शुक्र स्वाति नक्षत्र में: 12 राशियों की किस्मत का ताला खुलेगा?
12 राशियों के बंद किस्मत का कनेक्शन कहां रखी है आपके किस्मत की ताले की चाबी?
11 सितंबर 2026 को शुक्र का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश आपकी किस्मत के बंद ताले को खोलने के लिए आ रहा है।
आईए देखते हैं आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस लेख में की 12 राशियों की किस्मत पर कौन सी चाबी फिट बैठ रही है। कहीं आपकी किस्मत की कनेक्शन के बंद ताले की चाबी क्या इसी गोचर के गुच्छे में तो नहीं लटक रही, या फिर आपकी किस्मत की चाबी को कहीं और रख दिया गया है। इन सब बातों का क्रमशः विश्लेषण करेंगे…
मेष राशि:
शुक्र का यह गोचर आपके किस्मत की बंद तिजोरी खोलना आ रहा है। जिससे करियर के क्षेत्र में उच्च किस्म का उछाल आएगा।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
आपके कार्य और व्यापार के क्षेत्र में कुछ ऐसा अप्रत्याशित घटित होने वाला है। जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। अचानक आपके वरिष्ठ अधिकारी या कोई विदेशी क्लाइंट आपके कार्य और व्यवहार से इतना प्रभावित हो जाएंगे कि, आपकी रुकी हुई डील इस दौरान मिल सकती है। जिसके लिए वर्षों से प्रयास किया जा रहे थे।
आर्थिक क्षेत्र में आपको बहुत बड़ा लाभ होने का मसौदा तैयार हो चुका है। लेकिन इस किस्मत के ताले के खुलते ही आपकी सफलता से अपने लोग ही अंदर ही अंदर आपके विरोधी बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में कोई पुरानी बातें या राज खुल सकते है। इन घटनाक्रम में आप देखेंगे कि मानसिक और शारीरिक तकलीफ हो रही है, तनाव बढ़ रहे हैं। लेकिन अंत में सब कुछ अच्छा होगा।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
वृषभ राशि:
आपके जीवन में यह गोचर सुख सुविधाओं की बड़ी सौगात देने वाला रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति के कार्य और व्यवहार तथा उनके धोखे से अंदर से आप हिल सकते हैं।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
आपकी राशि स्वामी शुक्र देव अपने इस गोचर में आपको भौतिक रूप से संपन्न बनाने वाले और बहुत बड़ा पद प्रतिष्ठा देने की तैयारी कर चुके हैं। जिसके कारण आपके रहन-सहन का स्तर बहुत ही शानदार होने वाला है।
यहां बैंक बैलेंस और आर्थिक मोर्चे पर कदम-कदम पर सफलता मिलेगी। और आप प्रसन्न होते रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नजदीकी सहकर्मी आपको पिछले पायदान पर लाने की नाकाम साजिश रह सकता है। इस दौरान अपने बारे में किसी को सही जानकारी ना दें कि आप क्या कर रहे हैं।
मिथुन राशि:
आपके उम्दा किस्म के प्रयासों की भूरि भूरि कर प्रशंसा होगी। अचानक कोई अजनबी व्यक्ति आपकी किस्मत के बंद ताले को खोलने का काम कर सकता है।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन कलात्मक चीजों में खेल मीडिया और अन्य दूसरे क्षेत्र जो सौंदर्य आभूषणों से जुड़े हैं, वहां पर आपको मशहूर होने का कोई ऐसा जरिया मिलेगा। जिससे आप बड़े किरदारों में शामिल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ ऐसा रहस्यमई घटना क्रम हो सकता है, जिस व्यक्ति का बैकग्राउंड रहस्यों से भरा होगा। वह आपके निजी संबंधों का रोमांटिक पार्टनर हो सकता है।
आर्थिक मोर्चे पर बहुत बड़ा लाभ यह घटनाक्रम देने वाला रहेगा वैसे संतान पक्ष के कुछ व्यवहारों से आपका मन दुखी हो सकता है। ऐसे में घर परिवार का माहौल शांति में हो सकता है।
कर्क राशि:
भू जायदाद के मामलों में हो जाएगी बल्ले बल्ले। लेकिन घर की छत के नीचे ही एक अंजना डर आपको परेशान करेगा।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
इस दौरान आधुनिक नए वाहनों को खरीदने का सपना सच होगा। यदि आप कोई भूमि और जायदाद खरीदना चाह रहे हैं तो, उसके लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। यह आपके लिए बहुत ही सकारात्मक परिणामों में से एक बेहतरीन परिणाम है।
पैतृक संपत्ति में यदि कोई अवैध लड़ाई झगड़ा चल रहे थे दावेदारी चल रही थी तो, वहां बड़ा लाभ मिलेगा। लेकिन घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिससे आपको परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। रात की नींद गायब हो जाएगी। कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के बेहतरीन योग रहेंगे।
सिंह राशि:
बढ़ते हुए पराक्रम से शत्रु घुटने टेक देंगे। बने बने कामों को बिगाड़ सकती है, आपकी छोटी सी गलती यहां दे ध्यान।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
पारिक और कार्मिक जीवन के लिए यह अद्भुत समय रहेगा। जिससे आप किसी कारोबारी समझौते को अंतिम रूप देने की डील पक्की कर सकते हैं। धन मामलों में आपको बहुत बड़ा लाभ होता दिखाई दे रहा है। लेकिन बोलचाल की भाषा में अभिमान के कारण कोई आहत हो सकता है, इसका ध्यान रखें।
प्रेम संबंधों में रोमांटिक पलों का दौर रहेगा। लेकिन अचानक आपने जो उन्हें तीखा बोल दिया है, वह बार-बार उनके मन में आता रहेगा। जिससे संबंधों में तनाव चरम पर हो सकते हैं। घर परिवार के प्रति जिम्मेदार रहें, अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लगा सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय बहुत ही बेहतरीन रहेगा।
कन्या राशि:
बोलचाल की भाषा में बहुत ही सुंदर प्रभाव रहेगा। जिससे ऐसा लगेगा कि, बहुत बड़े वक्ता और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। इस शैली के कारण आपको छप्पर फाड़ धन मिलने वाला है।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
इस गोचर के दौरान आपको विशेष रूप से धन लाभ होगा। यदि पूंजीगत निवेश या लेन-देन के मामलों में कोई पैसा फस गया है तो, पुनः प्राप्त होगा। इस दौरान गुप्त रूप से भी आपको धन मिलने की योग बन रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य मामलों में गले की खरास दांत के दर्द आंखों में जलन या सर दर्द तथा इंफेक्शन हो सकते हैं। जिसे डॉक्टर जल्दी नहीं समझ पाएंगे। घर परिवार में धन संपत्ति के बंटवारों को लेकर कोई पुराने विवाद अचानक उठाने लगेंगे। यहां उग्रता से बचते हुए बौद्धिकता से काम लेना होगा।
तुला राशि:
इस गोचर का मास्टरमाइंड और कोई नहीं आपकी राशि स्वामी ही है। जिससे आपके व्यक्तित्व का प्रभाव चारों तरफ दिखाई देगा। लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव चरम पर हो सकते हैं।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
शुक्र का गोचर कहीं और नहीं बल्कि आपकी खुद की ही राशि में हो रहा है। स्वाति नक्षत्र आपकी ही राशि का नक्षत्र है। जिससे सामाजिक जीवन में राजनीतिक कार्मिक और व्यापारिक जीवन में आप राजा बनकर बैठेंगे। समाज में आपका बढ़ता हुआ लेवल आपकी प्रतिष्ठा को और उच्च करने वाला रहेगा।
करियर के क्षेत्र में पदोन्नति और जिस पद के आप हकदार थे वह मिलेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण विश्वास की एक ऐसी रेखा खींच सकती है, जो बहुत बड़ी हो सकती है और वह घर परिवार के लिए घातक हो सकती है।
वृश्चिक राशि:
देश और देशांतर में आपको ऐसी प्रगति मिलेगी जो, आपको अमीर बनाने वाली रहेगी। लेकिन आपके खर्चों का रिकॉर्ड सीधे हाई लेवल में पहुंच सकता है।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
ऐसे लोग जो कि मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने की इच्छुक हैं या विदेश जाना चाह रहे हैं। उनके लिए यह गोचर बहुत ही मनपसंद परिणाम लेकर आया है। जिससे उन्हें अप्रत्याशित लाभ और मान सम्मान मिलेगा। लेकिन यहीं पर एक गुप्त राज दफन है जो, इसके दूसरे पहलू को समझा रहा है कि, आपको यह गोचर कर्ज के दलदल में धकेल सकता है जो, आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत खराब हो सकता है। इसमें कोर्ट कचहरी के फैसले आपके फेवर में हो सकते हैं। लेकिन गुप्त साजिशों के चलते आप परेशान रहेंगे।
धनु राशि:
आपके अधूरे सपने इस दौरान एक ही झटके में पूरे होंगे। लेकिन दोस्त के रूप में छुपे हुए तत्वों से रहें सावधान।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
यहां पर शुक्र का गोचर आपके लाभ स्थान में हो रहा है जो, आपके लिए जबरदस्त इंनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। यहां निवेश लॉटरी प्रॉपर्टी विक्रय आदि के क्षेत्र से बहुत बड़ा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यदि आप किसी कारोबारी डील को फाइनल करना चाह रहे हैं या कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में लेना चाह रहे हैं आप एक ठेकेदार हैं तो, यहां पर आपकी चांदी होने वाली है। प्रेम संबंधों में बढ़ते हुए रोमांस और नजदीकियों से उन्हें लेकर आपका मूड और सकारात्मक रहेगा। जिससे आप उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन लोगों पर अधिक विश्वास करना आपके लिए घातक हो सकता है।
मकर राशि:
कारोबारी जीवन और करियर के क्षेत्र में सर्वोच्च सफलता का मार्ग निर्मित होगा। लेकिन घर परिवार तथा निजी रिश्तों में एक अजीब सा सन्नाटा रिश्तों को दूर करता दिखाई दे रहा है।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
कारोबारी जीवन में और नौकरी के क्षेत्र में आपकी तरक्की के रास्ते साफ़ हो चुके हैं। किस्मत के ताले को यहां शुक्र देव ने खोल दिया है। जिससे आपका साक्षात्कार आपकी कार्यशैली सफल होगी। अधिकारियों के साथ सम्मान और तालमेल बढ़ेगा।
लेकिन यह सफलता पाने के लिए आपको प्रेम संबंधों तथा पारिवारिक जीवन में एक बड़ी दीवार खड़ी हो सकती है। माता-पिता या परिवार के बुजुर्गों का ध्यान ना देना उनका सम्मान ना करना आपके संबंधों को बहुत ही अशांत बना देंगा। जिससे घर की सुख शांति भंग होगी। यहां पारिवारिक और रिश्तो में सामंजस्य और कार्य के साथ संतुलन बनाने का एक बड़ा चैलेंज उपस्थित होगा।
कुंभ राशि:
यहां पर शुक्र का गोचर जो इस स्वाति नक्षत्र में होने जा रहा है। वह आपकी किस्मत के बंद ताले को खोलने के लिए आ रहा है। जिस जिस भी काम को आप हाथ लगाएंगे वह सफल हो जाएगा। मिट्टी भी सोना बन जाएगी।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
भाग्य स्थान में शुक्र का स्वाति नक्षत्र में आना आपके लिए किसी सौगात से कम नहीं है। जिससे आपको अनेक प्रकार के वस्त्र आभूषणों का लाभ मिलेगा। कार्मिक और व्यापारिक जीवन में बहुत बड़ी सफलता और सम्मान के हकदार बनेंगे।
इस दौरान कोई धार्मिक और परोपकार के आयोजनों को अंतिम रूप दे सकते हैं। यदि आप लंबी या छोटी दूरी की यात्राएं और उच्च शिक्षा के प्रयासों में लगे हैं तो, वह बेहतरीन परिणाम देंगे। सफल होंगे धन लाभ बढ़ेगा। लेकिन धर्म और आध्यात्मिक के क्षेत्र में बढ़ते हुए विश्वास और गलत संगत के कारण आपकी सामाजिक छवि धूमिल होगी।
मीन राशि:
अचानक पूंजीगत निवेश कमीशन वसीयत के क्षेत्र से धन लाभ मिलेगा। लेकिन दुर्घटनाओं और गुप्त षड्यंत्र का जाल और शत्रु की चाल से रहे सावधान।
गोचर का प्रमुख घटनाक्रम:
अष्टम भाव का गोचर आपके कार्य व्यापार में कोई सस्पेंस खड़े कर सकता है। जिससे संबंधित क्षेत्र में आपको कई बार उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा। यहां से अचानक धन लाभ होगा। पूंजीगत निवेश विदेश तथा अन्य क्षेत्रों से अचानक आपका मुनाफा बढ़ेगा। इस दौरान ससुराल पक्ष से भी आपको सहयोग और सम्मान मिलेगा।
यह भी जरुर पढ़ें- शुक्र का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश 2026: बड़े बदलाव के संकेत
लेकिन स्वास्थ्य के मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत रहेगी कोई इंफेक्शन गुप्तांगों के रोग बैक पेन घुटनों के दर्द आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अन्यथा कोई चोट या दुर्घटना हो सकती है।
निष्कर्ष:
इस गोचर का अंतिम निष्कर्ष और सत्य यह आ रहा है कि, यह देश और दुनियां में बड़े लाभ के साथ कूटनीतिक बदलाव का संकेत दे रहा है। प्रत्येक राशि में कुछ अलग मोड और घटनाक्रम लेकर के उपस्थित है। इस दुनियां में बनावटी सत्य को नहीं पहचाना तो, सामने गड्ढे को नहीं देखा तो कुछ राशियों को हांनि होगी, जो देखकर चलेंगे उन्हें बहुत बड़ा फायदा होगा। वह राजा बनकर राज करेंगे।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. शुक्र स्वाति नक्षत्र में कब प्रवेश करेगा?
An. 11 सितंबर 2026 को शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है।
Q2. शुक्र के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों को लाभ होगा?
An. शुक्र के इस गोचर से मेष, वृषभ, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ सहित कई राशियों को करियर, धन, व्यापार और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
Q3. शुक्र स्वाति नक्षत्र का तुला राशि पर क्या प्रभाव होगा?
An. तुला राशि के लिए यह गोचर विशेष माना जा सकता है क्योंकि स्वाति नक्षत्र तुला राशि में स्थित है। व्यक्तित्व, सामाजिक प्रतिष्ठा, करियर और व्यापार में प्रभाव बढ़ सकता है, हालांकि वैवाहिक संबंधों में सावधानी जरूरी होगी।
Q4. शुक्र स्वाति नक्षत्र का धन और करियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को रुका हुआ धन मिलने, व्यापारिक सौदे सफल होने, पदोन्नति और नए अवसर प्राप्त होने के संकेत मिल सकते हैं।
Q5. क्या शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रेम संबंधों को प्रभावित करेगा?
An. हां, शुक्र प्रेम और संबंधों का प्रमुख कारक है। इसलिए इस गोचर में कुछ राशियों के प्रेम जीवन में रोमांस और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ के रिश्तों में पुराने विवाद या गलतफहमियां सामने आ सकती हैं।