First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल–02 मई 2026: मेष, वृष, मिथुन राशियों का भविष्यफल

इस सप्ताह किन राशियों को होगा फायदा और कौन रहेगा परेशान..? जानिये इस सप्ताह क्या कह रही हैं आपके सितारों चाल..?

मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के द्वारा जानिए क्या कहती हैं सितारों की चाल..? सितारों की चाल का इस सप्ताह आपके लिए क्या संकेत हैं। किस मोर्चो पर आप रहेंगे सफल और किस मोर्चे पर आ सकती है कठिनाइयां और तनाव…? आइये जानिये।

इस सप्ताह संतान पक्ष को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की दिलचस्पी बढ़ी हुई रहेगी। निजी संबंधों में अनावश्यक भ्रम से बचें। 

इस सप्ताह के सितारे शारीरिक और मानसिक सेहत को उन्नत करने के शानदार मौकों से युक्त रहेगे। हालांकि आपको इस दौरान अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। कुल मिलाकार इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु लापरवाह न रहें। तो सेहत की रौनकता बढ़ी हुई रहेगी।

प्रेम संबंधों के उनके मध्य चाहत एवं वांछित मनोरंनज के अवसर रहेंगे। हालांकि छोटी-छोटी बातों में कई बार तनाव का एहसास हो सकता है। अतः उन्हें कुछ ऐसा न कहें जिससे उनकी भावनाएं आहत हो। क्योंकि लव लाइफ में इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में परेशान हो सकते हैं। किन्तु इसके पश्चात् मधुरता का एहसास बना हुआ रहेगा।

निजी एवं सरकारी क्षेत्रों मे नौकरी पाने और करियर को उच्च मुकाम तक ले जाने के सुखद एवं शानदार अवसर रहेगे। हालांकि इस दिशा में आपको पूरे मन तथा विश्वास के साथ प्रयासों को करने की जरूरत रहेगी। क्योंकि प्रतिद्वन्दी कड़ी टक्कर देने वाला रहेगा। करियर के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किन्तु आलस्य से बचें तो, वांछित परिणाम जरूर मिलेगे।

किसी रूके हुए धन को पाने के लिए इस सप्ताह आपको कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। फलतः आपके प्रयास रंग लाने वाली रहेंगे। क्योंकि सितारों की चाल इस सप्ताह के मध्य और तृतीय भाग से अचानक ही धन लाभ देने वाले रहेगे। यानी आय के स्रोतों से आपका मुनाफा कुछ न कुछ जरूर ही बढ़ेगा।

जीवन साथी के मध्य इस सप्ताह आप आनन्द से भरे पलों से युक्त रहेंगे। जिससे इस सप्ताह घर परिवार मे धार्मिक एवं वैवाहिक कामों को उनके साथ करते हुए दिखाई देगे। यानी उनका हाथ बटाने में खुशी होगी। कुल मिलाकर वैवाहिक दृष्टिकोण से सितारों की चाल अच्छी रहेगी। किन्तु सप्ताह के पहले भाग में लड़ाई झगड़े से बचें।

इस सप्ताह आपको लेन-देन के मामलों में विवाद हो सकते हैं। संतान पक्ष को पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने की जो इच्छा है, उसे अंतिम रूप देने में भाग-दौड़ हो सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों में भ्रम से बचें। नही तो बढ़ सकते है तनाव।  

  •  शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। और तेल का दीपदान उनके सम्मुख करें।
  •  श्री सूर्य नारायण की पूजा करें और उन्हें अघ्र्यं जरूर दें।

इस सप्ताह करियर को लेकर किसी लंबी एवं लाभकारी यात्रा में जाने की तैयारी रहेगी। प्रेम संबंधों में झटका लक सकता है रहें सावधान। 

इस सप्ताह सेहत को सुखद रखने और रोग तथा पीड़ाओं को हटाने के लिए आप लगे रहेंगे। किसी रोग के उपचार हेतु चिकित्सीय परामर्श लेते हुए दिखाई देगे। यानी सेहत में कुछ पीड़ा तथा रोग हो सकते है। अतः नियमित दिनचर्या से किनारा न करें तो, इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिससे आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा।

जिन्हें लेकर आपके मन एवं विचारों में सम्मान बना हुआ है। तथा जिनसे दिल की बातों को आप पूरे भरोसे के साथ शेयर कर देते हैं। वह कुछ उखड़ा हुआ एवं गर्म मिजाज़ में नज़र आ सकता है। या फिर उनके सेहत में परेशानी हो सकती है। हालांकि धैर्य एवं साहस आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें, तो संबंध और भी रोमांटिक और बेहतरीन रहेंगे।

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बना हुआ रहेगा। जिससे विषयों को तैयार करने में सफल रहेगे। करियर में कोई खास मुकाम अर्जित हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सितारों की चाल इस सप्ताह की शुरूआत से ही भाग-दौड़ को देने वाली रहेगी। किन्तु सफलता जरूर मिलेगी। प्रयासों को जारी रखें।

आय के स्रोतों से धन को जुटाने में शुरूआत से आप कुछ हैरान एवं परेशान रहेंगे। यह सिलसिला आपको निवेश में जोखिमों को दर्शा रहा है। हालांकि कुछ न कुछ लाभ इस सप्ताह के अंतिम दिनों में सितारों की चाल जरूर ही देने वाली रहेगी। अतः धैर्य एवं बौद्धिकता से कार्य करें।

जीवन संगिनी के साथ मिठास रहेगी। आप उन्हें कुछ वक्त देकर प्रसन्न करेंगे। घर परिवार से जुड़ें कुछ जरूरी कार्याें को पूरा करने की भाग-दौड़ में आप व्यस्त रह सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में सितारों की चाल आपको संबंधों में कुछ अधिक व्यय को भी दिखा रही हैं। कुल मिलाकर वैवाहिक दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम मिलेंगे।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको खान-पान का ध्यान देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। लव पार्टन के साथ निकटता रहेगी। किन्तु छोटी बातों में खटपट होने के आसार बन रहे हैं। इसी प्रकार करियर में वांछित मुकाम हांसिल होने की स्थिति तो हैं, किन्तु कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। 

  • श्री आदि देव महादेव को दूध एवं गंगा जल से असनान करायें।
  • मता-पिता की सेवा करें और उन्हें प्रमाण करना न भूलें।
  • श्री यंत्र की पूजा करें, और ब्रह्मणों को प्रणाम करके कुछ दक्षिणा दें।

मिलेगी पदोन्नति एवं कारोबार में एक नई शुरूआत बुलंद हौसलों के साथ होने के आसार बन रहे हैं। हालांकि सेहत में कुछ नरमी एवं सुस्ती का दौर आ सकता है। 

शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य भाग में सेहत में कुछ रोग एवं पीड़ा थकान आदि महसूस हो सकता है। किन्तु सूझबूझ को कमजोर न करें। कुल मिलकार इस सप्ताह के सितारों की चाल सेहत के दृष्टिकोण से समग्र अच्छे परिणाम तो देगी, किन्तु असंतुलन के कारण रोग का खतरा हो सकता है।

उन्हें आप अपने आकर्षक एवं सुन्दर चेहरे के कारण लुभाते हुए रहेगे। जिससे संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। हालांकि आपको इस सप्ताह के तीसरे एवं चैथे दिन कुछ गलतफहमी के कारण तनाव से गुजरना पड़ सकता है, किन्तु इसके पश्चात् संबंधों में पुनः रोमांटिक वक्त मिलता हुआ रहेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

रोजगार एवं आजीविका के क्षेत्रों में आपका प्रभावी प्रदर्शन बहुत ही सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगा। जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दिए जाने के योग बन रहे हैं। राजनैतिक जीवन में भी आपको इस सप्ताह विशेष उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं।

इस सप्ताह किसी योजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। फलतः आय में वृद्धि रहेगी। जिससे कोई नवीन वाहन एवं भवन को क्रय करने में सफल रहेंगे। हालांकि निवेश में कुछ जोखिम के संकेत मिल रहे हैं। अतः सूझबूझ रखें। हालांकि आपकी बौद्धिकता एवं समझदारी से कुछ धन लाभ जरूर होगा।

पति एवं पत्नी के मध्य परस्पर सहयोग से गृहस्थ जीवन हंसता एवं खेलता हुआ रहेगा। जिससे कुछ जरूरी एवं धार्मिक कार्य पूरे होगे। अतः उनके साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। हालांकि इस सप्ताह के मध्य भाग में आपके बार-बार झगड़ा करने के कारण संबंधों में अचानक ही गहरे तनाव हो सकते हैं। अतः इसका ध्यान दें कि, अनावश्यक हस्ताक्षेप संबंधों में न हो, अन्यथा घर का प्यारा माहौल खराब हो सकता है। 

स्वास्थ्य सुखद एवं अच्छा रहेगा। किन्तु अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें। अन्यथा सेहत में कमजोरी आ सकती है। वहीं लव लाइफ आप रोमांटिक अवसरों से युक्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में उनके साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं, धन कमाने एवं जुटाने में महत्वपूर्ण प्रगति के अवसर रहेगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणामों को दे रहा है। किन्तु कुछ अच्छे और अनूकूल परिणामों को भी देने वाली रहेगा। यानी आपको कई बार संबंधों में और धन के मामलों में उतार-चढ़ाव एवं कुछ परेशानियों को देने वाला रहेगा। ऐसे में आपको पूरी मुस्तैदी के साथ चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी।  

  • हनुमान जी भगवान को सिंदूर तथा चमेली का तेल अर्पित करें।
  • पथिकों के लिए मार्ग में जल एवं प्याऊ की व्यवथा करें।
  • पक्षियों को दाना ड़ालें तथा उनके लिए जल भी रखें।

Q1. 26 अप्रैल से 02 मई 2026 का राशिफल किन राशियों के लिए अच्छा है?

An.  इस सप्ताह मेष और मिथुन राशि के लिए करियर और धन के अच्छे अवसर बन रहे हैं, जबकि वृष राशि को मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं।

Q2. क्या इस सप्ताह नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी?

An.  हाँ, मेष और मिथुन राशि के जातकों को करियर में प्रगति और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। वृष राशि के लिए भी मेहनत के बाद सफलता संभव है।

Q3. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An.   मेष और मिथुन राशि के लिए प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी गलतफहमियों से बचना जरूरी है। वृष राशि को धैर्य से काम लेना होगा।

Q4. क्या इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी?

An.  मेष और मिथुन राशि के लिए आय में वृद्धि के संकेत हैं, जबकि वृष राशि को निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Q5. इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

An.  तीनों राशियों को खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विशेषकर वृष और मिथुन राशि को सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

Q6. इस सप्ताह कौन से ज्योतिषीय उपाय लाभकारी रहेंगे?

 An.  शनिवार को शनिदेव को तेल अर्पित करना, भगवान सूर्य को अर्घ्य देना, हनुमान जी की पूजा करना और पक्षियों को दाना डालना शुभ रहेगा।

Continue Reading

Click here for Astro Call !