साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 6-12 सितंबर 2026: चंद्र गोचर से खुलेंगे राज
इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर मिथुन कर्क सिंह और कन्या राशियों में हो रहा है जो, यह बता रहा है कि आपके मन का कारक चंद्रमा आपके जीवन में एक ऐसा मोड़ लाने वाला है। जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की होगी। कुछ छुपा हुआ सच इस सप्ताह निकाल कर बाहर आपको दिखाई देगा। तो आइए जानते हैं,मंगल भवन के इस लेख में आचार्य अंकुश के साथ आपके सितारे क्या बोल रहे है?
साप्ताहिक राशिफल:6 से 12 सितंबर 2026 मेष राशि
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह कोई ऐसा रहस्यमई घटनाक्रम आपके सामने प्रस्तुत हो सकता है। जिसे देखकर आप भव चक्का हो सकते हैं। कोई नजदीकी व्यक्ति का असली चेहरा आने वाला है तैयार रहें।
गोचर गणना:
मिथुन कर्क सिंह और कन्या में चंद्रमा का गोचर आपके जोश और पराक्रम को बढ़ाने वाला रहेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में लड़ाई झगड़े का ऐसा दौर दे सकता है। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। विशेष बातें हैं कि सप्ताह का अंतिम दौर आपके लिए गुप्त जीत हासिल करवाने वाला रहेगा।
स्वास्थ्य:
अचानक सांस का फूलना छाती में दर्द और गहरी को मानसिक वेदना आपको उलझन में डाल सकती है। यहां सावधान रहने की जरूरत रहेगी।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
लव लाइफ:
निजी संबंधों में पार्टनर आपसे कोई बहुत बड़ी गहरी साजिश को छुपा रहा है। जो इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आपके सामने प्रकट होगी।
करियर:
दफ्तर में आपके विरुद्ध एक बहुत बड़ी साजिश चल रही है। कोई करीबी आपको धोखे में रखकर परेशान कर सकता है।
आर्थिक स्थिति:
अचानक कोई बड़ा धन लाभ मिलेगा। लेकिन सट्टेबाजी में गए तो आर्थिक रूप से परेशान हो जाएंगे। यहां सोच समझ कर कदम बढ़ाना होगा।
वैवाहिक स्थिति:
पति-पत्नी के साथ बदलते व्यवहार बड़ा ही रहस्यमय प्रतीत होता। लेकिन बातचीत का रास्ता बंद बिल्कुल ना करें।
उपाय:
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दिया जलाएं और शनि भगवान को तेल से स्नान करवायें।
सारांश:
इस सप्ताह सितारों की चाल यह दर्शा रही है कि, आपको सतर्क होकर चलना है यहां कोई खुलासा और दुश्मनों की गुप्त चाल आप पर भारी पड़ सकती है। यहां पर ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।
वृष राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: आपके सितारे बुलंद रहेंगे। लेकिन एक अनजान व्यक्ति के हाथ में आपके किस्मत की चाबी होगी। एक ऐसा मौका इंतजार में है जो, सीधे आपके संघर्ष और गरीबों को समाप्त कर सकता है।
गोचर गणना:
चंद्रमा का तीव्र गति से भ्रमण आपके मन और विचारों में सकारात्मक परिवर्तन देगा। लेकिन तीन दिनों के बाद अचानक काम बिगाड़ सकता है। यहां विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत रहेगी।
स्वास्थ्य:
अचानक दांतों में दर्द गले का इन्फेक्शन और आंखों में पानी आना या जलन होने की शिकायत हो सकती है। यहां पर आपको सेहत का ध्यान देना होगा।
लव लाइफ:
तीसरे व्यक्ति की एंट्री आपके रिश्ते में तनाव और जहर को ल सकती है पार्टनर पर शक करने से पहले उसका सच जरूर जान ले।
करियर:
कार्य और नौकरी के क्षेत्र में अचानक किसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से मन गदगद रहेगा। लेकिन सहकर्मी आपसे जलते लगेंगे।
आर्थिक स्थिति:
पूंजीगत निवेश में लाभ होगा। कहीं से रुका हुआ धन बहुत ही आश्चर्यजनक रूप से मिल सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका है।
वैवाहिक स्थिति:
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं जिस संबंध और घनिष्ठ मजबूत होंगे।
उपाय:
- भगवती लक्ष्मी को लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं और कपूर से आरती करें।
सारांश:
चंद्रमा का यह गोचर आपके लिए कई अवसरों को लेकर खड़ा है। आशंका से दूर रहे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े तो, यह हफ्ता आपको धनवान बना सकता है।
मिथुन राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं सितारों की चाल इस सप्ताह के शुरुआत दिनों से ही आपको बहुत बड़ी खुशखबरी देने वाली रहेगी। आपके किस्मत का बंद ताला खुलेगा। लेकिन कोई कड़ा फैसला भी लेना पड़ेगा। जो आपको अंदर से झकझोर सकता सकता है।
गोचर गणना:
आपकी राशि के अनुसार चंद्रमा यही से शुरू होकर कन्या राशि तक का सफर करेंगे। जिससे आप बहुत ही रिसर्चर बनेंगे और अपने दिमाग को यहां चलाते रहेंगे। इस गोचर का विशेष फायदा यह है कि, आपकी कोई पुरानी डील इस दौरान पक्की हो सकती है जो, पहले रुकी थी।
स्वास्थ्य:
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य यहां डाउन हो सकता है। हल्का बुखार और आधे सिर दर्द के कारण आपकी नींद भंग हो सकती है। सेहत का अपना ख्याल रखें
लव लाइफ:
निजी संबंधों का रोमांस और मजबूत होगा। लेकिन बीच में पार्टनर का सच आपके होश उड़ा सकता है। जिससे मधुरता और बढ़ेगी।
करियर:
कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। लेकिन कुछ कड़े टारगेट आपको मिलेंगे। जिन्हें पूरा करने से आपको बहुत बड़ा लाभ होगा।
आर्थिक स्थिति:
आपकी आर्थिक स्थिति पत्थर की तरह मजबूत रहेगी। लेकिन हाथ में पैसा टिकने का जो सस्पेंस है वह गहरा सकता है। क्योंकि अचानक खर्चा हो सकते हैं।
वैवाहिक स्थिति:
निजी रिश्तों में कोई ऐसी सूचना मिलेगी। जिससे पिछले दिनों की कड़वाहट अंधकार की तरह गायब हो जाएगी।
उपाय:
- बुधवार के दिन भगवान गणपति को शुद्ध स्थान की दूर्वा अर्पित जरूर करें।
सारांश:
अपने आत्मविश्वास को कमजोर न होने दे, आपके हुनर की यहां परीक्षा इस सप्ताह हो सकती है, जो आपको नई सफलता देकर जाएगा।
कर्क राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: दिल और भावनाओं के चक्कर में आप इस तरह से पड़ सकते हैं, जिससे दिल और दिमाग के बीच खतरनाक मोड़ आ सकता है। यहां कोई पुरानी बातें या विवाद खुल सकते हैं। जिससे आप हमेशा के लिए भुला देना ही अच्छा समझते थे।
गोचर गणना:
मिथुन राशि से कन्या राशि तक का चंद्रमा का सफर आपको देश-विदेश घूमाने वाला रहेगा। इसके बावजूद 48 घंटे के बाद आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका साथ कोई अनजान मददगार देने के लिए आएगा। जिससे आप यहां डूबते करियर में पुनः रौनकता देखेंगे।
स्वास्थ्य:
शारीरिक थकावट और इन्फेक्शन के चलते बीपी कफ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दिखाई दे रही हैं। अपने सेहत का पूरा ख्याल रखें, लापरवाही बिल्कुल ना करें।
लव लाइफ:
कोई पुराना लव पार्टनर पुनः आपके साथ जुड़ने के संकेत देगा। इससे आपकी वर्तमान लव लाइफ में तूफान आ सकता है। यहां सावधान रहने की जरूरत रहेगी।
करियर:
इस दौरान संबंधित कारोबार में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लगेगा। जिससे आपके विरोधी परेशान होंगे।
आर्थिक स्थिति:
पैसा आपके हाथ में आकर चला जाएगा। जिससे आप सोचेंगे कि आगे कैसे करेंगे। लेकिन 48 घंटे के बाद छप्पर फाड़ पैसा मिलेगा।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी के साथ बढ़ती हुई चाहत और विश्वास से रिश्ते मजबूत होंगे। जिससे एक दूसरे के दर्द को समझते रहेंगे।
उपाय:
- भगवान शिव को गंगाजल और दूध अर्पित करें तथा बेलपत्र चढ़ाएं।
सारांश:
अतीत की घटनाओं पर ज्यादा फोकस ना करें। क्योंकि यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन आर्थिक अवसर लेकर आ रहा है।
सिंह राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस दौरान आपको कोई बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है। जिससे विरोधी आपके सामने कहीं नहीं टिकेंगे। जो लोग आपको यह समझ रहे थे कि, यह कमजोर व्यक्ति हैं। उनके होश ठिकाने लग सकते हैं।
गोचर गणना:
चंद्रमा का गोचर जब आपकी राशि में होगा और फिर कन्या राशि में होगा। वह इस सप्ताह का गोल्डन पीरियड साबित होगा। शुरुआती 48 घंटे में आप इसकी बानगी देख सकते हैं। इस दौरान कोई जमीन जायदाद के पुराने विवादों में आपको विजय मिल जाएगी।
स्वास्थ्य:
अधिक अहंकार और शॉर्ट टेंपर के कारण बीपी की समस्या घबराहट 36 घंटे के बाद हो सकती है। यदि आप बीपी या हार्ट के मरीज है तो सावधान रहें।
लव लाइफ:
निजी संबंधों में चल रहा सस्पेंस अचानक समाप्त होगा। आपका प्यार फिल्मी अंदाज में कदम कदम पर बढ़ता रहेगा और वह परवान चढ़ता रहेगा।
करियर:
इस दौरान कोई राजनीतिक सामाजिक नेतृत्व आपको मिल सकता है। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके लिए संजीवनी सिद्ध होगा। जिससे आपका रुतबा कार्यालय में बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति:
अचानक धन लाभ और निरंतर आमदनी के साधन बनेंगे। जिससे आप पानी की तरह सुख सुविधाओं में पैसा खर्च कर सकते हैं। लेकिन सावधान रहें 48 से 36 घंटे मैं ऐसे खर्च सकते हैं। जिन्हें रोक पाना मुश्किल होगा।
वैवाहिक जीवन:
पत्नी से सलाह करके घर में जो कुछ काम करवाना चाह रहे हैं, तभी आगे कदम बढ़ाए अन्यथा यहां विवाद गहरा सकते हैं।
उपाय:
- भगवान सूर्य को प्रतिदिन स्नान के बाद तांबे को लोटे से जल जरूर देना चाहिए।
सारांश:
यह समय आपके लिए वरदान साबित होगा। आपको विजय मिलेगी। लेकिन अहंकार ना करें और किसी को अप्रिय शब्द ना कहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कन्या राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: आपके कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। लेकिन आस्तीन के छुपे हुए सांपों का पर्दाफाश होने वाला है। जो आपकी पदोन्नति छोटी-छोटी बातों में रोक रहे थे वह बेनकाब होंगे।
गोचर गणना:
इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके लिए वरदान से काम नहीं होगा। जिससे आपको यह गोचर राजा बना सकता है। खास बातें है कि, जो आपके विरोधी है, वह खुद ही अपने चाल में फंस जाएंगे। यहां आपको बहुत बड़ी बढ़त मिलेगी।
स्वास्थ्य:
इस दौरान नर्वस सिस्टम में समस्या हो सकती है। जिससे गंभीर लीवर या पेट के खराब होने की समस्याएं आ सकती हैं। बाहर का खाना छोड़ना पड़ेगा।
लव लाइफ:
इस दौरान उनके साथ प्यार भरा माहौल बना रहेगा। लेकिन उनके रहस्यमई बर्ताव से आप के मन में आशंका और डर भी बढ़ा रहेगा। यहां सावधान होने की जरूरत रहेगी।
करियर:
कार्य क्षेत्र में आपकी एडिटिंग शुरू हो सकती है। अपने कार्य और फाइलों को पूरी तरह से दुरुस्त रखें।
आर्थिक स्थिति:
कदम कदम पर आपका लाभ बढ़ेगा। लेकिन सप्ताह के तीसरे दिन अचानक खर्चे से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान यदि कोई कर्ज है तो, उसे चुकाने में बहुत धन देना पड़ सकता है।
यह भी जरुर पढ़ें- बुध का नक्षत्र गोचर 2026: 12 राशियों में धन और करियर का हाल
वैवाहिक स्थिति:
शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। लेकिन कुछ बातों में असंतोष आपके लिए चुनौती ले आ सकते हैं। लेकिन बाहरी समस्याओं के लिए जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा।
उपाय:
- पक्षियों को दाना डालें और पानी भी रखें। भगवान गणपत की अर्चना करें।
सारांश:
यहां पर किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचना चाहिए। सोच समझकर अंतिम निर्णय लेंगे तो, यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 6 से 12 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए है?
An. यह साप्ताहिक राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए है।
Q2. 6 से 12 सितंबर 2026 के बीच चंद्रमा किन राशियों में गोचर करेगा?
An. इस सप्ताह चंद्रमा मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशियों में गोचर करेगा, जिसका प्रभाव मन, भावनाओं, निर्णय और दैनिक जीवन पर देखने को मिल सकता है।
Q3. इस सप्ताह किस राशि को धन लाभ हो सकता है?
An. वृषभ, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छे अवसर बन सकते हैं। हालांकि खर्च और निवेश में सावधानी रखना जरूरी रहेगा।
Q4. इस सप्ताह किन राशियों को करियर में सफलता मिल सकती है?
An. मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को करियर एवं कार्यक्षेत्र में नए अवसर, जिम्मेदारियां या सफलता मिलने के संकेत मिल सकते हैं।
Q5. 6 से 12 सितंबर 2026 में प्रेम जीवन कैसा रहेगा?
An. प्रेम जीवन में कुछ राशियों को रोमांस और रिश्तों में मजबूती मिलेगी, जबकि कुछ जातकों को पुराने रिश्तों या गलतफहमियों के कारण सावधानी बरतनी पड़ सकती है।
Q6. इस सप्ताह कौन सा उपाय करना शुभ रहेगा?
An. राशि के अनुसार अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। इनमें भगवान शिव, सूर्य, गणपति और माता लक्ष्मी की पूजा तथा पक्षियों को दाना-पानी देने जैसे उपाय शामिल हैं।
Q7. क्या 6 से 12 सितंबर 2026 का सप्ताह आर्थिक रूप से शुभ रहेगा?
An. कई राशियों के लिए धन लाभ और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च, जोखिमपूर्ण निवेश और सट्टेबाजी से बचना बेहतर रहेगा।