First Call FREE
Get Your Free Kundli Today!
Home > Blog > साप्ताहिक राशिफल 27 सितंबर-3 अक्टूबर 2026: तुला से मीन

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस गोचरीय के ऊर्जा के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिससे अपने कार्य और कारोबार को उच्च मुकाम तक ले जाने का लक्ष्य हासिल करेंगे।

27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 के दौरान चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम अष्टम और धर्म भाव में गोचर करेंगे। 

शारीरिक और मानसिक सेहत की मजबूती बनी रहेगी। लेकिन मन की शांति और असंतोष कई बार परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी बातों में जल्दी गुस्सा होने से बचना चाहिए। 

निजी संबंधों में इस सप्ताह निकटता और अच्छी स्थिति मिलेगी। कार्यस्थल या किसी व्यावसायिक बैठक में किसी के प्रति विशेष आकर्षण का अनुभव हो सकता है। 

व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र से इस दौरान मुनाफा कमाने और वांछित विक्रय तथा सप्लाई लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बाहरी संपर्कों का लाभ मिल सकता है। 

इस दौरान आपको धन कमाने के मजबूत मौके मिलेंगे।आर्थिक समृद्धि का दौर शुरू हो चुका है। आपके द्वारा किए गए पुराने निवेश अब अच्छा टर्नओवर देने वाले होंगे। 

जीवन के आंगन में खुशियों की सौगात मिलेगी। उनके साथ बढ़ता हुआ सामंजस्य आपके लिए सुखद मौके देगा। संतान पक्ष को लेकर कोई नया कदम बढ़ा सकते हैं। जिससे उनका भविष्य अच्छा हो। 

  • शनिवार की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाए। 

इस सप्ताह कार्मिक और व्यापारिक सफलता के नए आयाम मिलेंगे। सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा। 

आपके सितारे बोल रहे हैं,: इस सप्ताह अपने कार्य और व्यापार में विशेष सफलता हेतु मंथन करना पड़ेगा। जिससे कार्य और व्यापार के लक्ष्य हासिल करने में प्रगति होगी।

चंद्रमा इस सप्ताह आपके छठे सातवें और आठवें भाव में गोचर करेंगे। 

इस सप्ताह बढ़ते हुए कार्मिक दबाव और मौसमी इन्फेक्शन के कारण स्वास्थ्य में अनिद्रा उभर सकती है। जिससे सर दर्द और बेचैनी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

उनके साथ रोमांटिक वार्ताओं का दौर बनायें रखने के लिए आप कुछ कदम बढ़ा सकते हैं। उनकी पसंद और रुचि के अनुसार कोई खरीद हो सकती है। बाजार में घूमने और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। 

आईटी प्रबंधन कला चिकित्सा और औद्योगिक क्षेत्र में एक सदी हुई रणनीति अच्छे परिणाम को दिलाने वाली रहेगी। अगले कदम बढ़ाने से पहले उनका विश्लेषण करके ही निर्णय लें। 

धन का आवागमन बना रहेगा। इस दौरान संबंधित शोरूम फैक्ट्री कार्यालय और निवेश के जो भी स्रोत है। वहां से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन अचानक धन खर्च हो सकता है। 

पति और पत्नी के साथ परस्पर सामंजस्य स्थापित होगा। जिससे गृहस्थी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में आप सफल होंगे। परिवार के साथ कोई धार्मिक आयोजनों को इस दौरान कर सकते हैं। 

  • हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और चिड़ियों को दाना डालें। 

इस सप्ताह संबंधित कार्य और व्यापार में अच्छे परिणाम लाने के लिए सतर्कता से और समझदारी से काम करना पड़ेगा। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह के सितारे आपके कार्य और व्यापार में अच्छी स्थिति को डेवलप करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और बौद्धिक प्रयास उत्पादन और विक्रय के क्षेत्र में अच्छी स्थिति को देने वाले रहेंगे। 

चंद्रमा आपके पंचम छठे और सप्तम भाव में गोचर करेंगे। 

सेहत के लिए यह सप्ताह मजबूती से युक्त रहेगा। जिससे आपकी शारीरिक क्षमता मजबूत होगी। यदि पहले के कोई रोग और पीड़ा है तो, उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। इस दौरान फिटनेस हेतु जिम जॉइन कर सकते हैं और योगासनों का सहारा ले सकते हैं। 

निजी संबंधों में यह सप्ताह बेहतरीन अवसरों को देने वाला रहेगा। जिससे उनके प्रति विश्वास और चाहत बढ़ेगी आप रिश्तों को वैवाहिक रिश्तों में तब्दील करने के लिए परिवार के सम्मुख यह प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। 

आजीविका के क्षेत्र में कदम कदम पर प्रगति मिलेगी। इस दौरान संबंधित कंपनी के द्वारा आपको बड़ी जिम्मेदारी जीत दी जा सकती है। जिससे कामों को पूरा करने का दायित्व आपके ऊपर होगा। उन्हें आप सहर्ष स्वीकार करेंगे। 

इस दौरान अचानक धन लाभ होगा। शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश आपके अचानक लाभ को बढ़ा सकता है। सुख सुविधाओं पर अधिक ध्यान रहेगा। 

वैवाहिक जीवन में रोमांस बहुत मजबूत बनेगा। जिससे उनके साथ कहीं आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष की सफलता से आपका मन गदगद होगा। 

  • गुरुवार के दिन माथे पर पीला तिलक लगाए और पीली वस्तुओं का दान दें। 

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह उल्लेखनीय प्रगति को देगा। जीवन में अनुकूलता और सकारात्मकता बढ़ेगी। लेकिन छोटी-छोटी बातों में सावधान रहें। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह आपको औद्योगिक और कार्मिक पहलुओं को संभालने में थोड़ी कशमकश करनी पड़ेगी। कुछ बदलते परिवेश के कारण अचानक चुनौतियां या जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। 

चंद्रमा आपके चतुर्थ पंचम और छठे भाव में गोचर करेंगे। 

शारीरिक स्तर पर इस सप्ताह आपको थोड़ा सा तनाव मिल सकता है। ब्लड प्रेशर या माइग्रेशन तथा इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

इस सप्ताह प्रेम संबंधों में उनके साथ जो तनाव चल रहे थे, जो गलतफहमियां थी वह दूर होगी। लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप या उनके कारण आपस में संदेह पैदा हो सकता है।

यह सप्ताह आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। यदि आप किसी निजी और सरकारी संस्थानों में रोजगार के लिए आवेदन दे रहे हैं तो, वहां पर सफलता मिलेगी। कारोबारी नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा। 

आर्थिक मोर्चे पर आपको कदम-कदम पर बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। यहां पर पिता की संपत्ति तथा भूमि अधिग्रहण के मामलों में बड़े अनुपात में लाभ होगा। 

वैवाहिक जीवन के आंगन में सुखद वातावरण बना रहेगा। जिससे घर परिवार की जिम्मेदारियां को बड़ी दक्षता के साथ पूरा करेंगे। इस दौरान परिजनों को भी कुछ सहयोग दे सकते हैं। 

  • भगवान सूर्य नारायण को जल अर्पित करें। तथा मंदिर में जाकर के भगवान की आरती करें और भोग लगायें। 

यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन अवसरों को लेकर आएगा। जिससे कारोबारी जीवन में कोई बड़ा पैकेज आपके हाथ लग सकता है। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह आपके धैर्य और पराक्रम से बहुत से काम बनेंगे। यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट या प्रैक्टिकल करना चाह रहे हैं तो, यहां सफलता मिलेगी आपके निर्णय की लोग प्रशंसा करेंगे। 

चंद्रमा इस सप्ताह आपके तृतीय चतुर्थ पंचम भाव में गोचर करेंगे।

शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। जिससे आपका शरीर ऊर्जावान और कांति संयुक्त रहेगा। वाहन चलाते समय अनियंत्रित स्पीड से ना चले और तामसिक भोजन का प्रयोग ना करें। 

प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ मधुरता का एहसास बना हुआ रहेगा। उनके साथ कहीं मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। इस संबंधों को वैवाहिक रिश्तों में कन्वर्ट करने का प्रस्ताव उनके सामने रख सकते हैं। 

सूचना प्रौद्योगिकी लेखन अभिनय से जुड़े क्षेत्रों में बड़ी सफलता के योग मिल रहे हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, पूरे मन से प्रयास करें, सफल होंगे।

धन मामलों में आपका लाभ निरंतर बढ़ता रहेगा। जिन स्रोतों से आप धन कमाते हैं, वह आपके लिए लाभप्रद बने रहेंगे। लेकिन कर्ज चुकाने में कुछ समय लग सकता है।

पति-पत्नी के साथ एक सुखद वातावरण बना रहेगा। जिससे उनके साथ घर गृहस्थी को अच्छा बनाने में सफल होंगे। संतान पक्ष के यदि हाथ पीले करना चाह रहे हैं तो, अच्छे मौके मिलेंगे। 

  • हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। और गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। 

इस सप्ताह बहुत से रुके काम बनेंगे। आपकी सफलता से आपके हौसले बुलंद होते रहेंगे। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह आपके बोलचाल की भाषा में बहुत अच्छी स्थिति बनी रहेगी। जिससे संबंधित मीटिंग और प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़ी कामयाबी मिलेगी। परिवार के साथ बढ़ता हुआ सामंजस्य आपके लिए खुशी की बात रहेगी। 

चंद्रमा इस सप्ताह आपके द्वितीय तृतीय और चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। 

शारीरिक और मानसिक सेहत के लिहाज से इस सप्ताह के सितारे पहले 48 घंटे में कुछ कमजोर बने रहेंगे। इस दौरान आंखों में पानी खुजली होना दांतों के मसूड़े के दर्द इन्फेक्शन हो सकते हैं। 

प्रेम संबंधों में यह समय शुरुआती दिन में थोड़ा सा खटपट बढ़ा सकता है। पिछले दिनों की कुछ ऐसी बातें जो झगड़े का कारण हुई थी, उन्हें पुनः ना उठाएं। 

व्यापारिक और कार्मिक जीवन में अच्छी सफलता मिलेगी। किसी ऐसे प्रोजेक्ट के लिए साइन ना करें जो की कानूनी नियमों को पूरा ना करता हो। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। 

इस दौरान अचानक बड़ा धन लाभ होगा। यदि पैतृक संपत्ति का कोई विवाद है तो, वहां आपका पक्ष मजबूत होगा। जिससे आपको धन लाभ अधिक होगा। पूंजीगत निवेश में मुनाफा मिलेगा। 

वैवाहिक जीवन: पत्नी के साथ बढ़ते हुए सामंजस्य से आपका मनोबल मजबूत होगा। जिससे घर के कामों को अच्छे ढंग से करने में आप अपनी ऊर्जा को लगा पाएंगे। 

  • भगवान सीता रामचंद्र जी को प्रसाद अर्पित करें और उनकी आरती करके प्रणाम करें। 

इस सप्ताह आपको कारोबारी जीवन में बड़ी कामयाबी के संकेत मिल रहे हैं धन लाभ अच्छा होगा। लेकिन अचानक विवादों से दूर रहें।

Q1. इस सप्ताह तुला राशि वालों का करियर कैसा रहेगा?

An. तुला राशि वालों को व्यापार और करियर में बाहरी संपर्कों का लाभ मिल सकता है और लक्ष्यों को पूरा करने के अवसर मिलेंगे।

Q2. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

An. वृश्चिक राशि वालों को कार्यभार, स्वास्थ्य और आर्थिक खर्चों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Q3. धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An. धनु राशि वालों के लिए करियर में प्रगति, अचानक धन लाभ और निजी संबंधों में सकारात्मक अवसर बन सकते हैं।

Q4. मकर राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा?

An. मकर राशि वालों को करियर में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, हालांकि जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।

Q5. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह क्या लाभ मिल सकता है?

An. कुंभ राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर, प्रतियोगी परीक्षा और आय के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।

Q6. मीन राशि वालों के लिए 27 सितंबर से 3 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. मीन राशि वालों को करियर और व्यापार में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सामंजस्य के अवसर मिल सकते हैं।

Continue Reading

Click here for Astro Call !