साप्ताहिक राशिफल 6-12 सितंबर 2026: तुला से मीन राशि तक
इस सप्ताह ब्रह्मांड में एक ऐसी गजब की अदृश्य हलचल हो रही है। जो सीधे तौर पर आपके जीवन में बंद किस्मत का नया अध्याय लिखने जा रही है। मन के कारक चंद्रमा की गति मिथुन कर्क सिंह और कन्या राशि में चंद्रमा का तीव्र गोचर आपके जीवन में ऐसे रहस्यों को खोलने वाला है। जिससे आप परेशान भी रहेंगे। लेकिन ऐसा एक मोड़ आएगा जो आपको अप्रत्याशित रूप बढ़त दिलाने वाला रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि:6 से 12 सितंबर 2026
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके जीवन में ऐसा कुछ खास करने वाला रहेगा। जिससे आप आश्चर्य में पड़ सकते हैं। जहां अचानक धन लाभ और कोई बड़ी कामयाबी आपके दरवाजे में दस्तक देगी। जिससे आपके विरोधी भी हैरान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियां और रुतबा आपके लिए सुहाने सफर से काम नहीं होगा।
गणना गोचर:
चंद्रमा का इस सप्ताह तीव्र गति से मिथुन से कन्या राशि तक का सफर एक ऐसी गुप्त डील लेकर आ रहा है। जिससे आपकी किस्मत चमक जाएगी। जिसकी खबर आपके नजदीकी दोस्त को भी नहीं लग पाएगी। यहां पर आपको अचानक कार्य और व्यापार के सिलसिले में इतनी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। जिससे आप यहां परेशान हो सकते हैं।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
स्वास्थ्य:
इस सप्ताह आपकी सेहत चुस्त और दुरुस्त रहेगी। हालांकि बढ़ते हुए भाग दौड़ के कारण आप मानसिक तनाव और थकान से परेशान हो सकते हैं।
लव लाइफ:
निजी संबंधों में अचानक खामोशी आपको हैरान और परेशान कर सकती है। सोशल मीडिया पर आपकी एक्टिविटीज और फोन का एक मैसेज आपके रिश्तों में तूफान ला सकता है।
कैरियर:
दफ्तर में आपकी एक्टिविटीज की जांच बड़े गुप्त तरीके से कोई कर सकता है। कोई ऐसी कार्मिक गलती जिसे आपने बड़ी चतुराई से छुपाया था अब वह उजागर हो सकती है।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह गुप्त रूप से धन मिलेगा। जहां आपने पूंजीगत निवेश कर रखा था। वहां से भी अच्छा लाभ होता दिखाई दे रहा है। फलत: आपको मोटी रकम मिल सकती है।
वैवाहिक जीवन:
शादीशुदा जीवन सुखमय बना रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के तीखे सवाल इस हफ्ते आपका पीछा करते रहेंगे। इस दौरान किसी गुप्त प्रॉपर्टी का पता लग सकता है। जिसका हिसाब-किताब वह मांग सकते हैं।
उपाय:
- शुक्रवार की रात अपने मुख्य दरवाजे पर कपूर जलाकर आरती करें।
सारांश:
इस सप्ताह आपको अपने कार्य और व्यापार के साथ पारिवारिक मोर्चे पर सतर्क रहना है। क्योंकि आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकता है। सोच समझकर कदम बढ़ायें।
वृश्चिक राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: चंद्रमा का गोचर आपके पीठ पीछे ऐसी साजिश को उजागर करेगा। जहां पर आपका फंसना लगभग निश्चित है। लेकिन ऐन वक्त पर ऐसा किस्मत का चमत्कार होगा जहां पर आप बच जाएंगे। लेकिन कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आप अपना खास मानते हैं वही आपके लिए सबसे बड़े हांनि का कारण हो सकता है।
गोचर गणना:
चंद्रमा का इस सप्ताह आपके अष्टम भाव से शुरू होकर लाभ भाव तक का सफर जारी रहेगा। जो आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव ला सकता है। इस गोचर का सबसे खतरनाक मोड़ यह है कि, शुरुआती दिनों में आपकी एक ऐसी कमजोरी संसार वालों के सामने प्रकट हो सकती है। जिसे आपने बहुत दबाने की कोशिश की थी।
स्वास्थ्य:
रात को सोते समय अचानक हाथ पैरों और सर का दर्द बैक पेन हो सकता है। और हाथ पैरों की जलन आपको परेशान कर सकती है।
लव लाइफ:
प्यार और चाहत के मामलों में यह हफ्ता आपके लिए सवालों से भरा हुआ रहेगा। यानी पार्टनर आपसे कई क्वेश्चन पूछ सकता है। अगर आपने सच छुपाया तो रिश्ता टूट जाएगा।
करियर:
कारोबारी जीवन में आपकी मुस्तादी रंग लाने वाली रहेगी। लेकिन बढ़ती चुनौतियों और कुर्सी जाने का जो खतरा है वह मडरा रहा है। इस साजिश में आपके साथ लंच करने वाला कोई व्यक्ति ही है।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह के 48 घंटे में आपको अचानक धन खर्च करने से झटका लग सकता है। लेकिन बीते तीन दिनों के बाद आपकी किस्मत साथ देगी और में वक्त पर आपको धन लाभ होगा।
वैवाहिक स्थिति:
पति-पत्नी के साथ तालमेल का अभाव रहेगा। लेकिन दांव पर लगी हुई मर्यादा को सुरक्षित रखने के लिए जीवनसाथी ऐसा कदम उठाएगा। जिससे आपका नजरिया उनके लिए सकारात्मक होगा।
उपाय:
- हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सारांश:
परीक्षा की एक ऐसी घड़ी चल रही है, जिसे आप अपने विवेक से पहचान लेंगे। आपको यहां सचेत रहना है। आंखें खोल कर रखें और ध्यान से सुनने की जरूरत रहेगी।
धनु राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: धनु राशि वालों आपके जीवन में एक ऐसा बदलाव होगा जो बहुत दिनों से सन्नाटा इस सप्ताह चल रहा था वह टूटेगा और आपको कारोबार तथा व्यापार में ऐसा लाभ होगा, जिससे हौसले बुलंद होंगे।
गोचर गणना:
इस सप्ताह चंद्रमा की गति आपके व्यापार क्षेत्र से होते हुए कार्य क्षेत्र तक रहेगी। चंद्रमा का यह सफर आपके कार्य में एक नया बूस्ट देने वाला रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे किस्मत का सितारा चमकेगी। हालांकि बीते 48 घंटे में कोई ऐसी समस्या या भाग दौड़ हो सकती है।
स्वास्थ्य:
इस दौरान गुप्तांगों के रोग तनाव शरीर में खुजली और बांये अंगों का फड़कना। एक ऐसा संकेत देगी जो स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को सावधानी से डील करने का संकेत देगी।
लव लाइफ:
जो सिंगल लोग हैं। इस हफ्ते उनके जीवन में कोई आने का संकेत देगा। किंतु उनका बैकग्राउंड बड़ा अजीब और भयानक हो सकता है।
करियर:
कारोबारी जीवन में अपने प्रतिभा के कारण अपने ब्रैंड को चमकाने में सफल होंगे। आपके हाथ एक ऐसी तकनीक तरकीब आएगी। जिससे आप बाजार में कदम-कदम पर सफल होते रहेंगे।
आर्थिक स्थिति:
अचानक धन लाभ के संकेत मिलेंगे। लेकिन वह पैसा जैसे आपके पास आएगा तो, पुराने लेनदेन के कर्ज़ को निपटने में अधिकांश धन खर्च हो जाएगा।
वैवाहिक जीवन:
शादीशुदा जीवन में इस सप्ताह आप उनके साथ कहीं शिफ्ट होने का प्लान बना सकते हैं। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे।
उपाय:
- भगवान सीता रामचंद्र जी को सुगंधित पुष्प चढ़ायें और पंचमेवा का भोग लगाएं।
सारांश:
इस दौरान कोई बड़ा उलट फेर आप यदि सफलतापूर्वक कर ले जाते हैं तो, बड़े खिलाड़ी के रूप में आप उभर कर आएंगे।
मकर राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद सावधानी से और बचकर चलने का है। यहां पर आप देखेंगे की आप कर अच्छा रहे हैं लेकिन परिणाम उसे हिसाब के नहीं आ रहे हैं। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आपकी किस्मत के सितारे बुलंद होंगे।
गोचर गणना:
मिथुन कर्क सिंह और कन्या राशि में चंद्रमा की बढ़ती हुई चाल आपके लिए बहुत खूबसूरत परिणाम को दर्शा रही है। लेकिन यहां पर इस सप्ताह के बीच वाले भाग में आप देखेंगे कि अचानक चुनौतियां आ गई हैं और आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही हैं। जिससे आप परेशान हो सकते हैं।
स्वास्थ्य:
घुटनों का दर्द पेट के दर्द तथा गुप्तांगों के रोग इस दौरान आपको परेशान कर सकते हैं। अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें।
लव लाइफ:
आपका प्रेमी साथी इस दौरान आपसे कोई गिफ्ट या उपहार मांग सकता है। जिससे आपका बजट गड़बड़ा हो सकता है। यदि आपने यहां उन्हें मना किया तो, रिश्तो में सन्नाटा हो सकता है।
करियर:
आपके प्रतिभा और कार्य करने का तरीका बड़ा नायाब किस्म का रहेगा। लेकिन यहां पर आपकी कुर्सी को हिलाने की गुप्त मीटिंग हो सकती है। और आपका जो तजुर्बा है वह आपकी कुर्सी सुरक्षित रखेगा।
आर्थिक स्थिति:
इस दौरान आपको अचानक धन लाभ मिलेगा और आप अपने जीवन स्तर को सुधारने में सफल होंगे। किसी आकर्षक स्कीम के चक्कर में ना पड़े, अन्यथा बड़ा धोखा लग सकता है।
वैवाहिक स्थिति:
जीवनसाथी के साथ बढ़ते ताल मेल से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। लेकिन बीते चार दिनों के बाद अचानक आपके व्यवहार से वह दुखी हो सकते हैं।
उपाय:
गाय को हरा चारा खिलाएं और 100 ग्राम गुड़ भी
सारांश:
इस सप्ताह आप सतर्क होकर चलें, जब तक किसी बात की हकीकत को ना जान ले, तब तक उसके विषय में अंतिम निष्कर्ष बिल्कुल भी ना दें।
कुंभ राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: चंद्रमा का गोचर आपकी किस्मत को मजबूत करते हुए आपके संघर्षों को समाप्त करेगा। आपकी परीक्षा का जो समय चल रहा था, वह अब अंतिम दौर में है। यहां आपको बहुत ही सोच समझ कर कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी।
गोचर गणना:
इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपकी संतान भाव से लेकर अष्टम भाव तक का सफर तय करेगा। जो आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है।
स्वास्थ्य:
सेहत में बैक पेन कब्जऔर बीपी तथा इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। यहां अपने दिनचर्या का ध्यान देना होगा।
लव लाइफ:
यहां पर संबंधों को रोमांटिक बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। जिससे आप अपना करीबी दोस्त मान रहे थे, वह आपका सच्चा लवर हो सकता है।
करियर:
इस दौरान संबंधित कंपनी के द्वारा आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसकी आपने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी। जिससे जो आपसे जल रहे थे वह परेशान होंगे।
आर्थिक स्थिति:
आपकी आर्थिक स्थिति कदम-कदम पर मजबूत होगी। जिससे आप कोई घर या वाहन खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर के बहुत बड़ी इंनकम होने वाली है।
वैवाहिक जीवन:
गृहस्थ जीवन में उनके साथ एक ऐसी बात में बहस बढ़ सकती है जो, अत्यंत तीखी हो सकती है। यहां धैर्य और विवेक से शांत रहते हुए काम करना होगा।
उपाय:
- उगते हुए सूर्य को जल दें और बंदरों को चने खिलाएं।
सारांश:
यह सप्ताह आपके लिए काफी प्रगति देने वाला रहेगा। यदि आप कारोबारी है तो, बाजार की स्थिति भांपते हुए आप बहुत आगे कारोबार में निकल जाएंगे।
मीन राशि:
आपके सितारे बोल रहे हैं: इस राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत से ही कई बार अचानक और अनचाहे अवरोध आ सकते हैं। लेकिन यहां पर सितारों का ऐसा करिश्मा होगा। जो सीधे आपको सफलता के उच्च शिखर पर ले जाएंगे। यहां पर सावधानी और वर्तमान स्थितियों का अवलोकन जरूरी है।
गणना गोचर:
चंद्रमा का गोचर इस सप्ताह मिथुन से लेकर के कन्या राशि तक का सफर तय करेगा। जो आपके लिए बहुत ही अच्छी स्थिति को दर्शा रहा है। इस दौरान जीवन मे सफलता की एक नई स्क्रिप्ट आप लिख सकते हैं। जो लोग आपके विरुद्ध चल रहे थे। वह अचानक आपके पक्ष में आ सकते हैं। जिससे आपके हौसले बुलंद होंगे।
स्वास्थ्य:
यदि आप सावधानी रखें तो, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन मौसमी इन्फेक्शन बीपी और कुछ पुरानी बीमारियां इस दौरान सेहत में परेशानी दे सकती है।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में इस दौरान बढ़ती मधुरता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपका पार्टनर कोई ऐसा कमिटमेंट आपसे करवा सकता है, जिसे सुनकर आपके पसीने आ सकते हैं।
करियर:
कारोबारी जीवन में बेहतरीन स्थिति बनेगी। इस दौरान कोई बड़ा टेंडर कारपोरेट जगत से मिल सकता है। जिससे करियर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
यह भी जरुर पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 6-12 सितंबर 2026: चंद्र गोचर से खुलेंगे राज
आर्थिक स्थिति:
आपकी आय के साधनों में अचानक तीव्रता से वृद्वि होती रहेगी। कोई रुका हुआ पुराना धन आपको पुनः मिल सकता है।
वैवाहिक जीवन:
जीवनसाथी के साथ घर आते तालमेल से आपका मन आनंदित रहेगा। लेकिन सप्ताह के 48 घंटे बाद अचानक तनाव से आपका मन उदास हो सकता है, परेशान हो सकता है।
उपाय:
- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें और पक्षियों को दाना डालते रहें।
सारांश:
सुऊ संपत्ति बढ़ेगी और सप्ताह के मध्य में अचानक तनाव से बचना होगा। इस दौरान कोई बड़ा प्रोजेक्ट और करियर में सफलता मिल सकती। जिसे आप उत्साहित रहेंगे।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 6 से 12 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए है?
An. यह राशिफल तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए है।
Q2. 6 से 12 सितंबर 2026 में चंद्रमा किन राशियों में गोचर करेगा?
An. इस सप्ताह चंद्रमा मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि में गोचर करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों के मन, भावनाओं और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है।
Q3. इस सप्ताह किन राशियों को धन लाभ के संकेत हैं?
An. तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए अचानक धन लाभ, रुका हुआ धन मिलने या आय के नए अवसर बनने के संकेत दिखाई देते हैं।
Q4. 6 से 12 सितंबर 2026 में करियर के लिए सप्ताह कैसा रहेगा?
An. तुला से मीन राशि तक कई जातकों को नई जिम्मेदारी, प्रोजेक्ट, व्यापारिक अवसर या कार्यक्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। हालांकि कुछ राशियों को कार्यस्थल की राजनीति से सावधान रहना होगा।
Q5. इस सप्ताह प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
An. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ सकता है, लेकिन गलतफहमी, शक या पार्टनर के सवाल रिश्तों में तनाव भी ला सकते हैं। दांपत्य जीवन में धैर्य और खुला संवाद लाभकारी रहेगा।
Q6. 6 से 12 सितंबर 2026 में कौन सा उपाय करना शुभ रहेगा?
An. राशि के अनुसार अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। इनमें कपूर से आरती, हनुमान जी की पूजा, सीता-राम को पुष्प अर्पित करना, गाय को हरा चारा खिलाना और उगते सूर्य को जल देना शामिल है।
Q7. इस सप्ताह किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए?
An. वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र, आर्थिक निर्णय और व्यक्तिगत संबंधों में विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी गई है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा।