First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > सावन माह 2025! इस सावन, इन राशियों को मिलेगा भगवान शिव और कुबेर का आशीर्वाद!

साल 2025, में, हर साल की तरह इस साल भी भगवान भोलेनाथ को प्रिय सावन महीना शुरू होने वाला है! कहा जाता है कि, सावन महीने में, भगवान शिव को यदि शुद्ध भाव से जल भी अर्पित कर दिया जाए तो, भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं! इसके अलावा, इस बार सावन महीने में, कुछ ऐसे महासंयोग बनेंगे जो, राशि चक्र की कुछ राशियों को, भगवान शिव और कुबेर का आशीर्वाद मिलने वाला है!  तो, आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम सावन माह 2025 के बारे में, आपको जानकारी देंगे! जिसमें आप सावन महीने में बनने वाले महासंयोग और सबसे अधिक प्रभावित होने वाली राशियों के बारे में जानेगे- 

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सावन महिना, 11 जुलाई (शुक्रवार) से 09 अगस्त (शनिवार) तक चलेगा! यह महीना शिव जी को बहुत प्रिय महीना माना जाता है! ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  इस साल सावन महीना में, कई शुभ संयोग बनने वाले हैं! जिससे कई राशि के जातकों के लिए यह माह मंगलकारी रहने वाला है! शुक्र देव की कृपा से इस सावन महीने में कुछ इन राशियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

सावन माह शुरू होने की तिथि

  • 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार)

समापन की तिथि

  • 9 अगस्त 2025 (शनिवार)
  • पहला सोमवार व्रत: 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सोमवार व्रत: 21 जुलाई 2025
  • तीसरा सोमवार व्रत: 28 जुलाई 2025
  • चौथा सोमवार व्रत: 4 अगस्त 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल के सावन माह की सबसे खास बात ये है कि इस बार के सावन में ग्रहों का भी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है! जो कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी होगा! जान लें कि, उन विशेष फलदायी राशियों में कहीं आपकी राशि भी तो शामिल नहीं है? इस साल, ग्रहों में सबसे अधिक प्रभावशाली ग्रहों (सूर्य, मंगल और शुक्र) का राशि परिवर्तन होगा! इसके साथ ही, 500 साल बाद, ऐसा महासंयोग बनने जा रहा है, जिसमें, सावन माह में बुध और शनि वक्री होने जा रहे हैं! जिसके फलस्वरूप सावन में कुछ राशियों के भाग्य खुलने वाले हैं!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में, सावन माह यानी जुलाई 2025 में, शुक्र देव के वृषभ राशि में गोचर  करेंगे! जिससे कर्क राशि के जातकों को इस सावन महीने में बहुत ही शुभ और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे! शुक्र देव के शुभ प्रभाव से कर्क राशि के जातकों, के जीवन में, स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां दूर होगी! जातक का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा! आय के साधनों में वृद्धि होगी! यदि आप कोई पूंजी निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो, यह समय आपके लाभ को दुगना कर देने वाला समय साबित होगा! देवशयनी एकादशी से पहले भूमि या भवन के लिए भी आप पहले से टोकन ले सकते हैं समय अनुकूल है! व्यापार में, नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे! जिससे व्यापार में वृद्धि होगी! 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान समय में सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का चरण चल रहा है! लेकिन, आपके लिए यह सावन का महीना, शुक्र देव की कृपा से बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला होगा! आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी! इस सावन महीने में आपकी धार्मिक यात्रा या  किसी बड़े तीर्थस्थल के लिए जा सकते हैं! यह सावन महिना आपके लिए जीवन के कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ साबित होगा! जिससे न सिर्फ आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी, बल्कि आप सफल भी होंगे! भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से आपके व्यवसाय में आपको बहुत लाभ होगा! जो, जातक नौकरी\जॉब से जुड़े हैं उन्हें वेतन व्रद्धी मिल सकती है! व्यर्थ के झगड़ों में ना पड़ें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें!

सावन माह, कन्या राशि के जातकों के लिए भी वरदान साबित होगा! कन्या राशि के जातकों, को कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी! विशेष रूप से व्यवसाय करने वाले जातकों, को बहुत लाभ होगा! इस माह आप, अपने कारोबार को लेकर कई बड़े निर्णय करेंगे, जो आपको भविष्य में बहुत सफल बनाएगा! यह समय आपको बहुत मुनाफा देने वाला होगा! व्यवसाय में आपको कोई नया साझेदार मिल सकता है! घर में स्वर्ण आभूषण की खरीद हो सकती है! घर-परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा! आपके व्यवसाय का विस्तार होगा! यह समय निवेश के लिए बहुत उत्तम रहेगा! आर्थिक समस्या दूर करने के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें! 

हमारे, ‘मंगल भवन’ के ज्योतिष आचार्यों की गणना में, तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य,  देवी मां आदिशक्ति दुर्गा हैं! अतः इस सावन महीने 2025 में, तुला राशि के जातकों पर, शुक्र देव की कृपा के साथ-साथ मां आदिशक्ति की कृपा भी बरसेगी! इस महीने आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा! आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी! व्य्वास्स्य में यदि कोई समस्या चल रही हो तो, इस माह वह भी दूर होगी और घर में खुशियों का वातावरण रहेगा! समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा! आय के नए साधन बनेंगे! परिवार के साथ यात्रा के योग बनेंगे! जेवण साथी का अच्छा सहयोग मिलेगा! सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को बड़ा पद और मान-सम्मान मिलेगा! 

सावन माह 2025

सावन माह में, ऐसे कुछ आसान से उपाय किए जाते हैं जिससे भगवान भोलेनाथ को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है! इस सावन आप भी यह उपाय जरूर करें!  

  1. सावन माह में भगवान शिव के रुद्राभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जातक को सभी प्रकार के सुख मिलते हैं! 
  2. सावन माह में, भगवान शिव के शिवलिंग पर जल चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं! 
  3. बेलपत्र भगवान शिव को विशेष रूप से प्रिय है, सावन माह में, भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और स्वास्थ्य लाभ होता है!
  4. पवित्र सावन माह में भगवान शिव की स्तुति करने और उनके मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं! 
  5.  सावन में भगवान शिव के धार्मिक अनुष्ठान, दान और पुण्य और पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं! 
  6. पवित्र सावन माह में सात्विक भोजन, व्रत और उपवास करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आत्मशुद्धि होती है!

Q. इस साल 2025 में, सावन माह कब से कब तक रहेगा?

An. वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सावन महिना, 11 जुलाई (शुक्रवार) से 09 अगस्त (शनिवार) तक चलेगा! यह महीना शिव जी को बहुत प्रिय महीना माना जाता है! ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  इस साल सावन महीना में, कई शुभ संयोग बनने वाले हैं!

Q. क्या, सावन माह 2025, सिंह राशि के लिए शुभ है?

An. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान समय में सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का चरण चल रहा है! लेकिन, आपके लिए यह सावन का महीना, शुक्र देव की कृपा से बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला होगा! आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी! इस सावन महीने में आपकी धार्मिक यात्रा या  किसी बड़े तीर्थस्थल के लिए जा सकते हैं!

Q. सावन माह में क्या-क्या विशेष उपाय करना चाहिए?

An. सावन माह में भगवान शिव के रुद्राभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जातक को सभी प्रकार के सुख मिलते हैं! पवित्र सावन माह में, भगवान शिव के शिवलिंग पर जल चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं! बेलपत्र भगवान शिव को विशेष रूप से प्रिय है, सावन माह में, भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और स्वास्थ्य लाभ होता है! सावन माह में भगवान शिव की स्तुति करने और उनके मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं!

Q. यह सावन माह 2025 में क्यों विशेष शुभ है?

An. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल के सावन माह की सबसे खास बात ये है कि इस बार के सावन में ग्रहों का भी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है! जो कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी होगा!  इस साल, ग्रहों में सबसे अधिक प्रभावशाली ग्रहों (सूर्य, मंगल और शुक्र) का राशि परिवर्तन होगा! इसके साथ ही, 500 साल बाद, ऐसा महासंयोग बनने जा रहा है, जिसमें, सावन माह में बुध और शनि वक्री होने जा रहे हैं!

Continue Reading

Click here for Astro Call !