साप्ताहिक राशिफल 27 सितंबर-3 अक्टूबर 2026: मेष से कन्या
साप्ताहिक राशिफल 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 के बीच चंद्रमा का गोचर मेष वृषभ और मिथुन राशि में होगा इन तीन राशियों की यात्रा में चंद्रमा आपके लिए क्या खास लेकर के आए हैं तो, आइए आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस लेख में जानते हैं।
मेष राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह आपकी कल्पना शक्ति और बौद्धिक क्षमताएं बहुत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और घर परिवार में आपका सहयोग बहुमूल्य बना हुआ रहेगा।
गोचर गणना:
27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 के बीच चंद्रमा का गोचर मेष वृषभ और मिथुन राशियों में होगा।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
स्वास्थ्य:
शारीरिक और मानसिक सेहत बहुत बेहतरीन बनी रहेगी। यदि पहले के कोई रोग और पीड़ा है तो दूर होगी। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताएं इस सप्ताह अच्छी बनी रहेंगी। लेकिन अपने खान-पान को बेहतरीन बनाने और नियमित दिनचर्या में लापरवाही ना करें।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत और विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान उनके साथ अपने मन और दिल की बातों को खुलकर कर सकते हैं। इन संबंधों को वैवाहिक सूत्रों में बदलने पर विचार हो सकता है।
करियर:
निजी और सरकारी क्षेत्र में जैसे मार्केटिंग आईटी अध्यापन सेल्स प्रबंधन चिकित्सा के क्षेत्र में आपको पदोन्नति और अच्छे अवसर मिलेंगे। यह समय कारोबारी जीवन के लिए अच्छा है।
आर्थिक स्थिति:
संबंधित कारोबारी और सेवा क्षेत्र से आपको अच्छा खासा धन लाभ मिलता रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। लेकिन कर्ज देने के मामले में थोड़ा सा सावधानी रखें।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी के साथ एक ताल में और लगाव से आपका मन जोश से परिपूर्ण रहेगा। इस दौरान घर को सजाने और सुख सुविधाओं को बढ़ाने में सहमति बनेगी।
उपाय:
- भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल जरूर दें, ब्राह्मणों को प्रणाम करें और माता-पिता का भी आशीर्वाद लें।
सारांश:
यह हफ्ता आपके लिए मानसिक और आर्थिक स्थिति को अच्छा करने वाला रहेगा। लेकिन लेन-देन के मामलों में सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।
वृषभ राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही आपको कार्य और व्यापार को साधने के लिए दूर दराज की यात्रा में जाना पड़ेगा। अचानक धन खर्च बढ़ सकता है और तनाव से आपको बचना पड़ेगा।
गोचर गणना:
इस दौरान चंद्रमा का गोचर आपके लिए द्वादश भाव प्रथम भाव और द्वितीय भाव में होगा।
स्वास्थ्य:
बदलते मौसम के प्रभाव के कारण आपकी सेहत कमजोर रहेगी। गले में खराश और इंफेक्शन के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ डगमगा सकता है। नियमित दिनचर्या का ध्यान दें।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति बढ़ती निकटता से आपके हसले बुलंद रहेंगे। छोटी-छोटी बातों में एक दूसरे से तनाव न बढ़ाएं उन्हें भी थोड़ा सा वक्त दें, ताकि रिश्तों की ताजगी और मजबूत बनी रहे।
करियर:
व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बाजार के कामों को पूरा करने तथा अपनी आमदनी बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी में आपको पदोन्नति तथा रिस्पेक्ट प्राप्त होगा।
आर्थिक स्थिति:
आर्थिक रूप से यह यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। जिससे संबंधित कारोबारी जीवन में अच्छा लाभ मिलेगा। मोटर वाहन मेकैनिज्म सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अच्छा मुनाफा होगा।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी के साथ एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा। जिससे मुश्किलों का दौर समाप्त होगा। यदि घर के किसी बुजुर्ग की सेहत कमजोर है तो उसका विशेष ध्यान रखें।
उपाय:
- प्रातः काल अपने दरवाजे के सामने सफाई करें और कपूर का दिया जलाएं। बंदरों को चनें खिलाएं।
सारांश :
एक के बाद एक काम आपके पूरे होंगे। इस दौरान आपको बड़ा धन लाभ मिलेगा। लेकिन प्रयासों को कमजोर ना करें।
मिथुन राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह आपके अंदर एक जोश और उत्साह दिखाई देगा। आपके नेतृत्व में कोई बड़ा कार्य पूरा होगा। जिससे लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। एक सफल व्यापारी के तौर में प्रसिद्ध होंगे।
गोचर गणना:
चंद्रमा का गोचर आपके एकादश भाव द्वादश और प्रथम भाव में होने जा रहा है।।
स्वास्थ्य:
शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में सक्षम होंगे। इस दौरान शरीर स्वस्थ तथा तंदुरुस्त रहेगी। लेकिन खान-पान का यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो, इन्फेक्शन तथा बैक पैन हो सकता है।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति बढ़ता हुआ विश्वास और प्रेम संबंधों को और मजबूत करने वाला रहेगा। इस दौरान संबंधों को आगे बढ़ाने की बात परिवार तक पहुंच सकती है।
करियर:
आईटी प्रबंधन सूचना प्रौद्योगिकी मैनेजमेंट और मीडिया के क्षेत्र से अच्छा लाभ आपको मिलेगा। आपकी बोलचाल की भाषा लोगों को प्रभावित करने वाली रहेगी। जिससे संबंधित कार्य और व्यापार में अधिक सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति:
संबंधित आमदनी को बढ़ाने और आय के स्रोतों को मजबूत करने के लिए कोई बड़ा कार्मिक और व्यापारिक समझौता किसी कंपनी के साथ हो सकता है। जहां से आपको लगातार मुनाफा मिलेगा।
वैवाहिक जीवन:
जीवनसाथी के साथ बढ़ते हुए वैचारिक मतभेदों को समाप्त करने का यह बढ़िया मौका होगा। इस दौरान घर की साज सज्जा को अच्छा करने तथा संतान पक्ष को शादी के सूत्रों में बांधने के लिए बहुत बड़ी प्रगति होगी।
उपाय:
गुरुवार के दिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं और गाय को हरा चारा तथा 100 ग्राम गुड़ खिलाएं।
सारांश:
यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी और हितकारी रहेगा। जिससे नए संपर्कों का लाभ और कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी।
कर्क राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह एक के बाद एक रुके हुए कार्य बनेंगे। कोई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में सहमति बनेगी। जिससे आने वाले समय में आपको बहुत लाभ होगा।
गोचर गणना:
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से कर्म भाव लाभ भाव और द्वादश भाव में होगा।
स्वास्थ्य:
इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके स्वसन तंत्र में समस्या दे सकती है। जिससे जुकाम और शरीर का भारी होना महसूस हो सकता है। बहुत ठंडी चीजों का प्रयोग ना करें।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ बढ़ता हुआ विश्वास और चाहत और मजबूत होगी। जिससे उनके साथ कहीं घूमने का प्लान हो सकता है या कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
करियर:
कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ जनों से तालमेल बढ़ेगा। जिससे कुछ रुके हुए प्रोजेक्ट आपके हाथ लगेंगे। कारोबारी जीवन को बेहतरीन बनाने के लिए अपने व्यापारिक प्रसार को अंतिम रूप देने की मीटिंग कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से जैसे-जैसे आप प्रयास करेंगे वैसे आपकी आमदनी कदम-कदम पर बढ़ेगी। पूंजीगत निवेश बीमा पॉलिसी या अन्य क्षेत्रों से जहां पैसा फंसा रखा है अच्छा लाभ मिलेगा।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी के साथ घर परिवार को संवारने की जो क्षमता है वह बढ़ेगी। संबंधों में एक दूसरे के प्रति प्यार और विश्वास मजबूत होगा। इस दौरान संतान पक्ष को पढ़ाने लिखाने के जो प्रयास हैं,उन पर तेजी आएगी।
उपाय:
- सोमवार के दिन भगवान शिव को जल चढ़ाएं और सफेद वस्तुओं का दान करें।
सारांश:
यह हफ्ता आपके कार्मिक और व्यापारिक प्रयोजनों को सिद्ध करने वाला होगा। आपके प्रतिभा की यहां परीक्षा हो सकती है। धैर्य और विश्वास रखें तो, सफल आप होंगे।
सिंह राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह आपके किस्मत के सितारे बुलंद होंगे। जिससे कुछ नए कारोबार की तरफ बढ़ेंगे और नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। इस दौरान घर परिवार में सकारात्मक माहौल का लाभ मिलेगा।।
गोचर गणना:
चंद्रमा का गोचर इस सप्ताह आपके धर्म कर्म और लाभ भाव में होगा।
स्वास्थ्य:
शारीरिक और मानसिक सेहत बहुत दमदार बनी रहेगी। हालांकि इस सप्ताह के 48 घंटे तक बढ़ती हुई भाग दौड़ से शरीर में थकान और मौसमी इंफेक्शन या बुखार हो सकता है।
लव लाइफ:
निजी संबंधों में यह सप्ताह उल्लेखनीय प्रगति देगा। जिससे उनके साथ आप घूमने के लिए कहीं जा सकते हैं। कोई गिफ्ट तथा उन्हें पुरस्कार देने का विचार रहेगा।
करियर:
इस दौरान कारोबारी पहलुओं को साधने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी। जिससे आगे के मार्केटिंग लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। करियर के क्षेत्र में उन्नति की स्थिति रहेगी।
आर्थिक स्थिति:
धन कमाने के हौसले बुलंद रहेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक मामलों में और प्रगति होगी। यदि कोई पुरानी संपत्ति के विवाद है तो, उसमें आपके पक्ष में कोई बड़ा फैसला आ सकता है, जिससे धन लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन:
दांपत्य जीवन के आंगन में परस्पर चाहत और सकारात्मक माहौल रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। पुत्र और पुत्री के विवाह के लिए पत्नी के साथ गहन मंथन चलता हुआ रहेगा।
उपाय:
- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें। और गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं।
सारांश:
इस सप्ताह भाग्य बस बहुत से कार्य पूरे होंगे। किस्मत आपका साथ देगी। कदम कदम पर धन लाभ होगा।
कन्या राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: पुराने किसी लेन-देन को निपटने तथा दूर देश से जुड़े कामों को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। पूंजीगत निवेश में लाभ होगा।
गोचर गणना:
चंद्रमा आपके अष्टम नाम और दशम भाव में गोचर करेंगे।
स्वास्थ्य:
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले के मुकाबले इस सप्ताह कुछ शिथिल हो सकती हैं। इसलिए अपने सेहत का पूरा ख्याल रखें।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में पार्टनर की उम्मीद के अनुसार अचानक उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन पिछले दिनों के तनाव अचानक गहरे हो सकते हैं, इसलिए अहंकार से बचें।
करियर:
कारोबारी जीवन में आपका रुतबा बढ़ेगा। लेकिन इस दौरान कुछ पिछड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।
आर्थिक स्थिति:
इस दौरान धन के मामलों में आपका खर्च अचानक बढ़ सकता है। पूंजीगत निवेश में लाभ होगा।
यह भी जरुर पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 20-26 सितंबर 2026: तुला से मीन
वैवाहिक जीवन:
जीवनसाथी का अटूट धैर्य और चाहत आपके संबंधों को इस सप्ताह एक नया आयाम देने वाली रहेगी।
उपाय:
- शुक्रवार के दिन मां संतोषी के सामने शुद्ध घी का दिया जलाएं और खट्टी वस्तुओं का प्रयोग ना करें।
सारांश:
इस सप्ताह आपको आजीविका के क्षेत्र में लगातार भाग दौड़ करनी पड़ेगी।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. मेष राशि के लिए 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 कैसा रहेगा?
An. मेष राशि के लिए स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सामंजस्य बढ़ सकता है, लेकिन धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
Q2. वृषभ राशि के लिए इस सप्ताह क्या संकेत हैं?
An. वृषभ राशि के जातकों को कार्य और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। करियर और आर्थिक मामलों में अवसर मिल सकते हैं, जबकि स्वास्थ्य और बढ़ते खर्चों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
Q3. मिथुन राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है?
An. मिथुन राशि के लिए नेतृत्व क्षमता, करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। नए संपर्क और कारोबारी समझौते आर्थिक लाभ के अवसर बना सकते हैं।
Q4. कर्क राशि के लिए 27 सितंबर से 3 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. कर्क राशि के लिए रुके हुए कार्य पूरे होने और करियर में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। निवेश और अन्य आर्थिक स्रोतों से लाभ मिल सकता है।
Q5. सिंह राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. सिंह राशि के जातकों के लिए नए कारोबार, प्रोजेक्ट और करियर में प्रगति के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ और संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति के संकेत हैं।
Q6. कन्या राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है?
An. कन्या राशि के लिए पुराने लेन-देन और विदेश से जुड़े कार्यों में मेहनत बढ़ सकती है। पूंजीगत निवेश से लाभ के संकेत हैं, लेकिन अचानक बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।