First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > Taurus and Cancer Compatibility | वृषभ-कर्क राशि में अनुकूलता, समानता के साथ जानें कुछ महत्वपूर्ण पक्षों में बारीकियां

वृषभ-कर्क राशि अनुकूलता- ज्योतिष शास्त्र में, वृषभ राशि, स्थिर व पृथ्वी चिन्ह कहलाता है। वहीँ, कर्क राशि का प्रतीक चिन्ह  केकड़ा हैं। वे दोनों एक- दूसरे से अलग दो संकेत हैं। जो की एक मैत्रीपूर्ण व आसान रिश्ता बनाने में काफी हद तक सक्षम है। इतना ही नहीं, ये दो राशियां राशि चक्र की सबसे मधुर और अधिक अनुकूल जोड़ियों में से एक कहलाती हैं। आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम वृषभ और कर्क राशि के कुछ अनुकूल पक्षों के बारे, में जानकारी देंगे- आशा करते हैं यह जानकारी आपके लिए उपयुक्त हो- 

वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, ये दोनों ही राशियाँ,  दो दयालु आत्माएं, दो विश्वसनीय व्यक्ति के रूप में पृथ्वी की गहराई व पानी की शांति का अनुसरण करने वाली होती है। अनुकूलता के मामले में, वृषभ और कर्क का मिलन ज्योतिष की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ मन जाता है। साथ ही, स्वभाव व व्यक्तित्व को लेकर भी बहुत सी समानताएं होती हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातक, व्यक्तिगत रूप से, दृढ़ निश्चयी होते हैं। ऐसे लोग अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को योग्यता के आधार पर भाप लेते हैं। अपने, मजबूत व्यक्तित्व के गुण के कारण, वे एक मार्मिक, व्यावहारिक और कामुक दिमाग वाले व्यक्ति होते है। यह, राशि चक्र की दूसरी राशि है और इस राशि में जन्म लेने वाले   जातक, विश्वसनीय, वफादार और बहुत भरोसे के लायक होते हैं। कोमल मन के ये वृषभ राशि के लोग हर प्रकार की सुंदरता के प्रति अपनी रुचि दिखाने वाले होते हैं।

दूसरी ओर, कर्क राशि, राशि चक्र की सबसे अधिक देखभाल करने वाली और मददगार राशियों में से एक कहलाती है। यह राशि चक्र में चौथे स्थान पर आती है। इस राशि में, जन्म लेने वाले जातक परिवार-उन्मुख होते हैं। ऐसे जातक,  घरेलू व पारिवारिक खुशियों के प्रति आकर्षित होते हैं। स्वभाव से, कर्क राशि के जातक, उदार होते हैं।  जो दूसरों के प्रति, आदरणीय और अपने प्रियजनों के विकास व हित में पोषणकारी भूमिका निभाना पसंद करते हैं। केकड़े यानी कर्क राशि का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू यह है कि यह अपने प्रियजनों व परिवार को खुश करने के बदले में कुछ भी उम्मीद नहीं करते हैं और उनके लिए, सब कुछ करते हैं।

वैसे तो, बैल और केकड़ा यानी वृषभ और कर्क दोनों ही राशियाँ अपने रिश्ते में, प्रारंभिक चरण में कुछ गतिविधियों को लेकर धीमी गति से चलना पसंद करते हैं। जिसमें वें पहले कुछ महीनों में एक-दूसरे के साथ सावधानी व् बहुत सुरक्षा के साथ आगे बढ़ते हैं। हालांकि, एक बार जब कर्क और वृषभ राशि वाले जातक किसी के साथ गहरा संबंध और समझ को विकसित कर लेते हैं तो, उनका बंधन लगभग अटूट हो जाता है। ऐसा इसलिए संभव होता है, क्योंकि यह उनकी आपसी समझ एक-दुसरे के प्रति विश्वास, सम्मान और प्रशंसा की नींव पर बना है।

इसके साथ ही, चूँकि वृषभ और कर्क दोनों ही राशियाँ अराजकता को छोड़कर, स्थिरता में रहना पसंद करते हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के साथ बहुत अनुकूल होते हैं। हालांकि ऐसा होने में काफी समय लगता है। बैल की ताकत और कर्क राशि वालों की आपसी समझ अपने साथी को सुरक्षित और प्यार का एहसास कराती है।

  1. पारिवारिक मामलों में, कर्क राशि वालों को घर बनाना पसंद होता है और वृषभ राशि वालों को उस घर में समृद्धि और सुंदरता भरने की इच्छा होती है। 
  2. वे एक-दूसरे के चारों ओर एक कार्यात्मक गतिशीलता बनाते हैं और लगभग हर समय अपनी तय की हुई शैली से जुड़े रहते हैं।
  3. कोई भी एक-दूसरे के प्रति प्रतिबद्ध होने से नहीं डरता, लेकिन दोनों तब तक किसी बड़े काम में जल्दबाजी नहीं करेंगे; जब तक कि उन्होंने अपने रिश्ते को विकसित करने में उचित समय नहीं बिताया हो। 
  4. कर्क राशि का पुरुष और कर्क राशि की महिला सौम्य होते हैं और वहीँ वृषभ राशि के लोग दिल के भीतर छिपी असुरक्षाओं के प्रति बेहद समझदार होते हैं।
  5. दोनों, ही राशियों में, आत्मविश्वास भरपूर होता है और जो, बुरे समय में अपने साथी को ठोस समर्थन देगा। 
  6. एक बार रिश्ते के प्रति प्रतिबद्ध होने के बाद वृषभ और कर्क दोनों ही राशियाँ बेहद वफादार और अपने साथी को धोखा देने की संभावना पर कभी विचार भी नहीं करते।
वृषभ-कर्क राशि
  1. दोनों राशियाँ इतनी सतर्क हैं कि उनका रिश्ता एक ऐसे बिंदु पर पहुँच सकता है जहाँ यह ठहराव और बोरियत में बदल जाता है। 
  2. कर्क राशि कभी-कभी आवेगी स्वभाव में आकर, अपने रिश्तों में मुसीबत को आमंत्रित कर देते हैं, लेकिन यह रिश्ते में तब तक मदद नहीं कर सकता जब तक कि सहजता के साथ आगे न बढ़ा जाए।
  3. वृषभ राशि का जिद्दी स्वभाव कभी-कभी दूसरों को या उनके साथी के लिए बहुत ज्यादा घातक हो सकता है, लेकिन अगर कोई राशि चिन्ह इतना धैर्यवान है कि बैल के इस व्यवहार को बर्दाश्त कर सके, तो वह कर्क राशि है।

मित्रता में अनुकूलता की बात करें, तो, वे दोनों ही राशियाँ हमेशा मदद करने वाले भी होते हैं। वे ऐसे ही हैं, यदि किसी समस्या में हो तो, दूसरा लगभग हर बार समाधान लेकर हाजिर रहता है। इन दोनों ही राशियों में से कोई भी भयभीत नहीं होता है और पारस्परिक हितों की एक सुंदर श्रृंखला को साझा करता है। इस प्रकार, वृषभ और कर्क मित्रता की अनुकूलता असाधारण और सराहनीय है। एक-दूसरे के प्रति इतनी स्पष्टता के साथ, वृषभ व कर्क की दोस्ती इतनी महान है कि वे कुछ ही समय में सहजता से एक-दूसरे के साथ मिल सकते हैं। 

यह दो विश्वसनीय और दयालु आत्माओं का शांतिपूर्ण मिलन है। यह अनुकूलता के मामले में मजबूत राशि चक्र जोड़ियों में से एक है, और निश्चित रूप से ज्योतिषीय चार्ट में जीवन भर टिकने की वास्तविक संभावना है। साथ ही यदि वृषभ पुरुष और कर्क महिला और इसके विपरीत, कभी-कभार होने वाले घर्षण को संभालने के लिए पर्याप्त परिपक्व हैं, जो कि वे आमतौर पर होते हैं, तो उनका बंधन सभी सीमाओं को पार कर जाएगा और वर्षों के दौरान मजबूत होने की संभावना है।


Q. वृषभ और कर्क राशि कितनी अनुकूल है?

An. वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, ये दोनों ही राशियाँ,  दो दयालु आत्माएं, दो विश्वसनीय व्यक्ति के रूप में पृथ्वी की गहराई व पानी की शांति का अनुसरण करने वाली होती है। अनुकूलता के मामले में, वृषभ और कर्क का मिलन ज्योतिष की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ मन जाता है। साथ ही, स्वभाव व व्यक्तित्व को लेकर भी बहुत सी समानताएं होती हैं।

Q. कर्क राशि का गुण क्या है?

An. दूसरी ओर, कर्क राशि, राशि चक्र की सबसे अधिक देखभाल करने वाली और मददगार राशियों में से एक कहलाती है। यह राशि चक्र में चौथे स्थान पर आती है। इस राशि में, जन्म लेने वाले जातक परिवार-उन्मुख होते हैं। ऐसे जातक,  घरेलू व पारिवारिक खुशियों के प्रति आकर्षित होते हैं।

Q. वृषभ राशि का गुण क्या है?

An. वृषभ राशि के जातक, व्यक्तिगत रूप से, दृढ़ निश्चयी होते हैं। ऐसे लोग अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को योग्यता के आधार पर भाप लेते हैं। अपने, मजबूत व्यक्तित्व के गुण के कारण, वे एक मार्मिक, व्यावहारिक और कामुक दिमाग वाले व्यक्ति होते है।

Q. क्या, कर्क और वृषभ में अच्छी मित्रता होती है?

An. चूँकि वृषभ और कर्क दोनों ही राशियाँ अराजकता को छोड़कर, स्थिरता में रहना पसंद करते हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के साथ बहुत अनुकूल होते हैं। हालांकि ऐसा होने में काफी समय लगता है। इन दोनों ही राशियों में से कोई भी भयभीत नहीं होता है और पारस्परिक हितों की एक सुंदर श्रृंखला साझा करता है। इस प्रकार, वृषभ और कर्क मित्रता की अनुकूलता असाधारण और सराहनीय है।

Continue Reading

Click here for Astro Call !