शुक्र का हस्त नक्षत्र में प्रवेश 2026: 12 राशियों पर प्रभाव व उपाय
शुक्र के इस गोचर का 12 राशियों पर संक्षिप्त प्रभाव
मेष सिंह धनु: अग्नि तत्व
मेष राशि:
काल पुरुष की कुंडली के अनुसार कन्या राशि में शुक्र का गोचर मेष राशि के छठे भावगत हो रहा है। जिससे आपको अपने सेहत का पूरा ख्याल रखना पड़ेगा कार्य और व्यापार में अपने सहकर्मियों के साथ और समकक्ष अधिकारियों के साथ वैचारिक विवादों से बचें बुद्धिमत्ता से काम लें। बुद्धिमत्ता से आप अपने विरोधियों को पराजित कर सकते हैं।
सिंह राशि:
शुक्र आपके द्वितीय भावगत गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको कीमती आभूषण और वस्तुओं का लाभ होगा। अच्छे-अच्छे स्वादिष्ट भोजन और अच्छी वक्तव्य शैली से आपको यहां लाभ मिलता रहेगा। जिससे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आपका कद उच्च होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और सौहार्ट से मन प्रसन्न होता रहेगा। इस दौरान कोई धार्मिक और मांगलिक कार्यों को कर सकते हैं।
धनु राशि:
शुक्र का गोचर आपके कर्म भागवत हो रहा है, जिससे आपको यहां संभल कर चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि शुक्र आपके कार्यक्षेत्र में चुनौती को बढ़ाने वाला रहेगा। इसलिए यहां संभाल कर आपको कोई निर्णय लेना चाहिए। किसी ऐसे निर्णय में जल्दबाजी न करें जो जोखिमों से भरा हुआ हो।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
वृषभ कन्या मकर: भूमि तत्व
वृषभ राशि:
इस राशि से शुक्र का गोचर पांचवे भाव में हो रहा है। जिससे कला डिजाइन कंप्यूटर शिक्षा प्रतियोगिता क्षेत्रों में अच्छी बढ़त को देने वाला रहता है। प्रेम संबंधों में रोमांस तथा सुखद स्थिति को लाने वाला रहता है। वैवाहिक जीवन में संतान लाभ के संकेत भी शुक्र दे रहा है। शुक्र का गोचर आपके लिए वरदान की तरह रहेगा। क्योंकि यह आपके राशि स्वामी का गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ स्थिति को दर्शा रहा है।
कन्या राशि:
शुक्र का गोचर आपके लग्न भाव में हो रहा है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शारीरिक ऊर्जा और सुख आपका बढ़ेगा। विरोधियों को माकूल जवाब देने की शक्ति आएगी। लेकिन छोटी-छोटी बातों में सावधानियां रखें, अन्यथा आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है।
मकर राशि:
शुक्र का गोचर आपकी राशि से भाग्य भाव पर हो रहा है जो, आपके सौभाग्य को बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अच्छे सुंदर वस्त्र आभूषण आकर्षक वाहन लाभ तथा धन आकस्मिक रूप से मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से कोई लंबी या छोटी दूरी की धार्मिक तथा व्यवसाय की यात्राएं हो सकती है। इस दौरान जीवनसाथी का का अच्छा सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन तुला कुंभ: वायु तत्व
मिथुन राशि:
आपकी राशि से सुख भागवत शुक्र का गोचर हो रहा है। जिससे आपको लग्जरियस भवन के निर्माण या उसे खरीदने में सफलता मिलेगी। नया वाहन लेने और माता-पिता की तरफ से अच्छा सहयोग आपको मिलेगा। समाज में ख्याति और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छे परिणाम को दर्शा रहा है। आप देखेंगे कि, आपके साथ बहुत अच्छे लोग भी जुड़ रहे हैं।
तुला राशि:
आपके राशि के स्वामी शुक्र ही है जो,आपके लिए शुभ और सकारात्मक स्थिति को निर्मित कर रहे हैं। शुक्र का गोचर इस समय आपकी राशि से 12वें भावगत हो रहा है। जिससे आपके बहुत से रुके हुए कार्य बनेंगे। आपको अचानक धन लाभ मिलेगा और विदेश की लंबी और लाभकारी यात्राएं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क का भी लाभ मिलेगा। इस दौरान आपका खर्च अधिक बढ़ेगा और यदि कोई न्यायालय से जुड़े मामले हैं, जिनमें कोर्ट कचहरी के तो, वहां आपको विजय मिलेगी।
कुंभ राशि:
आपकी राशि से शुक्र का गोचर आठवें भागवत हो रहा है। जिससे आपको अचानक लॉटरी, निवेश किसी संपत्ति या गुप्त तरीके से खनन आदि के क्षेत्रों से बालू मेट्रो के निर्माण तरल पदार्थ आदि क्षेत्रों से अच्छा धन लाभ होता दिखाई दे रहा है।
कर्क वृश्चिक मीन: जल तत्व
कर्क राशि:
घर परिवार में सुखद माहौल बनेगा भाई बहनों के मध्य परस्पर सामंजस्य और सुखद वातावरण बना रहेगा। इस दौरान मध्यम दूरी की लाभकारी यात्रा अच्छी रहेगी। सूचना प्रौद्योगिकी मीडिया प्रशासन उत्पादन विक्रय के क्षेत्रों में महारत हासिल होगी। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते तो, उसके लिए बहुत अच्छा समय है। निजी संबंधों में अचानक तनाव बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
शुक्र आपके 11वें भागवत गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको यहां अच्छा धन लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म खेल राजनीति उद्योग व्यापार सूचना प्रौद्योगिकी गाड़ी के निर्माण आदि के क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक सम्मान वस्त्र आभूषणों का लाभ। अध्ययन के क्षेत्र में सफलता प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
मीन राशि:
शुक्र का गोचर आपके सातवें भावगत हो रहा है। जिससे कोई व्यापारिक जीवन में अच्छी बढ़त मिलेगी। कारोबारी क्षेत्र में मुनाफा बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र में पदोन्नति और अच्छे लाभ के योग शुक्र का यह गोचर दे रहा है। लेकिन नीच राशिगत गोचर करता शुक्र आपके वैवाहिक या निजी संबंध में काफी उठा पटक ला सकता है। उनके स्वास्थ्य की समस्या आ सकती है। जरूरी उपचार लेते रहें।
शुक्र के गोचर के दौरान क्या करें और क्या ना करें?
यह करें:
भगवती लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिदिन आराधना और पूजा करें, श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ जरूर करवाएं। अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें। यदि आप किसी ड्राइंग पेंटिंग फिल्म कला लेखन से जुड़े हैं तो, उन्हें जरूर करें, और अपने शरीर में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें, क्योंकि स्क्रीन की समस्याएं और रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
यह ना करें
जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में उनकी आदतों जैसे उनकी पसंद का परफ्यूम या भोजन और अन्य आदतों में टोंक टांक अधिक न करें।
किसी प्रकार के लेन-देन में लापरवाही ना बरतें, उसका वैधानिक दस्तावेज जरूर तैयार कर लें।
रिश्तो में अधिक अनाधिकार की चेष्टा से बचना चाहिए अन्यथा यहां तनाव गहरे हो सकते हैं।
अचूक ज्योतिष उपाय:
यदि शुक्र के इस गोचर से आपके जीवन में रिश्तों में तनाव हो, शरीर में रोग त्वचा संबंधी विचार और आर्थिक तंगी तथा भोजन में अरुचि जी मिचलाना आदि लक्षण प्रकट हो तो, मंदिर में हरी और सफेद वस्तुओं का दान दें, जैसे हरी मूंग की डालें, सफेद चावल घी दूध दही आदि का दान दें और लाल वस्तुओं का दान तांबे के लोटे में गेहूं भरकर दान दे सकते हैं। और भगवान सूर्य की आराधना करें तो, इससे आपका कल्याण होगा।
सुगंधित इत्र और परफ्यूम का दान मंदिर में दें या भगवान में प्रतिदिन सुगंधित इत्र और परफ्यूम लगाएं जो पवित्र रूप से बना हुआ हो। बुध शुक्र और रविवार के दिन गुलाब मलयागिरी चंदन और चमेली वाले इत्र का प्रयोग भी आप अपने हाथ की हथेली में कर सकते हैं।
यह भी जरुर पढ़ें- शुक्र का हस्त नक्षत्र में प्रवेश 2026: सुख-प्रेम पर असर
निष्कर्ष:
शुक्र का गोचर यह संदेश दे रहा है कि, हमें अपने कार्यों और अपनी कलाओं के प्रति सचेत होना चाहिए। अनावश्यक विवाद से बचते हुए अपने कर्म लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए।
अपने कला कौशल को संभालते हुए मजबूत राजनीति के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश शुक्र का गोचर यहां दे रहा है। क्योंकि शुक्र सुविधाओं को देने वाला जीवन के आनंद को बढ़ाने वाला, निजी संबंधों में रोमांस को जगाने वाला है। वैवाहिक जीवन मैं सुख सुविधाओं को देने वाला होता है। वहीं बुध आपकी कम्युनिकेशन स्किल और मीडिया संचार बैंकिंग आदि क्षेत्रों में अच्छी पकड़ को देने वाला ग्रह है। हालांकि शुक्र का यहां नीच राशि में गोचर करना कई परेशानियों को खड़ा कर सकता है। ऐसे में सूझबूझ तथा धैर्य के साथ आपको आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. शुक्र के हस्त नक्षत्र में गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। किसी के लिए धन, करियर और संबंधों में लाभ के योग बनेंगे, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में सावधानी रखनी होगी।
Q2. शुक्र के गोचर में किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है?
An. वृषभ, मकर, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को धन, करियर, भाग्य, सामाजिक प्रतिष्ठा और संबंधों से जुड़े सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
Q3. शुक्र के गोचर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
An. कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद से बचें, आर्थिक लेन-देन में लापरवाही न करें और प्रेम तथा वैवाहिक संबंधों में एक-दूसरे की आदतों पर अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें।
Q4. शुक्र के गोचर के लिए कौन-से ज्योतिष उपाय किए जा सकते हैं?
An. माता लक्ष्मी और सरस्वती की पूजा, श्री सूक्त एवं पुरुष सूक्त का पाठ और मंदिर में सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। अपनी कुंडली के अनुसार उपाय के लिए ज्योतिषीय सलाह लेना बेहतर रहेगा।
Q5. क्या शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर प्रेम और वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा?
An. हां, शुक्र प्रेम, विवाह और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह है। इसलिए इसका गोचर निजी संबंधों को प्रभावित कर सकता है। कुछ राशियों के लिए रोमांस और सामंजस्य बढ़ेगा, जबकि कुछ को रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।
Q6. शुक्र के गोचर में धन लाभ के योग किन राशियों के लिए बन सकते हैं?
An. सिंह, मकर, तुला, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन, संपत्ति, करियर या अचानक लाभ से जुड़े अवसर बन सकते हैं। वास्तविक फल जन्मकुंडली में शुक्र की स्थिति पर भी निर्भर करता है।