First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > साप्ताहिक राशिफल 20-26 सितंबर 2026: मेष से कन्या

साप्ताहिक राशिफल 20 सितंबर से 26 सितंबर 2026 इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर धनु मकर कुंभ और मीन राशि में हो रहा है। चंद्रमा की गति का असर आपकी राशियों में क्या होने वाला है? मंगल भवन के इस लेख में आचार्य अंकुश के साथ मेष राशि से कन्या राशि तक पहला भाग में जानेंगे…

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक क्षमता बेहतरीन बनी रहेगी। आपका भाग्य साथ देता रहेगा। कार्य क्षेत्र में व्यापक प्रगति इस सप्ताह के 48 घंटे के बाद मिलेगी। इससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 

20 से 26 सितंबर 2026 के बीच चंद्रमा का मुख्य गोचर आपके भाग्य भाव कर्म भाव एकादश भाव और द्वादश भाव में हो रहा है। 

सेहत के मामलों में शुरुआती 48 घंटे में भाग दौड़ व मौसमी बदलाव के चलते इन्फेक्शन या थकान की स्थिति हो सकती है। लेकिन इसके पश्चात स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में बाद भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य में कमजोरी उभर सकती है। 

प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छे अवसरों को लेकर हाजिर है। लेकिन इस दिशा में आपको अपने दिल की बात कहने से पहले उनका मूड समझ लेना चाहिए। अन्यथा पार्टनर के साथ तनाव संबंधों में दूरियां बढ़ा सकते हैं। 

कार्य और व्यापार के क्षेत्र में बढ़ती हुई प्रतिष्ठा से आपके हसले बुलंद रहेंगे। यदि आप आईटी तथा प्रबंधन और अध्यापन मार्केटिंग सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े हैं तो, आपको यहां अच्छा लाभ और सम्मान मिलेगा। लेकिन सप्ताह के शुरुआत और अंतिम दिनों में आपकी भाग दौड़ बढ़ी रहेगी। 

धन आगमन होता रहेगा। कुछ मजबूत आर्थिक पहलुओं को साधने में आप सफल होंगे। इस दौरान कुछ धार्मिक कार्यों को अंतिम रूप देने का प्रयास जारी रहेगा। अचानक छोटी-छोटी यात्राओं में धन खर्च हो सकता है, पूंजी निवेश में सावधान रहें। 

वैवाहिक जीवन के आंगन में पिछले दिनों के तनाव दूर होंगे। उनके साथ कोई धार्मिक और सामाजिक कार्यों को अंतिम रूप दे सकते हैं घर में सभ्यता का माहौल बना रहेगा। 

  • भगवान सूर्य को जल दें और चीटियों को आटा जरूर डालें। 

यह गोचर शुरुआती दिनों में आपकी परीक्षा लेगा। लेकिन बाद में आपके करियर और व्यापार के लिए अच्छे मार्ग खोलेगा। जिससे आप गदगद होंगे। अच्छे धन लाभ के योग है, लेकिन छोटी-छोटी बातों में तनाव से दूर रहें।

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह की शुरुआत से आपको संबंधित पूंजीगत निवेश विदेश से जुड़े मामले और अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। लेकिन अचानक तनाव हो सकते हैं। 

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके अष्टम नवम और दशम और एकादश भाव में होगा।

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य में नरमी और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किंतु तीन दिन के बाद आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने को सशक्त महसूस करेंगे। 

प्रेम संबंधों में बढ़ते हुए रोमांस से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ और वक्त देंगे। उन्हें पसंदीदा कुछ गिफ्ट देने का विचार इस सप्ताह मजबूत होगा। यदि आप अकेले हैं तो, किसी पुराने मित्र के प्रति आकर्षण अचानक बढ़ सकता है। 

नौकरी पेशा से जुड़े संदर्भ में यह सप्ताह शानदार परिणाम को देने वाला रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपकी पदोन्नति की फाइल आगे बढ़ाई जाएगी।इस दौरान कुछ नए साझेदारी के काम शुरू हो सकते हैं। 

आर्थिक पहलुओं को मजबूत बनाने के लिए शुरुआती दिनों से आपको लाभ मिलेगा। संपत्ति में आपका लाभ मजबूत होगा। लेकिन अचानक धन खर्च हो सकतेउहैं। 

दांपत्य जीवन में परस्पर चाहत और मधुरता से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। उनके साथ कहीं बाजार में घूमने या उनकी पसंद की वस्तुओं को खरीदने में ध्यान रहेगा। 

  • शुक्रवार के दिन खट्टी चीजों का प्रयोग ना करें मां लक्ष्मी की पूजा करें और लाल फूल चढ़ाए। 

कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शुरुआत से अच्छा रहेगा। लेकिन दो दिनों में पहले सावधानी बनाकर चलना पड़ेगा। इसके बाद आपकी गाड़ी सरपट दौड़ती रहेंगी। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह के पहले भाग से ही किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस और कारोबार के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। लेकिन सप्ताह के 48 घंटे बीतने के बाद समस्या हो सकती है। 

चंद्रमा आपके सप्तम अष्टम नवम और दशम भाव में गोचर करेंगे।

शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी बनी रहेगी। लेकिन सप्ताह के तीसरे दिन या चौथे दिन के बीच में पेट दर्द दांत के दर्द इन्फेक्शन या अचानक सिर दर्द की समस्या बीपी की समस्या बढ़ सकती है। 

संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और चाहत बनी रहेगी। इस दौरान उन्हें कोई आप गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन सप्ताह के दो दिनों के बाद अचानक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। 

संबंधित कारोबारी जीवन में अच्छा मुनाफा मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। लेकिन अचानक विरोधी पक्ष आपको कमजोर करने की कोशिश करेंगे। यहां सावधान रहें। 

अचानक धन लाभ के मौके बनेंगे। आपकी आमदनी लगातार मजबूत होती रहेगी। लेकिन किसी पुराने लेन-देन या निवेश के मामलों में कोई धोखा दे सकता है। यहां सावधानी रखें। 

जीवनसाथी का रवैया आपके लिए सकारात्मक रहेगा। जिससे घर का वातावरण अच्छा रहेगा। लेकिन अचानक उनके सेहत की चिंता बढ़ सकती है। 

  • भगवान सूर्यनारायण को जल अर्पित करें और श्री सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

इस सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। लेकिन यहां पर आपकी बौद्धिकता और धैर्य तथा रणनीति सफल होगी। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही आपको संबंधित पूंजीगत निवेश कारोबार और व्यापार के सिलसिले में दूर दराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन अचानक विरोधों के चलते आप परेशान हो सकते हैं।

चंद्रमा आपके छठे सातवें आठवें और नवम भाव में गोचर करेंगे। 

पाचन तंत्र की कमजोरी और खानपान की लापरवाही से स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। लेकिन जल्द ही स्वास्थ्य तंदुरुस्त होगा। 

प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ती रहेगी। जिससे इस सप्ताह उनके साथ और रोमांटिक रहेंगे और संबंधों में अच्छा महसूस करेंगे। अचानक घूमने के लिए कहीं जा सकतेहैं। 

संबंधित कारोबारी और सेवा क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलेगी आपका सम्मान बढ़ेगा। लेकिन जो आपसे विरोध करते हैं, अचानक आपकी प्रगति से वह हैरान और परेशान रहेंगे। 

अचानक धन लाभ और कार्यों में सुधार होगा। जिससे आपके आर्थिक पहलू और मजबूत होंगे यदि आपने कहीं निवेश कर रखा है तो, वहां अच्छा लाभ मिलेगा। 

शादीशुदा जीवन आनंद में बना रहेगा। उनके साथ कहीं बाजार खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। पिछले दिनों के तनाव अचानक उभर सकते हैं। यहां सावधानी रखें। 

  • भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ाएं तथा मोदक का भोग अर्पित करें। 

यह सप्ताह आपके घर परिवार के आनंद को बढ़ाने वाला रहेगा। करियर के क्षेत्र में सफलता और बड़ा धन लाभ मिलेगा। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह आपका बौद्धिक स्तर बहुत अच्छा होगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। पढ़ाई लिखाई और जो कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय सुखद रहेगा। 

चंद्रमा इस सप्ताह आपके पंचम छठवें सप्तम आठवें भाव में गोचर करेंगे।

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य हिट और फिट रहेगा तंदुरुस्ती बनी रहेगी। लेकिन पेट तथा इन्फेक्शन की समस्याएं और दर्द हो सकते हैं, यहां खान-पान का पूरा ध्यान रखें। 

प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति परस्पर सामंजस्य और रोमांटिक वार्ताएं चलती रहेगी। इस सप्ताह उन्हें कोई वंचित गिफ्ट देना चाहेंगे। 

प्रतियोगी क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। यदि आप पहले से कार्यरत है तो, यहां पर पदोन्नति और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग उनकी प्रशंसा से मन गदगद रहेगा। व्यापारिक जीवन में आपका रुतबा बढ़ता रहेगा। 

इस सप्ताह आपकी आमदनी और मजबूत होगी। आय के जो स्रोत हैं, वह विकसित होंगे, संपत्ति या वाहन खरीदना चाहते हैं तो, इस सप्ताह सितारों की चाल हरी झंडी दे रही है। 

दांपत्य जीवन के आंगन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे। एक दूसरे के दुख दर्द के साथी बने रहेंगे। संतान पक्ष को पढ़ाने तथा आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार होगी। 

  • प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल दे और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या करवायें।

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनूठी तरक्की और प्रगति देने वाला रहेगा। धन लाभ और मान सम्मान के अवसरों की भरमार रहेगी। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस इस हफ्ते आप जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। चाहे आप कोई घर खरीदना चाह रहे हो या गाड़ी और वाहन खरीदना चाह रहे हैं। 

चंद्रमा आपके सुख भाव संतान भाव रोग भाव और सप्तम में भाव में गोचर करेंगे। 

शारीरिक मामलों में यह सप्ताह अच्छी प्रगति को देने वाला रहेगा। हालांकि आपको स्वसन संबंधी दिक्कत हो सकती हैं। पेट की शिकायतें सांस लेने में दिक्कत इन्फेक्शन या थकान। नियमित दिनचर्या की तरफ बढ़े तो अच्छा फायदा होगा। 

प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति अटूट प्रेम बढ़ेगा। लेकिन अचानक कोई गुप्त राज खुल सकता है। जिससे संबंधों में अचानक तनाव की स्थिति बढ़ सकती है। किसी ऐसे गुप्त राज और भेद को उजागर न करें। 

निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी के मामले में आपका कार्मिक दबाव बड़ा रहेगा। लेकिन व्यावसायिक तथा पूंजीगत निवेश की रणनीतियों को और सतर्कता से लागू करने की जरूरत रहेगी। 

धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। आपकी आमदनी कदम-कदम पर मजबूत होगी। लॉटरी या शेयर मार्केट में अभी पैसा लगाने से बचें। अचानक कोई बड़ा धन खर्च हो सकता है। 

जीवनसाथी के साथ बढ़ते हुए तालमेल से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। जिससे घर के जरूरी कामों को पूरा करने में सफल होंगे। लेकिन अचानक कोई ऐसे मामले परिवार से जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें लेकर मतभेद गहरा जाएं। 

  • बुधवार के दिन गाय को 100 ग्राम गुड़ और हरा चारा जरूर खिलाएं। 

यह सप्ताह आपके प्रयासों को सफलता देगा। मेहनत और बौद्धिकता आपकी रंग लाने वाली रहेगी। जिससे करियर और व्यापार में नई ऊंचाइयां मिलेगी।

Q. इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर किन राशियों में रहेगा?

An. 20 से 26 सितंबर 2026 के दौरान चंद्रमा धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि से होकर गोचर करेगा।

Q. मेष राशि के लिए 20 से 26 सितंबर 2026 कैसा रहेगा?

An. मेष राशि के लिए करियर और कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर बनेंगे। धन लाभ के योग रहेंगे, लेकिन छोटी यात्राओं और अनावश्यक तनाव से सावधानी रखनी होगी।

Q. वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An. वृषभ राशि के जातकों को करियर, आर्थिक मामलों और साझेदारी में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य और अचानक खर्चों पर ध्यान देना उचित रहेगा।

Q मिथुन राशि के लिए सप्ताह के क्या संकेत हैं?

An. मिथुन राशि के लिए कारोबार और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। विरोधियों और पुराने लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी रखना उपयोगी रहेगा।

Q कर्क राशि के लिए 20 से 26 सितंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. कर्क राशि के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। यात्रा और पारिवारिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं।

Q सिंह राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है?

An. सिंह राशि के जातकों को प्रतियोगिता, करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से भी सकारात्मक समाचार मिलने के संकेत हैं।

Q. कन्या राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An. कन्या राशि के लिए संपत्ति, करियर और धन से जुड़े मामलों में अवसर बन सकते हैं। निवेश और पारिवारिक मतभेदों में सावधानी रखना बेहतर रहेगा

Continue Reading

Click here for Astro Call !