First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > Leo Sagittarius Zodiac Compatibility | सिंह-धनु राशि में अनुकूलता, क्या  नियति में लिखा है साथ

सिंह-धनु राशि में अनुकूलता – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह और धनु राशि दोनों ही सोशल वर्कर और एक आकर्षक व्यक्तित्व वाले जातक होते हैं। जब इनमें प्रेम संबंध बनता है, तब वे एक-दूसरे के साथ बहुत खुश रहते हैं और दुनिया जीतने का जज्बा रखते हैं। इसके साथ ही, उनकी जोड़ी बेहद ऑप्टिमिस्टिक और गतिशील होती है। इसके अलावा, प्रेम संबंधों में वे एक-दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव के साथ,  बहुत ही प्यारा अनुभव करते है।

सिंह-धनु राशि का स्वभाव एवं व्यक्तित्व गुण 

  1. शासक ग्रह 

सिंह- सूर्य ,  धनु-बृहस्पति   

  1. सम्बंधित तत्व 

   सिंह- अग्नि तत्व ,     धनु-अग्नि   

  1. विशेष गुण 

     सिंह-स्थिर ,   धनु-परिवर्तनशील   

  1. शक्तिशाली गुण 

    सिंह-प्रभुत्व, नेतृत्व,    धनु-साहसी            

  1. कमजोर गुण  

सिंह-अभिमान, घमंड,    धनु-सहजता       

  1. अनुकूलता का प्रतिशत-80%

ज्योतिष में- सिंह-धनु राशि का मेल 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह और धनु राशि का स्वभाव सहज और साहसी होने के साथ-साथ ऊर्जावान और मस्ती भरा होता है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी तरह घुल-मिल जाते हैं। दोनों एक साथ खूब हंसी-मजाक और रोमांचक पलों का आनंद लेते हैं। हालांकि, उनके प्रेम जीवन में बहुत सी परेशानियाँ भी होती हैं। इसके अलावा उनके बीच संबंधों में एक मुख्य समस्या यह है कि सिंह प्रतिबद्धता और ईमानदारी रखने वाला होता है, लेकिन धनु राशि के जातकों को पूरी तरह से प्रतिबद्धता पसंद नहीं होती है। 

इसके साथ ही, वे कुछ नटखट(चंचल) स्वभाव के होते हैं। यदि सिंह राशि अपने धनु राशि के साथी के साथ उनके चंचल स्वभाव को स्वीकार कर सकते हैं; और धनु राशि को भी अपने चुलबुले स्वभाव को सीमित करने हेतु कोई परेशानी ना हो तो, उन दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध में अधिक समस्याएं नहीं आएगी। इसके अलावा, धनु और सिंह दोनों ही राशियाँ गतिशील होती हैं और जीवन के प्रत्येक क्षण का भरपूर आनंद लेते हैं। दोनों, ही एक-दूसरे को उच्च लक्ष्य रखने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करती है। दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्रशंसा और सम्मान का भाव होता है। 

आगे इस ‘मंगल भवन’ के लेख में, हम सिंह-धनु राशि के बीच अनुकूल पक्षों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, आशा करते हैं लेख में दी गई जानकारी  पाठकों हेतु उपयुक्त सिद्ध हो- 

हमारे कुंडली विशेषज्ञों के अनुसार, सिंह और धनु राशि के भागीदारों के बीच प्रेम संबंधों के मामले में अनुकूलता अच्छी बताई गई है। उन्हें, हम यह भी कह सकते हैं कि, उनके बीच प्रेम सम्बन्ध उस युगल जोड़ी के समान है जिनमे, मिलते ही प्रेम की अद्भुत चिंगारी भड़कती है। क्योंकि, दोनों राशियों का व्यक्तित्व और स्वभाव लगभग एक जैसा होता है और वे अपने साथ (पार्टनर) की जरूरतों और इच्छाओं को आसानी से समझ लेते हैं। 

प्रेम संबंधों के मामले में, हम यह भी बोल सकते हैं कि, सिंह और धनु की जोड़ी में अच्छी अनुकूलता है। दोनों अपने प्रेम जीवन में, प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ, एक-दूसरे के महान साथी के रूप में आने की क्षमता रखते हैं। दोनों एक-दूसरे के प्रति आसानी से आकर्षित हो जाते हैं और और यही कारण है कि वें प्रेम संबंध में आसानी से पड़ जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मतानुसार, सिंह और धनु राशि के बीच प्रेम संबंधों का रिश्ता अटूट होता है जिसमें वे एक-दूसरे को पर्याप्त स्वतंत्रता, समर्थन और स्थान देते हैं। और मजबूत रिश्तों के लिए यह सभी बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। यदि प्रेम जीवन सही चल रहा हो तो, वैवाहिक गठबंधन भी बहुत मजबूत होता है। ऐसे ही, सिंह और धनु का वैवाहिक जीवन बहुत अनुकूल होता है। दोनों भागीदार अपने वैवाहिक जीवन में बहुत रचनात्मक और उत्साह पूर्वक रहते हैं। इसके साथ ही अपने संबंधों के बीच अनुकूलता को बढ़ाने के लिए हर ससंभव प्रयास करते हैं। जिससे, उन्हें एक-दुसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ने में सहायता मिलती हैं। दोनों राशियों के जातक नई-नई गतिविधियों का आनंद लेकर अपने वैवाहिक जीवन को उत्साह और सकारात्मकता के साथ व्यतीत करते हैं।

एक बहुत अच्छे स्कोर के साथ, हम कह सकते हैं कि बेडरूम में सिंह और धनु राशि के बीच अत्यधिक अनुकूलता है। चूंकि, दोनों राशियों में समान स्वभाव और रुचियों के कारण, वे अपने भागीदार की जरूरतों और इच्छाओं को अच्छी तरह से समझते हैं। उनमें, एक-दूसरे के सुख और आराम के प्रति सर्वाधिक चिंता रहती है। इसके साथ ही, शयन कक्ष में सिंह और धनु एक-दूसरे के यौन अनुभव को अधिक आनंददायक बनाने का प्रयास करते हैं। दोनों का स्वभाव साहसी होने से वें अपनी सीमाओं को पार करने और नई चीजों को आजमाने से पीछे नहीं हटते। इसलिए, यौन सम्बन्धों के मामलों में सिंह और धनु राशि के बीच बहुत अनुकूल संबंध है।

अपनी, जरूरतों और इच्छाओं को खुलकर एक-दूसरे के सामने साझा करने से सिंह और धनु राशि के पास आत्म-आश्वासन की एक मजबूत भावना होती है और वे अपनी कामुकता के साथ सहज होते हैं। इसके साथ ही, उन्हें अपनी जरूरतों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने की अनुमति मिलती है। इस प्रकार, ईमानदार से बातचीत एक-दूसरे की इच्छाओं और प्राथमिकताओं के प्रति गहरा संबंध और आपसी समझ को पैदा करती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह और धनु राशि के भागीदारों के बीच भावनात्मक अनुकूलता बहुत बढ़िया है। वे एक-दूसरे पूरा-पूरा समर्थन करते हैं। साथ ही, उन्हें एक-दूसरे की जरूरतों और इच्छाओं की बहुत अच्छे से समझ होती है। आपसी समझ के आधार पर उनका भावनात्मक सम्बन्ध बहुत मजबूत होता है। वे एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं। उन्हें एक साथ यात्रा करना या कहीं बाहर जाना पसंद होता है।  जिससे उनकी भावनाएं एक-दूसरे के लिए दिनों-दिन बढ़ती चली जाती है। इसलिए,  इन दोनों राशियों के बीच अच्छी भावनात्मक अनुकूलता और समझ होना, उनके  सम्बन्ध के लिए भी अच्छे परिणाम देता है।

इसके अलावा ये दोनों अग्नि चिन्ह (सिंह और धनु) आम तौर पर ईमानदार होते हैं और अपनी भावनाओं को अपने साथी से खुलकर साझा करते हैं। वे वास्तविकता में रहकर खुद को भावनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने की सराहना करते हैं। ज्योतिष की सलाह में, चूंकि, सिंह राशि का स्वभाव शांत होता है और धनु राशि चंचल और मुंहफट होते हैं। इसलिए, उन्हें एक-दूसरे के संवेदनशीलता और स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखना होगा।

  • खूबियाँ 

सिंह और धनु राशि के सम्बन्धों में सबसे विशेष बात यह है कि, उनका एक-दूसरे के प्रति अत्यधिक प्रेम और भावनात्मक विश्वास रहता है। इसके साथ ही वे एक-दूसरे की जरूरतों को अच्छे से समझ कर, उनका सहजता के साथ समर्थन भी करते हैं। इसलिए, वे अपने रिश्तों में आपसी विश्वास, समझ और ईमानदारी को आधार बनाते हैं।

  • कमजोरियां

चूँकि, दोनों का स्वभाव समान होते हैं; इसलिए दोनों के बीच अपने साहसी और मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ छोटे-मोटे टकराव हो जाते हैं। इसके साथ ही दोनों जिद्दी प्रवृत्ति के होने से उनके बीच रिश्तों में झगड़े का कारण उत्पन्न होता है। ज़रूरतें अलग-अलग होने से भी उनके रिश्ते में नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

कुल-मिलाकर, सिंह और धनु राशि के बीच एक बहुत ही अच्छा और उग्र संयोजन होता है। और अक्सर, इन राशियों के जोड़े यदि मिलते हैं तो, उनके बीच प्रेम होने के बहुत मजबूत सम्भावना हैं। वें अपने प्रेम सम्बन्धों में, बहुत ही भावुक होते है। इसके साथ ही, वें अपने प्रेम जीवन में मौज-मस्ती और आनंद के अनुभवों को अधिक महत्व देते हैं। हालांकि, धनु राशि का साथी सिंह राशि में अधिक रुचि नहीं लेते हैं; क्योंकि वे उनके स्थिर स्वभाव को समझ नहीं पाते हैं। इसलिए, ज्योतिष की सलाह में, अपने जुनून और भावनाओं को एक-दूसरे से साझा करना ही रिश्तों को मजबूत करने का एकमात्र तरीका है एक-दुसरे की भावनाओं को, सुनना और एक-दूसरे के प्रति कोमल और संवेदनशील रहना दोनों की लिए रिश्तों में अनुकूलता लेकर आएगा।

Q. क्या, सिंह और धनु राशि के जातकों में विवाह हो सकता है?

An. सिंह और धनु राशि के बीच प्रेम संबंधों का रिश्ता अटूट होता है जिसमें वे एक-दूसरे को पर्याप्त स्वतंत्रता, समर्थन और स्थान देते हैं। और मजबूत रिश्तों के लिए यह सभी बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। यदि प्रेम जीवन सही चल रहा हो तो, वैवाहिक गठबंधन भी बहुत मजबूत होता है।

Q. क्या, सिंह और धनु राशि में भावनात्मक अनुकूलता अच्छी होती है?

An. सिंह और धनु राशि के भागीदारों के बीच भावनात्मक अनुकूलता बहुत बढ़िया है। वे एक-दूसरे पूरा-पूरा समर्थन करते हैं। साथ ही, उन्हें एक-दूसरे की जरूरतों और इच्छाओं की बहुत अच्छे से समझ होती है। आपसी समझ के आधार पर उनका भावनात्मक सम्बन्ध बहुत मजबूत होता है। वे एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं। 

Q. सिंह और धनु राशि के बीच सम्बन्धों में, क्या कमजोरियां हैं?

An. चूँकि, दोनों का स्वभाव समान होते हैं; इसलिए दोनों के बीच अपने साहसी और मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ छोटे-मोटे टकराव हो जाते हैं। इसके साथ ही दोनों जिद्दी प्रवृत्ति के होने से उनके बीच रिश्तों में झगड़े का कारण उत्पन्न होता है।

Q. सिंह और धनु राशि के बीच प्रेम अनुकूलता बताएं? 

An.हमारे कुंडली विशेषज्ञों के अनुसार, सिंह और धनु राशि के भागीदारों के बीच प्रेम संबंधों के मामले में अनुकूलता अच्छी बताई गई है। उन्हें, हम यह भी कह सकते हैं कि, उनके बीच प्रेम सम्बन्ध उस युगल जोड़ी के समान है जिनमे, मिलते ही प्रेम की अद्भुत चिंगारी भड़कती है। 

Continue Reading

Click here for Astro Call !