्ट तथा महाराज को निजी जीवन में तनाव एवं पीड़ाएं उत्पन्न हुआ और भगवान राम के वनगमन के कारण पुत्र वियोग में उन्हें मृत्यु मिली। यानी आम जीवन में भी लोग यह कहते हुए दिखाते देते है। कि उनकी दशा खराब हैं या फिर समय खराब चल रहा है। यानी जातक एवं जातिकाओं की कुण्ड़ली में जब अशुभ ग्रहों की दशा आती है। तो उसे कष्ट मिलते हैं। इसी प्रकार मंगल इस लग्न के लिए जब दशा क्रम में आता है तो, जातको को मंगल की स्थिति के अनुसार कष्ट मिलते हैं। यानी अशुभ फलों की तीव्रता मंगल के पाप पीड़ित एवं अशुभ होने के स्तर के अनुसार ही होगी।
कन्या लग्न के लिए मारक ग्रह
इस लग्न के स्वामी ग्रह बुध हैं। तथा द्वितीय भाव के स्वामी ग्रह शुक्र से इनकी मित्रता है। अतः शुक्र इन्हें परेशान नहीं करते है। जिससे शुक्र अमारक ग्रह की श्रेणी में हैं। हालांकि मंगल इस लग्न में अशुभ एवं नकारात्मक परिणामों को देने वाले होते हैं। जिससे इस लग्न के जातक एवं जातिकाओं के मंगल के कारण कई प्रकार के अशुभ परिणाम मिलते हैं। यानी कुण्ड़ली में कौन सा ग्रह मारक है, और कौन से अमारक है। इसका निर्धारण करने पश्चात् व्यक्ति की आयु के संदर्भ में भी विश्लेषण करना अत्यंत आवश्यक होता है। क्योंकि मारक ग्रह की दशा में व्यक्ति को कई प्रकार की दुःख एवं पीड़ाएं होते हैं। तथा उसे मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होते हैं। यानी कुण्ड़ली का समुचित रूप से विश्लेषण करने के पश्चात् मारकेश का निर्णय आता है। इस लग्न के लिए गुरू मारकेश होते हैं। तथा मतान्तर से सूर्य को भी इसमें मारकेश की संज्ञा प्राप्त है। कुल मिलाकर मारक ग्रह अपनी दशा में अशुभ परिणामों को देने वाला रहता है।
मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव
मंगल कन्या लग्न के लिए यद्यपि सकारात्मक परिणामों को देने वाला नहीं कहा गया है। क्योंकि मंगल ग्रह इस लग्न में अपने क्रूर परिणामों को देने वाला होता है। जिससे मंगल यहाॅ अशुभ एवं नकारात्मक परिणामों को देने वाला रहेगा। यदि मंगल का प्रभाव लग्न में हो या फिर चतुर्थ एवं दारा भाव में या फिर पराक्रम एवं अष्टम के मंगल हो तो यह अशुभ तथा नकारात्मक परिणामों को जातक एवं जातिकाओं को देने वाले होते हैं। क्योंकि इस लग्न में मंगल पराक्रम एवं अष्टमभाव के स्वामी है। अतः यहाॅ मंगल का अशुभ प्रभाव बना हुआ रहेगा।
कन्या लग्न में मंगल ग्रह की विशेष स्थिति
इस लग्न के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें नवग्रह मण्ड़ल में युवराज कहा जाता है। यहाॅ लग्न के स्वामी बुध है। मंगल का शत्रु बुध ग्रह होता है। जिससे इसमें मंगल के शुभ फलों का आभाव बना हुआ रहता है। और मंगल पराक्रम तथा अष्टमेश होने के कारण यहाॅ अशुभ फलों को बढ़ाने वाला कहा जाता है। हालांकि कुण्ड़ली में फलादेश करते हुए मंगल की सम्पूर्ण स्थिति का अध्ययन जरूरी है।
मंगल का प्रभाव इस लग्न में पराक्रम भाव से होने के कारण व्यक्ति को बंधु तथा बांधुओं के साथ समांजस्य एवं सुख की प्राप्त होती है। हालांकि मंगल यदि पाप पीड़ित एवं अशुभ है तो, निश्चित रूप से अशुभ फलों को देने वाला रहेगा।
कन्या लग्न में मंगल ग्रहः
शुभ और अशुभ प्रभाव
इस लग्न के लिए मंगल अशुभकारक ग्रहों की श्रेणी में शामिल होने के कारण जातक एवं जातिकाओं को नाना प्रकार के दुःख एवं पीड़ाओं को देने वाला रहता है। जिससे उसकी सेहत में खराबी। घर परिवार में कलह, तनाव, कष्ट, दुःख आदि मिलते हैं। वैवाहिक जीवन में उत्पात एवं धन की हाॅनि, शरीर में चोटादि का भय बना हुआ रहता है।
उच्च रहन-सहन
इस लग्न में मंगल यदि अशुभ एवं पाप ग्रहों से पीड़ित न हो तो, व्यक्ति के रहन-सहन को उच्च करने वाला तथा भाई बहनों के मध्य प्रेम और सद्भाव को देने वाला रहता है।
जल यात्रा एवं अचानक धन लाभ
यद्यपि मंगल ग्रह यहाॅ अशुभ एवं नकारात्मक श्रेणी में शामिल है। किन्तु अचानक धन लाभ एवं हाॅनि दोनों को देने वाला रहता है। यदि व्यक्ति जल यात्रा में जाना चाहता है। तो उसे यहाॅ नेवी आदि के कामों में लाभ मिलता है। या फिर सेना से जुड़े कामों को पूरा करने में सक्षम रहता है। सेना प्रमुख एवं उच्चाधिकारी होने के अच्छे मौकें रहते हैं।
कन्या लग्न में मंगल
इस लग्न का स्वामी बुध ग्रह है, तथा लग्न पृथ्वी तत्त्व संज्ञक है, द्विस्वभाव और स्त्री लग्न मानी जाती है। वही मंगल क्रूर संज्ञक पुरूष तथा क्षत्रिय वर्ण से आते हैं। अतः इस लग्न में मंगल अशुभ प्रभावों को देने वाले होते हैं।
स्वास्थ्य पर प्रभाव
इस लग्न में विद्यमान मंगल सेहत को खराब करने वाला तथा धन हाॅनि एवं चोटादि भय को देने वाला होता है। जिससे घर परिवार में हक लड़ाई इनती बढ़ जाती हैं, कि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं। यानी सेहत के दृष्टिकोण से मंगल यद्यपि अच्छा नहीं है। किन्तु पराक्रम जरूर देगा।

मंगल का अन्य भावों में प्रभाव
1- कन्या लग्न की कुण्ड़ली में यदि मंगल पहले, चैथे, सप्तम, अष्टम और बारहवें भाव में विद्यमान हो तो, यह मांगलिक दोष को उत्पन्न करने वाला होता है।
2- इस लग्न में मंगल तृतीय एवं अष्टम भाव का स्वामी है। जिससे इसे नकारात्मक माना जाता है।
3- लग्न के स्वामी श्री बुध है। मंगल के बुध शत्रु है। शत्रुता होने के कारण अशुभ माना जाता है। हालांकि यदि मंगल तथा लग्न के स्वामी शुभ स्थिति में हो तो, जातक इंजीनियरिंग, साहसी और कुशाग्र बुद्धि वाला होता है।
4- कन्या राशि के स्वामी की बुध है। जो कि मंगल ग्रह के शत्रु श्रेणी में शामिल है। किन्तु मंगल कर्क राशि में नीच का होता है। इससेे सातवीं मकर राशि उसकी उच्च राशि है। यानी मंगल मकर के 28 अंश में परम उच्च का होता है। तथा कर्क के इतने ही अंशों में परम नीच का हो जाता है।
कन्या लग्न के लिए कारक ग्रह
1- इस लग्न के लिए लग्न स्वामी बुध है। यहाॅ मंगल पराक्रम एवं अष्टम भावों का स्वामी है। जो अशुभकारक माना जाता है। यहां मंगल को दोष पूर्ण तथा पाप ग्रह में शामिल किया गया है।
2- इस लग्न के लिए बुघ केन्द्र भावों को स्वामी होने के कारण शुभप्रद है। वहीं शुक्र को भी योगज फल देने वाला माना जाता है।
मंगल के संकेत
हालांकि मंगल को कन्या लग्न के लिए अशुभकारण माना गया है। अतः मंगल यहाॅ अशुभ एवं पाप फलों में वृद्धि करने वाला रहेगा। जिससे जातक एवं जातिकाओं को अशुभ परिणाम मिलते हैं। हालांकि किसी अंतिम फलादेश से पहले मंगल की कुण्ड़ली में स्थिति को जरूर विचार लेना चाहिए।
उपाय
यदि कुण्ड़ली में मंगल का विश्लेषण करने के पश्चात् यह पता चले कि, भौम ग्रह अशुभ परिणाम दे रहा है तो, आपको कुछ सरल एवं उपयोगी उपायों को करना चाहिए।
1- श्री बंजरंग बाण का पाठ करें। हनुमान जी को चोला अर्पित करें।
2- लाल वस्तुओं का दान जिसमें लाल मसूर, लाल कपड़े, तथा पके हुए लाल फल आदि का दान देना चाहिए।
3- श्री भौमाय नमः मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार जरूर करें।
4- मन्दिर में देवी के निमित्त असली लाल चंदन का दान दें।
5- घर एवं परिवार में छोटे भाई को प्यार करें। ध्यान रखें बिना ज्योतिषीय परामर्श के कोई अगूंठी एवं कड़ा तथा रत्न आदि न धारण करें।
6- मांगलिक दोष के निवारण हेतु मंगल ग्रह का वैदिक मंत्रों के साथ अनुष्ठान एवं घट विवाह आदि विधि विधान से करवायें।
7- बंदरों को भीगे हुए चने जरूर खिलाएं।
निष्कर्षः
मंगल भवन के इस कन्या लग्न के लेख से जो ज्योतिषीय निष्कर्ष आ रहा है। वह बता रहा है कि, मंगल इस लग्न के लिए अशुभयोग कारक है। यदि वह पाप पीड़ित है तो, नकारात्मक प्रभावों को बढ़ाने वाला रहता है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. कन्या लग्न में मंगल शुभ होता है या अशुभ?
An. कन्या लग्न में मंगल सामान्यतः अशुभ ग्रह माना जाता है क्योंकि यह तृतीय और अष्टम भाव का स्वामी होता है, जो संघर्ष और बाधाओं को दर्शाता है।
Q. कन्या लग्न में मंगल किन समस्याओं को जन्म देता है?
An. यह सेहत में गिरावट, वैवाहिक तनाव, भाई-बहनों से विवाद, दुर्घटना का भय और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
Q. क्या कन्या लग्न में मंगल से मांगलिक दोष बनता है?
An. हाँ, यदि मंगल 1st, 4th, 7th, 8th या 12th भाव में हो तो मांगलिक दोष बनता है, जो वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है।
Q. कन्या लग्न में मंगल के शुभ प्रभाव कब मिलते हैं?
An. यदि मंगल शुभ ग्रहों के साथ हो या अच्छी स्थिति में हो, तो यह साहस, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी ज्ञान और करियर में सफलता दे सकता है।
Q. कन्या लग्न में मंगल के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?
An. हनुमान जी की पूजा, बंजरंग बाण का पाठ, लाल वस्तुओं का दान, “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का जाप और बंदरों को चने खिलाना लाभकारी होता है।
Q. कन्या लग्न में मंगल किस भाव का स्वामी होता है?
An. कन्या लग्न में मंगल तृतीय (पराक्रम) और अष्टम (आयु/गुप्त) भाव का स्वामी होता है, इसलिए इसे अशुभ ग्रह माना जाता है।












