First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > 2 अगस्त 2026 राहु गोचर: धनिष्ठा नक्षत्र का विश्व पर प्रभाव 

ब्रह्मांड की सबसे रहस्यमई शक्ति राहु ने 2 अगस्त 2026 को इतिहास की वह तारीख बनने वाली है। जहां राहू ने धनिष्ठा नक्षत्र की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। राहु का यह कदम दुनियां के नक्शे को बहुत ही आश्चर्य चकित ढंग से बदलने के लिए तत्पर दिखाई दे रहा है। जब मायावी राहु धनिष्ठा नक्षत्र में कदम रखता है तो, धरती पर पद, पैसा सत्ता पाने के लिए विनाश का तांडव शुरू हो जाता है। क्योंकि राहु का इतिहास ऐसा है, जिसने भगवान को सुदर्शन चक्र चलाने के लिए मजबूर कर दिया था। सोचिए जब राहु इस धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। तो, दुनियां क्या तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ जाएगी। ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार राहु के इस भयावह सच से हम पर्दा उठाने जा रहे हैं। मंगल भवन के इस लेख में आचार्य अंकुश के द्वारा जानते हैं, क्योंकि जो होने वाला है वह बहुत ही विनाशकारी दृश्य हो सकता है। 

प्रस्तावना: ब्रह्मांड का सबसे डेंजरस दृश्य जो राहु के गोचर से उत्पन्न हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को धोखा तथा अत्यंत महत्वाकांक्षी घटनाओं का कारक माना जाता है। जब राहु धनिष्ठा नक्षत्र की परिधि में अपना कदम रखते हैं तो, दुनिया में बारूद का बवंडर रक्तपात तथा सरकारों का पतन जैसी स्थिति खड़ी हो जाती है। 

ज्योतिष के अनुसार धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी अष्टवसु माने गए हैं। यहां राहु देवत्व की परिधि में जब प्रवेश करता है तो, बहुत बड़ा उथल-पुथल हो जाता है, भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र चलाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यही कारण है कि, राहु जब धनिष्ठा नक्षत्र की परिधि में कदम रख रहा है तो, दुनियां की तस्वीर बड़ी भयावाह हो सकती है। राहु को कहीं-कहीं वायु तत्व से जोड़कर देखा जाता है जिससे हवा में बारूदी बिसात बिछने लगती है। राहु के गोचर का यह वक्त ऐसा होगा जब विश्व परिदृश्य में बड़ी महान शक्तियां अहंकार के बलबूते टकराव को सीमाओं पर बढ़ती हैं। सीमाओं पर बहने वाले खून और रातों-रात सत्ता पलट करने वाली सरकारों की स्क्रिप्ट लिखने के लिए राहु तैयार हो चुका है। 

राहु का प्रवेश जब धनिष्ठा नक्षत्र की धरती में होता है तो, यह आम जनमानस के भीतर क्रोध अहंकार असंतोष की चिंगारी को ज्वालामुखी की तरह छोड़ देता है। इस गोचर का असर सबसे पहले दुनियां भर की लोकतांत्रिक और तानाशाही शक्तियों पर दिखेगा। जिससे उनकी न केवल अर्थव्यवस्था धराशाई होगी। बल्कि कारोबारी और व्यापारिक जीवन भी संकट के दौर से गुजर सकता है। जन धन की हांनि सैन्य अभ्यास और साजो समान में अधिक समय और धन का अपव्यय। जिससे आम आदमी के जीवन में संकट गहरा जाता है।

कई बड़े लोकतांत्रिक मुल्क इस गोचर के कारण गृह युद्ध की तरफ बढ़ने लगते हैं। जनता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी अराजकता से तंग आकर और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सड़कों पर आकर तांडव करती है। जिससे दंगे फसाद और रक्तपात होता है। 

अफ्रीका मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिकी देशों में सेना प्रमुखों के द्वारा तख्ता पलट करके सत्ता अपने कब्जे में ले लेंगे। जिससे चुनी हुए सरकार नाम मात्र की रह जाती है। दुनियां के ऐसे देशों में सरकारों में संकट मड़राने ने लगता है। जिससे वहां के सेनापति और लोग सरकारों का रातों-रात तख्ता पलट कर उन्हें राष्ट्र की सुरक्षा और कार्रवाई हेतु पिछले पायदान की ओर धकेल देते हैं। और उनसे सत्ता सुख छीन लेते हैं।

धनिष्ठा नक्षत्र में राहु के प्रवेश के कारण और उसकी बढ़ती हुई ईर्षात्मक प्रवृत्ति से दुनियां के कम से कम तीन से चार बड़े कद के नेताओं को पद से हटाना पड़ता है या उनकी खड्यंत्र के तहत हत्या कर दी जाती है। राज महलों के भीतर राहु का तांडव ऐसी साजिशों को चलना है जो, इतिहास के पन्नों में शायद ही देखी गई हो। 

राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर बारूद के ढेर पर बैठी दुनियां को उकसाने के लिए बहुत ही खड्यंत्रकारी साबित होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इसके बहुत ही गंभीर संकेत प्राप्त हो रहे हैं। क्योंकि राहु शांत बैठे दुश्मनों में के मन में ऐसी खड्यंत्रकारी शक्ति को देता है। जिससे तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बढ़ जाती है। राहु कोई हंसी खेल का ग्रह नहीं है, यह ग्रह जब अशुभ स्थिति में होता है तो, ज्योतिष के पन्नों में राहु का अशुभ प्रभाव दर्ज किया है और इतिहास के पन्नों में युद्ध और वह महाविनाश के पल आज भी गवाही है कि, जब ब्रह्मांड में राहु और सेनापति मंगल जैसे ग्रहों की अहंकारी ऊर्जा और अशुभ ऊर्जा सक्रिय होती है तो, दुनियां में महाविनाश और प्रलय तथा तीसरे विश्व युद्ध की आहट और प्रबल संभावनाएं बन ही जाती है।

मध्य पूर्व का नया संग्राम: यह क्षेत्र राहु के गोचर के कारण भयंकर संग्राम में तब्दील हो जाएगा जो, जलते हुए अंगारे की तरह दिखाई देगा या फिर दो से अधिक परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सीधा हवाई हमला और मिसाइलों की बरसात होगी। 

चीन के दक्षिणी हिस्से या दक्षिण चीन सागर और ताइवान जल डमरूमध्य में नव सैनिकों के आमने-सामने आने से यानी इन दो देशों के बेड़े आमने-सामने जब होंगे तो, उस समय छोटी सी गलती दुनियां को बड़े युद्ध या तीसरे युद्ध की ओर ले जा सकती है।

क्योंकि राहु तकनीक क्षेत्र से बिलॉन्ग करता है, इसलिए इस दौरान सैटेलाइट एड्रेस से हथियारों के जरिए दुश्मन देश के पावर ग्रिड और संचार व्यवस्था को नष्ट करने का अभियान शुरू हो सकता है, जिसमें मिसाइल और ड्रोन के हमले प्रमुख रूप से होंगे। 

इस गोचर के कारण जो वैश्विक शेयर बाजार का असर होगा वह अर्थव्यवस्था को धराशाई कर सकता है। व्यापारिक लेन-देन और पैसे के प्रवाह में अचानक रुकावटें आएंगी जो, 2008 की याद दिला सकती है। जहां शेयर बाजार धड़ाम से गिर जाता है और वैश्विक मंदी के चलते बाजारों में कारोबारी संकट इतना गहरा हो जाता है कि, लोग रोजगार के लिए तरसते लगते हैं। जिससे आम जन जीवन ठप सा होने लगता है।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय देश से तेल खनिज और अन्य उपकरण तथा जो दवाइयां संचार इत्यादि के साधन हैं, उनकी सप्लाई बाधित रहेगी। जिससे व्यापार ठप पड़ जाएगा। और प्रत्येक देश इस गोचर के कारण महंगाई से जूझता हुआ रहेगा। बढ़ती हुए रसोई गैस की मांग पेट्रोलियम पदार्थ तथा ऊर्जा की जरूरतों के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था होटल उद्योग और बाजार धड़ाम हो जाते हैं। यानी कारोबार पूरी तरह ठप होने लगता है और चारों तरफ परेशानी का मंजर दिखाई देने लगता है।

इस दौरान राहु के प्रभाव के कारण डिफेंस कंपनियां मालामाल होगी, रक्षा उपकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा अन्य बारूद विस्फोट तथा चिकित्सा उपकरण और उससे जुड़े शयरों में काफी बढ़त देखी जा सकती है। यानी राहु और मंगल जो सेनापति है, युद्ध से जुड़े लोग और कंपनियां इस दौरान आर्थिक रूप से काफी मजबूत होती दिखाई दे रही। दुनियां में ऐसी कंपनियां ऐसे लोग जो डिफेंस के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ है राहु का गोचर देगा।

राहु के इस गोचर से वैश्विक राजनीति में जहां उथल-पुथल मचेगी और मिडिल ईस्ट से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में विनाशकारी युद्ध की लीला देखने को मिलेगी। क्योंकि राहु का यह गोचर वैश्विक संतुलन के पैरामीटर को अब चेंज करने में तुला हुआ है। जिससे जो विश्व के अभी तक दादा बन रहे थे उनकी दादागिरी अब समाप्त हो सकती है। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार राहु ने ऐसा संकेत दिया है कि, इस काल में दुनियां में बड़ा उलट फेर सत्ता परिवर्तन तृतीय महायुद्ध का शंखनाद हो चुका है। यानी तीसरे विश्व युद्ध की आहट को राहु ने और गरमा दिया है। जिससे विश्व परिदृश्य में अपने को मुखिया मानने वाले लोगों की कमर टूटने लगेगी। उनकी सेना और उनका साम्राज्य बिखरने लगेगा। सीमाओं पर गरजती तोपे और गड़गड़ाती हुई आकाश में मिसाइल तथा सेना का आमने-सामने होना और बैंकों के सामने भरी लाइन इस बात का सबूत सबूत देगी की राहु ने अपने माया जाल को पूरी सफलता के साथ पूरे विश्व में फैला दिया है। जिससे लोग रोते बिलखते परेशान होते देखे जा सकते हैं। 

राहु के इस विनाशकारी प्रभाव का असर सिर्फ वांशिंगटन और बीजिंग तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसका असर आपके कार्यभार आपकी नौकरी आपके दफ्तर आपके निजी जीवन आपके आर्थिक जीवन आपके स्वास्थ्य तथा आपके कारोबार तथा करियर सहित अनेक मामलों में दृष्टिगोचर होगा। इस विश्व परिदृश्य में तीसरे विश्व युद्ध का असर क्या होने वाला है तथा भारत देश की किस्मत पर इसका क्या असर होगा? इसके लिए कौन से गुप्त उपाय और रहस्य ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं, इस भाग 2 में आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस लेख में पढ़ते हैं।

आखिर इस कठिनाई भरे समय में आपको कौन से उपाय करने चाहिए और क्या निर्णय लेना चाहिए और कैसे अपना बचाव करना चाहिए? जिससे आप सुरक्षित रहें और आपका घर परिवार कारोबार व्यापार सब कुछ अच्छा बना तो, हमारे इस राहु के गोचर के द्वितीय भाग को अवश्य पढ़ें।

Q1. 2 अगस्त 2026 को राहु का कौन सा परिवर्तन हो रहा है?

An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार 2 अगस्त 2026 से राहु धनिष्ठा नक्षत्र की ओर बढ़ रहा है। इसे वैश्विक राजनीति, सत्ता, अर्थव्यवस्था और तकनीकी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जा रहा है।

Q2. धनिष्ठा नक्षत्र में राहु का क्या प्रभाव माना जाता है?

An. राहु के धनिष्ठा नक्षत्र से जुड़े प्रभावों को महत्वाकांक्षा, सत्ता संघर्ष, अचानक परिवर्तन, तकनीकी विकास और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से जोड़ा जाता है।

Q3. क्या राहु के इस गोचर से तीसरे विश्व युद्ध की संभावना है?

An. ज्योतिषीय दृष्टि से यह अवधि तनाव और संघर्ष की संभावनाओं से जोड़ी जा सकती है, लेकिन किसी वास्तविक युद्ध या तीसरे विश्व युद्ध की निश्चित भविष्यवाणी केवल ज्योतिष के आधार पर नहीं की जा सकती।

Q4. राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर का शेयर बाजार पर क्या असर हो सकता है?

An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार अचानक उतार-चढ़ाव, आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की चिंता बढ़ सकती है। निवेश संबंधी निर्णय लेते समय वास्तविक आर्थिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखना चाहिए।

Q5. क्या राहु का प्रभाव सरकारों और वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है?

An. ज्योतिष के अनुसार राहु सत्ता संघर्ष, राजनीतिक अस्थिरता, नीतिगत बदलाव और अचानक घटनाओं का संकेतक माना जाता है। इसलिए इस गोचर को राजनीतिक परिवर्तन के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जाता है।

Q6. क्या राहु का यह गोचर भारत को भी प्रभावित करेगा?

An. हां, ज्योतिषीय दृष्टि से राहु के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, व्यापार, रोजगार और सामाजिक परिस्थितियों पर भी देखा जा सकता है। भारत पर विस्तृत प्रभाव के लिए कुंडली आधारित विश्लेषण आवश्यक है।

Continue Reading

Click here for Astro Call !