First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > साप्ताहिक राशिफल 20-26 सितंबर 2026: तुला से मीन

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह के पहले दो दिनों में घर का माहौल अच्छा रहेगा। लेकिन अचानक कोई पुराने संपत्ति के मामले या घर के बंटवारे के मामले उठ सकते हैं यहां तनाव हो सकता है। 

20 से 26 सितंबर 2026 के इस सप्ताह चंद्रमा आपके तृतीय चतुर्थ पंचम और छठे भाव तक का सफर करेगा। 

इस दौरान आपकी सेहत सुंदर और शानदार तथा तंदुरुस्त रहेगी। यदि पहले के रोग पीड़ा है तो, दूर होंगे लेकिन अचानक सप्ताह के तीसरे दिन शरीर में सुस्ती बीपी और तकलीफ हो सकती है। 

प्रेम संबंधों में बढ़ते हुए विश्वास और सम्मान से संबंध बेहतरीन बने रहेंगे। उनके साथ आगे की योजना की प्लानिंग हो सकती है। जिससे इन संबंधों को वैवाहिक स्तर पर ले जा सकते हैं। 

करियर के क्षेत्र में वांछित प्रगति देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको पदोन्नति और कार्मिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान के दायरे को बढ़ाने की भाग दौड़ जारी रहेगी। 

आपकी आमदनी कदम-कदम पर बढ़ती रहेगी। किए गए प्रयास सफल होंगे। जिससे सामाजिक जीवन में रुतबा बढ़ेगा। यदि आपने कहीं कोई निवेश कर रखा है तो, वहां से अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है।

शादीशुदा जीवन आनंद से परिपूर्ण और सुखद बना रहेगा। जिससे साथी के साथ अच्छा सकारात्मक वातावरण बनेगा। लेकिन सप्ताह के तीसरे दिन घर के कुछ मामलों में तनाव हो सकते हैं। 

  • शुक्रवार के दिन भगवती संतोषी माता की पूजा करें और खट्टी चीजों का प्रयोग बिल्कुल नाकरें। 

यह सप्ताह आपके लिए कल्याणकारी और अच्छी स्थिति को दर्शा रहा है। लेकिन बीच में थोड़ा सावधान रहें। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह की शुरुआत से ही आपको धन लाभ मिलेगा। घर परिवार के साथ कोई बड़ा काम करने में सफल होंगे और अच्छा भोजन तथा सुविधा प्राप्त होगी। 

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके धन भाव पराक्रम भाव सुख भाव और पंचम भाव में होगा। 

सेहत के मामलों में यह सप्ताह अनुकूलता से भरा रहेगा। लेकिन खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। काम के साथ आराम को भी महत्व दें। 

प्रेम संबंधों में एक दूसरे का भरोसा बढ़ेगा। उनके साथ किसी रेस्टोरेंट में खाने के लिए जा सकते हैं और अचानक अपने दिल की बात उनसे बोल सकते हैं। 

निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने का जो प्रयास है वह सफल होगा। आप यदि साक्षात्कार तथा परीक्षा देने जा रहे हैं तो, सफल होंगे। कारोबारी जीवन में आपका मुनाफा बढ़ेगा।

धन कमाने और संग्रहित करने के प्रयास मजबूत होंगे। इस दौरान कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। जिससे आपका आर्थिक स्तर कदम कदम पर मजबूत होगा।

दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति भरोसा और चाहत मजबूत होगी। जिससे उनके लिए आप पसंदीदा वस्तुओं को खरीदेंगे। बच्चों के शादी की बातें आगे बढ़ने पर विचार होगा। 

  • हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा श्री हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। 

यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक और शुभ संदेश को दे रहा है। हालांकि सप्ताह के चौथे दिन सेहत में समस्या हो सकती है। 

आपके सितारे बोल रहे हैं, इस हफ्ते बेहतरीन आत्मविश्वास का लाभ मिलेगा। जिससे संबंधित कार्य और व्यापार में उम्दा किस्म के प्रदर्शन करने में सफल होंगे। 

चंद्रमा आपके प्रथम द्वितीय तृतीय और सुख भाव में गोचर करेंगे। 

सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आनंददायक बना रहेगा। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आपके शरीर में कष्ट और स्वास्थ्य की समस्या बीपी आदि हो सकता है। 

निजी संबंधों में उनके साथ जो गलतफहमी चल रही थी वह दूर होगी। और मधुरता तथा रोमांस की स्थिति इस सप्ताह आपको मिलेगी। जिससे उनके साथ खुलकर बातें कर पाएंगे। 

निजी और सरकारी क्षेत्र में यदि आप आईटी प्रबंधन चिकित्सा अध्ययन से जुड़े क्षेत्रों में करियर को संवारने में लगे हैं तो, बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

पूंजीगत निवेश और संबंधित रियल एस्टेट से आपको अचानक बड़ा धन लाभ मिल सकता है। आमदनी के जो भी स्रोत हैं, उनसे आपको इस दौरान बेहतरीन लाभ के मौके रहेंगे। 

पत्नी और बच्चों के साथ सुखद वातावरण रहेगा। एक दूसरे को सम्मान देंगे तथा उनके साथ घर गृहस्थी को संवारने की गहन चर्चा हो सकती है। 

  • भगवान सीतारामचंद्र जी की पूजा अर्चना करें और उन्हें भोग अर्पित करें। 

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विशेष सफलताओं को और सम्मान को देने वाला रहेगा। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह के शुरुआत से ही आपको संबंधित आजीविका और कार्य व्यापार के क्षेत्र में लगातार भाग दौड़ करनी पड़ेगी। हो सकता है शुरुआती दिनों में आपको किसी प्रवास में जाना पड़े। 

चंद्रमा का गोचर आपके 12वें भाव प्रथम द्वितीय और तृतीय भाव में होगा। 

स्वास्थ्य के लिए लिहाज से यह गोचर शुरुआती दिनों में शरीर में थकान खुजली आंखों के दर्द या इन्फेक्शन दे सकता है। अतः अपने शरीर के प्रति लापरवाह ना रहें। 

प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत और विश्वास मजबूत होगा। जिससे एक दूसरे का सहयोग बढ़ता रहेगा। हालांकि सप्ताह के शुरू दिन में अचानक झगड़े से बचें।

संबंधित आजीविका के क्षेत्र में आपके हौसले बुलंद रहेंगे। इस दौरान विशेष रणनीति के तहत अपने विक्रय को बढ़ाने और कारोबारी लक्ष्य को प्राप्त करने में संलग्न रहेंगे। 

आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले इस सप्ताह अधिक अच्छी होगी। विदेश से अचानक धन लाभ लेकिन यहां खर्च भी अधिक हो सकते हैं। जैसे यात्रा पूंजीगत निवेश या किसी कानूनी मामले में। 

पति-पत्नी के साथ बढ़ता हुआ तालमेल आपके लिए खूबसूरत मौको को देने वाला रहेगा। जिससे एक के बाद एक घर के काम पूरे होंगे। 

  • भगवान शिव जी की आराधना करें और शिवाय नमः मंत्र का जब 108 बार जरूरकरें। 

यह सप्ताह आपके कड़ी मेहनत के लिए अच्छे परिणाम देगा। धन लाभ अचानक होगा। लेकिन खर्चे बड़े रहेंग। सेहत के प्रति लापरवाह ना रहें। किसी से अचानक तनाव या झगड़े से बचें। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही आपको बड़ा धन लाभ मिलेगा। कोई रुके हुए कार्य बनेंगे। प्रेम संबंधों में परस्पर सामंजस और चाहत बढ़ेगी। 

चंद्रमा इस सप्ताह आपके एकादश द्वादश प्रथम और द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। 

शारीरिक तंदुरुस्ती मजबूत बनी रहेगी। यदि कोई रोग और पीड़ा है तो, उन्हें दूर करने में सक्षम रहेंगे। यहां अनिद्रा तथा जोड़ों के दर्द या मौसमी बुखार सर्दी परेशान कर सकता है। 

एक दूसरे के प्रति चाहत और विश्वास बना रहेगा। जिससे इस सप्ताह आपके संबंध और रोमांटिक तथा मजबूत रहेंगे। 

करियर के क्षेत्र में कोई उच्च मुकाम मिलेगा। यदि आप किसी कारोबार को लेकर संबंधित कंपनी के साथ एग्रीमेंट करना चाह रहे हैं तो, सफलता मिलेगी।। जो आपके करियर को चार चांद लगाने वाली होगी। 

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही बहुत बड़ा धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। जो भी कारोबार से आप जुड़े हैं, वहां आपका मुनाफा बढ़ेगा और सम्मान भी मिलेगा। 

पति-पत्नी के साथ परस्पर चाहत और सद्भाव से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। जिससे कार्य और व्यापार में अच्छी प्रगति मिलेगी। उनके साथ यदि कोई गिले शिकवे थे तो, वह समाप्त होंगे। 

  • शनिवार के दिन तेल का दान करें तथा चीटियों को चीनी मिश्रित आटा खिलाएं। 

आत्मविश्वास कदम कदम पर बढ़ता रहेगा। इस दौरान कोई बड़े कार्य सिद्ध हो सकते हैं। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह की शुरुआत से ही घर परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। कार्य और व्यापार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। लेकिन शारीरिक थकान हो सकती है। 

चंद्रमा इस सप्ताह कर्म भाव लाभ भाव द्वादश भाव और लग्न भाव में गोचर करेंगे। 

शुरुआती दिनों में ही आपका स्वास्थ्य अच्छा और मजबूत बना रहेगा। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताएं अच्छी बनी रहेगी। लेकिन इस सप्ताह के चौथे दिन आपको सेहत में थकान या इंफेक्शन से परेशानी हो सकती है। 

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह रोमांटिक और सुखद पलों को देने वाला रहेगा। इस दौरान उनके साथ आप अपने मन की बातों को खुलकर शेयर कर पाएंगे। जो लोग उनके साथ शादी के लिए सोच रहे हैं, तो यह निर्णय लेने का अच्छा समय है। 

यदि आप सरकारी और निजी क्षेत्र में आईटी प्रबंधन चिकित्सा फिल्म मार्केटिंग के क्षेत्र में सेवा देना चाह रहे हैं सेवाएं दे रहे हैं तो, यहां आपको बहुत अच्छा धन और रिस्पेक्ट मिलेगा। 

इस सप्ताह कदम-कदम पर धन लाभ और योजनाओं के सफल होने से आपके आर्थिक पहलू खूब मजबूत बनेगा। पुराने निवेश से कोई बड़ा रिटर्न मिल सकता है। यदि कोई घर या गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो, यहां सक्षम होते दिखाई दे रहे हैं। 

पति-पत्नी के साथ परस्पर प्रेम और सद्भाव बड़ा रहेगा। उनके साथ अपने मन के विचारों को साझा करेंगे तथा एक दूसरे के सम्मान और भावनाओं का आदर करेंगे। 

  • भगवान हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। तथा बंदरों को चने खिलाएं। 

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में सम्मान कारोबार में उन्नति तथा प्रेम संबंधों और धन के मामलों में वांछित परिणाम मिलेंगे।

Q1. तुला राशि के लिए 20 से 26 सितंबर 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. तुला राशि के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंधों में सकारात्मक संकेत हैं। संपत्ति और पारिवारिक मामलों में सप्ताह के मध्य में सावधानी रखना उचित रहेगा।

Q2. वृश्चिक राशि के लिए इस सप्ताह क्या संकेत हैं?

An. वृश्चिक राशि के लिए धन लाभ, करियर और कारोबार में प्रगति के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए खान-पान और आराम पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

Q3. धनु राशि के लिए 20 से 26 सितंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. धनु राशि के जातकों को आत्मविश्वास का लाभ मिलेगा। करियर, व्यापार, निवेश और आर्थिक मामलों में अवसर बन सकते हैं तथा सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं।

Q4. मकर राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है?

An. मकर राशि के लिए कार्यक्षेत्र में मेहनत और भागदौड़ बढ़ सकती है। विदेश से आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं, लेकिन खर्च और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक रहेगी।

Q5. कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An. कुंभ राशि के लिए रुके कार्य पूरे होने और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। करियर में महत्वपूर्ण समझौते या नए अवसर मिलने के संकेत हैं।

Q6. मीन राशि के लिए 20 से 26 सितंबर 2026 कैसा रहेगा?

An. मीन राशि के लिए करियर, कारोबार, प्रेम और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ और संपत्ति या वाहन से जुड़े प्रयासों में प्रगति हो सकती है।

Continue Reading

Click here for Astro Call !