
कुम्भ राशि में फरवरी माह में ग्रहों की बदलेगी चाल! बनेंगे बहुत से शुभ योग और संयोग, इन राशियों को होगा लाभ !
प्रस्तावना
ज्योतिष शास्त्र में, ग्रहों के गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया है। क्योंकि, ग्रहों के गोचर के आधार पर ही जन्म कुंडली के शुभ और अशुभ प्रभावों की जानकारी मिलती है। ग्रहों के गोचर किसी राशि के लिए लाभ और सकारात्मक प्रभाव देने वाले होते हैं।
लेकिन, किसी राशि को अशुभ और नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। कुछ विशेष ग्रहों के गोचर ऐसे भी होते हैं, जिनका किसी विशेष राशि में गोचर हो तो, ‘शुभ योग’ व शुभ संयोग के प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। तो आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम आपको साल 2026 में, फरवरी माह में होने वाले कुछ विशेष और बड़ें ग्रहों के गोचर और उनके प्रभाव के बारें विस्तार से जानकारी देंगे।
कुम्भ राशि में गोचर- इन ग्रहों की बदलेगी चाल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 में फरवरी माह ग्रहों के गोचर के लिए बहुत महत्वपूर्ण माह माना गया है। इस माह कुछ बड़े महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है। इस माह सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं।
जो कि, कुंभ राशि में होने वाला है। इसके साथ ही, इस माह पवित्र ‘महाशिवरात्रि’ का पर्व भी है। जिससे यह माह ग्रहों के गोचर से बनने वाले शुभ योग और भी अधिक प्रभावी और अनुकूल माने गए हैं। यानी इस माह आपको भगवान शिव की असीम कृपा तो प्राप्त होगी ही। साथ ही, ग्रहों के गोचर से बनने वाले ‘शुभ योग’ के शुभ प्रभाव का भी लाभ परत होगा। आगे के लेख में, हम आपको गोचर के प्रभाव और बनने वाले शुभ योग और परिणाम की जानकारी देंगे।
लेख को आगे पढ़ें-
कुम्भ राशि में गोचर- ग्रहों से बनने वाले शुभ संयोग
हमारे ‘मंगल भवन’ के वरिष्ठ आचार्यों की गणना के अनुसार, ग्रहों के अनुकूल प्रभाव के लिए यह माह बहुत ही विशेष रूप से शुभ माना गया है। यह गोचर कुंभ राशि में होगा। जिससे बहुत ही शुभ योग ‘पंचग्रही योग’ का निर्माण होगा।
जिनमें, ‘लक्ष्मी नारायण’, ‘बुधादित्य योग और शुक्रादित्य जैसे शक्तिशाली योग के शुभ प्रभाव भी सक्रिय होंगे। जिनका शुभ प्रभाव सीधे तौर पर करियर, व्यापार\व्यवसाय, विवाह मुहूर्त और देश-दुनिया की सभी घटनाओं पर होने वाला है।
इसके साथ ही, साल 2026 का फरवरी का महीना ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से बहुत ही शुभ और विशेष फलदायी रहने वाला है। क्योंकि, इस बार चार बड़े ग्रह सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही, इस महीने महाशिवरात्रि जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार तो होंगे ही, साथ ही ग्रहों की चाल से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
साथ ही, सबसे अधिक विशेष बात यह है कि, कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु एक साथ रहेंगे, तो इस राशि के जातकों के लिए, फरवरी का माह बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान ‘लक्ष्मी नारायण’ ‘राजयोग’, ‘मंगल आदित्य’, ‘शक्रादित्य’, ‘पंचग्रही’ और ‘बुधादित्य योग’ जैसे कई विशेष योग बनने वाले हैं। इन संयोगो से कुंभ राशि के साथ-साथ अन्य राशियों के जीवन पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव मिलेंगे।
इन तारीखों पर ग्रह करेंगे गोचर
साल 2026 की बात करें, तो इस माह विवाह के लिए, पहला शुभ मुहूर्त 5 फरवरी को है और साल का आखिरी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 6 दिसंबर 2026 को होगा। यानी, पूरे साल में कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त आएंगे। फरवरी में 12, मार्च, अप्रैल और मई के माह में कुल 8-8 मुहूर्त है।
ग्रहों की चाल बदलेगी इस प्रकार
अब बात करते हैं, ग्रहों के गोचर की तो, 3 फरवरी 2026 को बुध, कुंभ राशि में आएंगे, जिससे राहु के साथ युति बनेगी। इसके बाद 6 फरवरी को शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, और यहां त्रिग्रही योग और लक्ष्मी नारायण योग जैसे शुभ योगों का निर्माण होगा। इसी दिन सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में, 7 फरवरी को बुध और 11 फरवरी को शुक्र शतभिषा नक्षत्र में आने वाले होंगे।
इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे ‘बुधादित्य और शुक्र आदित्य योग के साथ चतुर्ग्रही योग बन रहा है। दिनांक 15 फरवरी को मंगल ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र, बुध ग्रह पूर्वाभाद्रपद में 19 फरवरी को सूर्य ग्रह शतभिषा नक्षत्र में, 22 फरवरी को शुक्र पूर्वाभाद्रपद और शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में आएंगे।
इसके बाद दिनांक 23 फरवरी को मंगल ग्रह भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। महीने के आखिर तक बुध कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। साथ ही, सिंह राशि में केतु ग्रह और मीन राशि में शनि ग्रह होंगे।
कुम्भ राशि में ग्रहों के गोचर से- इन राशियों को होगा लाभ
साल 2026 में फरवरी माह में, मंगल और सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। जिससे ‘ग्रहण योग’ और ‘अंगारक योग’ जैसे प्रभावशाली योग बनेंगे। लेकिन, कुंभ राशि में पहले से ही राहु ग्रह का भी गोचर होने वाला है। ऐसे में राहु और मंगल की युति का निर्माण होगा। जिससे ‘अंगारक योग’ और राहु और सूर्य की युति से ‘ग्रहण योग’ का निर्माण होगा।
फरवरी 2026, के महीने में मंगल का गोचर ‘कुंभ राशि’ में होगा, जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में फरवरी के महीने में, कुछ राशियों के करियर में बहुत सी समस्याएं आने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं अंगारक और ग्रहण योग से किन -किन राशियों को इस माह सतर्क रहना होगा।
- मेष राशि
मेष राशि के जातकों की इस समय शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। साथ ही, मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहण और अंगारक योग आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में बनेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के खर्चों में अचानक ही तीव्रता देखने को मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।
साथ ही, आपको इस समय अपनी सामाजिक छवि और मान-सम्मान को लेकर बहुत ही सतर्क रहना होगा। आपको सामाजिक स्तर पर मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपकी मित्रता के साथ भी रिश्तों में मनमुटाव और खटास का सामना करना पड़ता है। वहीं, आपकी कोई इच्छा अधूरी रह सकती है।
- सिंह राशि
इस माह सिंह राशि में केतु ग्रह का गोचर होने वाला है। साथ ही, सिंह राशि पर सूर्य, मंगल और राहु की सातवीं, दृष्टि रहने वाली है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को ‘ग्रहण योग’ और ‘अंगारक योग’ के कारण करियर में बहुत सी समस्याएं या उतार-चढ़ाव का सामना करने को मिलेगा।
साथ ही जो लोग साझेदारी में कामकाज करते हैं उन्हें पार्टनर के कारण हानि हो सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती हैं।
- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए उनके स्वामी ग्रह, ‘मंगल’ इस समय ‘अंगारक योग’ का निर्माण कर रहें है। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को ‘अंगारक योग’ के अशुभ प्रभाव के कारण धन-संपत्ति की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, धन-संपत्ति से जुड़ा यदि कोई भी विवाद चल रहे हैं तो, तो इस समय उन्हें टाल देना ही बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सावधानी से कार्य करने की सलाह है। साथ ही, इस माह आपको स्वास्थ्य समस्या भी होने की संभावना है। ऐसे में कोई भी छोटी-मोटी बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

- कुम्भ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए, लग्न भाव में अंगारक योग और’ ग्रहण योग’ बनने जा रहा है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को, बहुत सी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपकी लोकप्रियता में इस समय कमी देखने को मिलेगी।
आपको इस माह, स्किन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। आपको करियर को लेकर गलत निर्णय भी ले सकते है, जिससे आपको आने वाले दिनों में हानि का सामना करना पड़ सकता है। आप इस समय अपने परिवार और करियर में सामंजस्य बनाने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- मीन राशि
मीन राशि के जातकों के बारहवें भाव में ‘अंगारक’ और ‘ग्रहण योग’ बनने वाला है। इन योगो का बारहवें भाव में योग बनने से आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत सी समस्या रहने वाली है। आपको सेहत पर काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही, संपत्ति से हानि के योग भी हैं।
यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो, इस समय कोई भी निर्णय या प्रतिक्रिया देने से बचें। कानूनी विवाद में भी इस माह आपके विपक्ष में फैसला आ सकता है। कुल-मिलाकर इस माह आपको अपने कार्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
सारांश
ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 वैदिक ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण महीना है। क्योंकि, इस महीने कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे ‘राजयोग’ का निर्माण होगा। और इस प्रकार, इन बड़े ग्रहों का एक ही राशि में संचार चतुर्ग्रही योग का निर्माण भी करेगा। जो, कुछ राशियों के जीवन में, विशेष और सकारात्मक बदलाव लाने वाला होगा। तो, कुछ राशियों के जीवन में, बहुत सी समस्याएं भी आने वाली हैं।
इसके साथ ही, इन ग्रहों के गोचर के समय ‘लक्ष्मी नारायण योग’ ‘शुक्र आदित्य योग’ ‘आदित्य मंगल योग’ और ‘बुधादित्य योग’ भी बनेंगे। इन योगों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता, मान-सम्मान और व्यक्तिगत जीवन में शुभ अवसर प्राप्त होंगे। ग्रहों और योगों का यह संयोजन जीवन में नए अवसरों, समृद्धि और भाग्य के लिए मजबूत संकेत देते है। जिससे जातक, अपने महत्वपूर्ण कार्यों और धन निवेशों के मामलों में लाभ उठा सकता है।
FAQS\अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. फरवरी माह 2026, में कौन से ग्रहों का गोचर किस राशि में होने वाला है?
An. फरवरी माह 2026, कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु एक साथ रहेंगे, तो इस राशि के जातकों के लिए, फरवरी का माह बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान ‘लक्ष्मी नारायण’ ‘राजयोग’, ‘मंगल आदित्य’, ‘शक्रादित्य’, ‘पंचग्रही’ और ‘बुधादित्य योग’ जैसे कई विशेष योग बनने वाले हैं।
Q. कुम्भ राशि में ग्रहों के गोचर का क्या, प्रभाव पड़ेगा?
An. कुंभ राशि के जातकों के लिए, लग्न भाव में अंगारक योग और’ ग्रहण योग’ बनने जा रहा है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को, बहुत सी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपकी लोकप्रियता में इस समय कमी देखने को मिलेगी।
Q. फरवरी माह 2026 में ग्रहों के गोचर से मेष राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. मेष राशि के जातकों की इस समय शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। साथ ही, मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहण और अंगारक योग आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में बनेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के खर्चों में अचानक ही तीव्रता देखने को मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।
Q. क्या, फरवरी माह में होने वाले गोचर का प्रभाव सभी राशियों के शुभ है?
An. फरवरी 2026 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे ‘राजयोग’ का निर्माण होगा। और इस प्रकार, इन बड़े ग्रहों का एक ही राशि में साथ होने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण भी करेगा। जो, कुछ राशियों के जीवन में, विशेष और सकारात्मक बदलाव लाने वाला होगा। तो, कुछ राशियों के जीवन में, बहुत सी समस्याएं भी आने वाली हैं।












